एक्सप्लोरर

Delhi Murder Case: ऐसे शुरू हुई थी साहिल और उसकी गर्लफ्रेंड की चैट, कागज पर लिखकर भेजा था कोड

Delhi Murder News: दिल्ली पुलिस में दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक, पिता ने कहा है कि जब हम उसे समझाते थे तो वो अपनी दोस्त नीतू के घर रहने चली जाती थी. नाबालिग बीते 10 दिनों से नीतू के घर पर ही थी.

Delhi Murder: दिल्ली मर्डर केस को लेकर पुलिस की जांच में रोजाना नए खुलासे सामने आ रहे हैं. दिल्ली पुलिस की पूछताछ में आरोपी साहिल ने कबूल किया है कि उसे नाबालिग लड़की हत्या का कोई पछतावा नहीं है. इस बीच एबीपी न्यूज को साहिल खान और नाबालिग लड़की के बीच हुई इंस्टाग्राम की पूरी चैट हिस्ट्री मिली है.

इंस्टाग्राम चैट के मुताबिक, दोनों के बीच 6 अप्रैल को बातचीत शुरू हुई थी. इंस्टाग्राम पर हुई इस चैट में नाबालिग लड़की की ओर से साहिल को 'Hi' लिखकर भेजा गया था. इसके बाद ही दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई थी. सूत्रों का कहना है कि इस अकाउंट के अलावा साक्षी किसी और अकाउंट से भी साहिल से बात करती थी, जो किसी कारण बंद हो गया था.

कागज में लिखी बात हो पाएगी डिकोड?
नाबालिग लड़की बातचीत के दौरान साहिल को एक कागज पर लिखकर कुछ भेजा था. बताया जा रहा है कि कागज पर लिखी भाषा किसी कोड जैसी थी. जिसे पुलिस ने अपनी जांच में शामिल किया है. चैट हिस्ट्री से ये भी पता चलता है कि नाबालिग को उसके एक और दोस्त प्रवीण ने भी 14 अप्रैल की रात 2 बजे मैसेज किया था.

प्रवीण ने नाबालिग को इंस्टाग्राम पर लिखा था कि "hi , Baat karni hai". इस मैसेज के बारे में नाबालिग ने अगले दिन ही अपनी दोस्त नीतू को भी बताया था. 

परिजनों ने घर में कर दिया था बंद
नाबालिग की इंस्टाग्राम चैट के मुताबिक, उसने 6 मई को नीतू से बातचीत की थी. नीतू ने नाबालिग से कहा था कि यार कहां है तू ,बात नही करेगी मुझसे? जिस पर नाबालिग ने कहा था कि यार मम्मी-पापा ने मुझे बंद कर रखा है घर में. फोन भी नहीं देते. मैं क्या करूं, भाग जाऊंगी.

परिजनों को नाबालिग और साहिल के रिश्ते की जानकारी थी, जिसके चलते नाबालिग को घर से बाहर जाने की इजाजत नहीं मिलती थी. दिल्ली पुलिस में दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक, पिता ने कहा है कि जब हम उसे समझाते थे तो वो अपनी दोस्त नीतू के घर रहने चली जाती थी.

ये भी पढ़ें:

Delhi Murder Case: तीन दिनों तक हत्या का प्लान बनाता रहा साहिल, पुलिस की जांच में हुए कई खुलासे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget