एक्सप्लोरर

कोरोना: दिल्ली- नोएडा बॉर्डर को किया गया पूरी तरह सील, सिर्फ इन्हें ही दी जाएगी छूट

गौतम बुद्ध नगर के डीएम ने कहा कि दिल्ली-गौतम बुद्ध नगर में आवागमन करने वाले व्यक्तियों से कोरोना संक्रमण होने की संभावना ज्यादा है. इसलिए व्यापक हित में अगले आदेश तक दिल्ली-गौतम बुद्ध नगर के बीच आवागमन को प्रतिबंधित किया जाता है.

नई दिल्ली: कोरोना संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस खतरनाक वायरस को रोकने के लिए प्रशासन हर जरूरी कदम उठा रही है. इस बीच गौतम बुद्ध नगर के डीएम ने एक ट्वीट कर जानकारी दी है कि दिल्ली- गौतम बुद्ध नगर/ नोएडा बॉर्डर को सील कर दिया गया है. कोरोना संक्रमण को देखते हुए ये फैसला लिया गया है. डीएम ने ट्वीट कर पूरी जानकारी दी जिसमें कई आदेश लिखे गए हैं. पिछले कुछ दिनों में नोएडा में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं. ऐसे में दिल्ली से आ रहे लोगों को देखते हुए ये फैसला लिया गया है.

आदेश के मुताबिक इसमें कुछ छूट भी दी गयी हैं. जिसमें कर्मचारी, सामानों का परिवहन और दूसरे वाहन के साथ विशेषज्ञ चिकित्सक भी शामिल हैं.

डीएम द्वारा जारी आदेश के अनुसार ये कहा गया है कि, अगले आदेश तक दिल्ली-नोएडा के बीच आवाजाही को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. इसमें सिर्फ उन्हें ही छूट मिलेगी जो कोरोना सेवा में कार्यरत हैं. वहीं इसमें वो लोग भी शामिल होंगे जिनके पास आने-जाने का पास होगा. इसके अलावा विशेषज्ञ चिकित्सक जिनकी सूची नोएडा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पास उपलब्ध है सिर्फ उन्हें ही आने-जाने की इजाजत होगी. भारत सरकार में तैनात उप-सचिव और उनके वरिष्ठ अधिकारी जिनके पास गृह मंत्रालय की तरफ जारी पहचान पत्र उपलब्ध होंगे उन्हें भी छूट दी जा रही है.

डीएम ने ये भी कहा कि मीडियाकर्मियों को भी पास की जरूरत होगी. मीडियाकर्मी जिन्हें अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) एवं जिला सूचना अधिकारी, गौतमबुद्ध नगर की तरफ से पास जारी किए जाएंगे.

देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 603 हो गई है. अब तक 18985 लोग संक्रमित हुए हैं और इनमें से 3260 लोग ठीक हुए हैं. वहीं अकेले दिल्ली में आज कोरोना वायरस के 75 नए मामले आए. इसी के साथ राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमितों की कुल संख्या 2156 हो गई है. दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने ये जानकारी दी. ऐसे में फैलते संक्रमण को रोकने के लिए हर मुमकिन कोशिश की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'12 सालों में पेपर लीक की 90वीं घटना', कांग्रेस ने BJP को घेरा, दिल्ली में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शामिल होंगे राहुल
'12 सालों में पेपर लीक की 90वीं घटना', कांग्रेस ने BJP को घेरा, दिल्ली में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शामिल होंगे राहुल
'चाहें तो एक शॉट में सब खत्म कर दें', ट्रंप का ईरान पर भड़काऊ बयान, कांग्रेस ने केंद्र को घेरा, कहा- 'चुप क्यों'
'चाहें तो सब खत्म कर दें', ट्रंप का ईरान पर बयान, कांग्रेस ने केंद्र को घेरा, कहा- 'चुप क्यों'
'ख्वाजा आसिफ मानसिक रूप से दिवालिया', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने PM मोदी पर किया कमेंट तो भारत ने दिया करारा जवाब
'ख्वाजा आसिफ मानसिक रूप से दिवालिया', पाक रक्षामंत्री ने PM मोदी पर किया कमेंट तो भारत ने दिया करारा जवाब
Karnataka News : SIR ड्यूटी ने ली 26 साल की अफसर की जान? रातभर काम, सुबह हादसा... गुस्से में उतरे कर्मचारी
SIR ड्यूटी ने ली 26 साल की अफसर की जान? रातभर काम, सुबह हादसा... गुस्से में उतरे कर्मचारी

वीडियोज

दोस्ती से प्यार और फिर शादी, Aamir Khan-Gauri Spratt की खूबसूरत लव स्टोरी
Bollywood News: आदित्य धर और प्रभास की नई पैन इंडिया फिल्म की चर्चा, 23 अक्टूबर को ऐलान की उम्मीद (05.07.26)
DR. Aarambhi: 😳Raj-Naira की मेहंदी में Aarambhi का डांस, Dhruv पर टिकी Avantika की तिरछी नज़र! #sbs
Rajkumar Hirani की Pritam and Pedro है साइबर क्राइम पर दमदार सीरीज
E20 Petrol पर सरकार की बड़ी सफाई! क्या Supreme Court में E20 को Experiment कहा गया था? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुंबई में बारिश का कहर! तेज हवाओं से गिरे 250 से ज्यादा पेड़, 2 युवकों की मौत
मुंबई में बारिश का कहर! तेज हवाओं से गिरे 250 से ज्यादा पेड़, 2 युवकों की मौत
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, अब शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
मल्चिंग पॉलीहाउस तकनीक से फसलों को दें थ्री-लेयर सुरक्षा, कम पानी में होगी छप्परफाड़ पैदावार
मल्चिंग पॉलीहाउस तकनीक से फसलों को दें थ्री-लेयर सुरक्षा, कम पानी में होगी छप्परफाड़ पैदावार
दिनभर ऑफिस की कुर्सी पर बैठे रहने का खतरा, इस डेस्क वर्कआउट से आसानी से हो जाएगा कम
दिनभर ऑफिस की कुर्सी पर बैठे रहने का खतरा, इस डेस्क वर्कआउट से आसानी से हो जाएगा कम
Embed widget