एक्सप्लोरर

Delhi Metro Grey Line: दिल्ली वालों को तोहफा, आज से शुरू होगी द्वारका-नजफगढ़ के बीच मेट्रो सेवा

4.2 किलोमीटर लंबी ग्रे लाइन में द्वारका से नजफगढ़ के बीच तीन स्टेशन हैं. इस कॉरिडोर का 2.57 किलोमीटर का हिस्सा जमीन से ऊपर है जबकि 1.5 किलोमीटर अंडरग्राउंड है. इसके शुरू हो जाने के बाद नजफगढ़ जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा हो जाएगी.

नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो ने लोगों को सौगात देते हुए द्वारका-नजफगढ़ रूट पर मेट्रो चलाने का फैसला किया है. द्वारका से नजफगढ़ जाने वाली ग्रे लाइन रूट पर इसकी शुरूआत आज से हो रही है. नजफगढ़ के शहरी गांवों को मेट्रो से जोड़ने वाली ग्रे लाइन करीब 4.2 किलोमीटर लंबी है. इस कॉरिडोर में द्वारका, नंगली और नजफगढ़ तीन स्टेशन हैं जिसमें द्वारका स्टेशन पर ब्लू लाइन के लिए इंटरचेंज है.

केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य एवं नागर विमानन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज 12 बजकर 15 मिनट पर ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे. मेट्रो भवन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है. इसके बाद शाम में पांच बजे से सेवा आम लोगों के लिए शुरू हो जाएगी.

इस रूट के खुलने के बाद, दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क 377 किलोमीटर का हो जाएगा जिसमें 274 स्टेशन हैं. इनमें नोएडा-ग्रेटर नोएडा की एक्वा लाइन भी शामिल है. ग्रे लाइन 4.295 किलोमीटर लंबी है. इसमें से 2.57 किलोमीटर का हिस्सा जमीन से ऊपर है जबकि 1.5 किलोमीटर लाइन जमीन से नीचे है.

बता दें डीएमआरसी ने अपना पहला कॉरीडोर दिल्ली के शाहदरा और तीस हजारी के बीच 25 दिसम्बर, 2002 को शुरू किया था. इसके बाद 65 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन्स के निर्माण का पहला चरण 2005 में उसके निर्धारित समय से दो साल नौ महीने पहले पूरा कर लिया गया था. दूसरे चरण में डीएमआरसी 125 किलोमीटर के अन्य मेट्रो कॉरीडोर्स का निर्माण केवल साढ़े चार साल में पूरा कर लिया था.

डीएमआरसी के पास आज चार, छह और आठ कोच की 216 ट्रेन का सेट है. वर्तमान में छह कोच वाली 100 से अधिक और आठ कोच वाली 60 से अधिक ट्रेनें चलाई जा रही हैं.

दिल्लीवासियों को एक आरामदेह परिवहन विकल्प उपलब्ध कराने के साथ ही दिल्ली मेट्रो सड़कों पर वाहनों की भीड़ कम करने की दिशा में भी योगदान दे रही है. केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (सीआरआरआई) द्वारा वर्ष 2011 में किए गए एक अध्ययन के मुताबिक दिल्ली मेट्रो के आने से दिल्ली की गलियों से 1.17 लाख वाहन हटाने में सहायता मिली है.

शाहजहांपुर रेप केस: चिन्मयानंद को झटका, 14 दिन के लिए बढ़ी न्यायिक हिरासत

महाराष्ट्र: बीजेपी की चौथी लिस्ट जारी, कद्दावर नेता विनोद तावड़े, प्रकाश मेहता, राज पुरोहित, एकनाथ खड़से के टिकट कटे

जानें क्यों, गौतम गंभीर ने दो तस्वीरें शेयर कर लिखा- 'गौतम द क्रिकेटर, ए टेरिबल कैचर'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Goa CM Pramod Sawant: वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: 'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget