एक्सप्लोरर

लॉकडाउन लगाने को लेकर दिल्ली मार्केट एसोसिएशन ने दी राय, कहा- लॉकडाउन समाधान नहीं, नियमों का पालन ही सबसे बेहतर

दिल्ली के मार्केट एसोसिएशन ने शहर में कोविड-19 महामारी को नियंत्रित करने के लिए शुक्रवार को विभिन्न सुझाव दिए लेकिन लॉकडाउन को समाधान के तौर लागू करने को खारिज कर दिया.

दिल्ली के मार्केट एसोसिएशन ने शहर में कोविड-19 महामारी को नियंत्रित करने के लिए शुक्रवार को विभिन्न सुझाव दिए लेकिन लॉकडाउन को समाधान के तौर लागू करने को खारिज कर दिया. उन्होंने कोविड-19 नियमों का कड़ाई से अनुपालन कराने का आह्वान किया. खुदरा बाजार के विभिन्न संघों ने यहां बैठक की और संयुक्त बयान जारी कर कहा कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कोविड-19 नियमों का पूरे दिन अनुपालन किया जाना चाहिए बजाय कि रात और वीकेंड में कर्फ्यू लगाने या लॉकडाउन का समर्थन करने के.

बयान में कहा गया, ‘‘यह हमारी साझा राय है कि बाजारों को खोलने के लिए अलग समय या उन्हें खोलने की अवधि कम की जा सकती है, बजाय लॉकडाउन के, क्योंकि लॉकडाउन का सीधा असर सरकार के राजस्व और कामगारों की आजीविका पर पड़ेगा और देश में असुरक्षा का भाव उत्पन्न होगा, इसका कोई सकारात्मक असर संक्रमण की कड़ी तोड़ने के मामले में भी नहीं होगा.’’ इस बैठक में खान मार्केट, करोल बाग, लाजपत नगर, साउथ एक्सटेंशन सहित करीब 12 बाजारों के कारोबारी शामिल हुए.

गुरुवार को आए 16 हजार से अधिक मामले 

गौरतलब है कि दिल्ली में गुरुवार को कोविड-19 के 16,699 नए मामले आए और संक्रमण के कारण 112 मौतें हुईं. राजधानी में एक दिन पहले संक्रमण के 17,282 नए मामले सामने आए थे, जो अब तक के सर्वाधिक मामले हैं. पिछले कुछ दिनों से मामले काफी बढ़ रहे हैं. शहर में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 11,652 हो गई है. दिल्ली में गुरुवार को संक्रमण दर 20.22 फीसदी पर पहुंच गई, जो शहर में अब तक का उच्चतम है. बुधवार को संक्रमण दर 15.92 फीसदी थी. संक्रमण के कुल 7,84,137 मामले हो चुके हैं. 7.18 लाख से अधिक मरीज वायरस से उबर चुके हैं. एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 54,309 हो गई है. वहीं, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए शुक्रवार रात दस बजे से वीकेंड कर्फ्यू लगाया जा रहा है. यह कर्फ्यू 19 अप्रैल (सोमवार) सुबह पांच बजे समाप्त होगा. इसके साथ ही राजधानी में जिम, ऑडिटोरियम, मॉल, स्पा, मनोरंजन पार्क और सभा कक्ष 30 अप्रैल तक बंद रहेंगे.

यह भी पढ़ें.

Delhi Weekend Curfew: दिल्ली में कोरोना के सभी रिकॉर्ड टूटे, आज आए 19 हजार से अधिक नए मामले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, क्या है मामला?
हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, क्या है मामला?
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई

वीडियोज

Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget