एक्सप्लोरर

Rekha Gupta Net Worth: इतने करोड़ की मालिक हैं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

Delhi CM Rekha Gupta Net Worth: दिल्ली विधानसभा 2025 चुनाव के दौरान दायर हलफनामे के अनुसार, रेखा गुप्ता की कुल संपत्ति लगभग 5.3 करोड़ रुपये है. उनके पास कोई कार नहीं है.

Rekha Gupta Net Worth: भारतीय जनता पार्टी ने रेखा गुप्ता को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री बनाया है. वह पहली बार शालीमार बाग से चुनाव जीतकर विधायक बनी हैं. उनके पास करीब पांच करोड़ की प्रॉपर्टी है.

दिल्ली विधानसभा 2025 चुनाव के दौरान दायर हलफनामे के अनुसार, रेखा गुप्ता की कुल संपत्ति लगभग 5.3 करोड़ रुपये है. उनकी इनकम का सोर्स एक वकील के रूप में उनका पेशा और राजनीतिक करियर है. रेखा गुप्ता के पास 1,48,000 नकद रुपये हैं और उनके बैंक खाते में 22 लाख 42 हजार 242 रुपये जमा हैं. इसके अलावा उनके पास कई कंपनियों में शेयर भी हैं. 

रेखा गुप्ता के पति के नाम पर कार 

रेखा गुप्ता और उनके पति के पास 53 लाख 68 हजार 323 रुपये की लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी है. रेखा गुप्ता के पास अपनी कोई कार नहीं है. उनके पति के नाम पर मारुति XL6 (2020 मॉडल) की एक कार है. रेखा गुप्ता के पास दिल्ली के रोहिणी में एक घर है, जिसकी कीमत लाखों में है. 

बीजेपी में इन पदों पर रहीं हैं रेखा गुप्ता 

दिल्ली की नई सीएम बनीं रेखा गुप्ता 2003-2004 तक बीजेपी युवा मोर्चा दिल्ली की सचिव रहीं. 2004-2006 तक उन्होंने बीजेपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव का पद संभाला. अप्रैल 2007 में उत्तरी पीतमपुरा वार्ड से बीजेपी के टिकट पर पार्षद बनीं. 2010 में रेखा गुप्ता को बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया. वर्तमान में वो बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं. 

पिछले दो चुनाव में मिली थी हार

रेखा गुप्ता पिछले दो विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट से चुनाव हार गई थीं. 2015 में रेखा गुप्ता को वंदना कुमारी ने लगभग 11 हजार वोटों से हराया था. वहीं इस बार के चुनावों मे रेखा गुप्ता ने वंदना कुमारी को बड़े अंतर से मात दी है.

हरियाणा की रहने वाली हैं रेखा गुप्ता 

रेखा गुप्ता मूल रूप से हरियाणा के जींद की रहने वाली हैं. पुश्तैनी गांव नंदगढ़ जींद के जुलाना इलाके में है. रेखा के पिता जयभगवान की नौकरी दिल्ली में लगने के कारण पूरा परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया. रेखा गुप्ता की ग्रेजुएशन तक पढ़ाई दिल्ली में ही हुई हैं. रेखा गुप्ता की 1998 में मनीष गुप्ता से शादी हुई थी. मनीष गुप्ता स्पेयर पार्ट्स का कारोबार करते हैं. 

बीजेपी ने खत्म किया दशकों का सूखा 

2025 विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की है. बीजेपी दशकों का सूखा खत्म कर राजधानी की सत्ता में वापस लौटी है. 70 सीटों वाली दिल्ली विधानसभा में इस बार बीजेपी को 48, आम आदमी पार्टी को 22 सीटों पर जीत मिली है. कांग्रेस का लगातार तीसरी बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में खाता नहीं खुला.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget