एक्सप्लोरर

Delhi-NCR में तेज हवाओं के साथ बरसा पानी, उत्तराखंड में बर्फबारी का अलर्ट, जानें बंगाल से राजस्थान तक के मौसम का हाल

देश की राजधानी दिल्ली सहित आसपास के क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई, जिसके साथ ही मौसम ने फिर से करवट बदल ली.

Delhi-NCR Rains: देश की राजधानी दिल्ली सहित आसपास के क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई, जिसके साथ ही मौसम ने फिर से करवट बदल ली. मंगलवार को दिन में तेज धूप के साथ गर्म मौसम देखा गया था लेकिन मंगलवार और बुधवार के बीच की रात में तेज हवाओं के साथ बारिश ने मौसम में फिर से ठंड घोल दी. मौसम विभाग का अनुमान था कि दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में मध्यम बारिश होगी.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देर रात कहा था, "दिल्ली के नरेला, बवाना, हरियाणा के सोनीपत, खरखौदा, गुरुग्राम, जींद, हिसार, सिवानी, गन्नौर, रोहतक, झज्जर, यूपी के बड़ौत, दौराला, बागपत, मेरठ, राजस्थान के पिलानी, भिवाड़ी, तिजारा, खैरथल, कोटपुतली और आसपास के क्षेत्रों में आज मध्यम बारिश होगी."

मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में मध्यम बारिश हो सकती थी. ऐसा ही हुआ. इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया था. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी बारिश की आशंका है. 

Delhi-NCR में तेज हवाओं के साथ बरसा पानी, उत्तराखंड में बर्फबारी का अलर्ट, जानें बंगाल से राजस्थान तक के मौसम का हाल

इसके अलावा लद्दाख, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है. वहीं हरियाणा, राजस्थान, पंजाब में हल्की गरज के साथ बारिश की स्तिथि बनी रही सकती है. IMD से मिली जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, उत्तरी ओडिशा में भी 9 और 10 फरवरी को बारिश की संभावना है.

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 9 और 10 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के कुछ स्थानों पर बारिश तथा बर्फबारी हो सकती है, जिसके कारण श्रीनगर में तापमान शून्य से भी नीचे रहने का अनुमान है.

आईएमडी ने बारिश के चलते उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में ठंड बढ़ने की भी उम्मीद जताई है. इसके अलावा 9 फरवरी की रात को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र (जैसे- जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड) में गरज तथा बिजली कड़कने के साथ व्यापक बारिश और बर्फबारी की संभावना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एंटी पेपर लीक बिल पास होने पर राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, बोले- गृह मंत्री...
एंटी पेपर लीक बिल पास होने पर राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, बोले- गृह मंत्री...
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
Embed widget