एक्सप्लोरर

Delhi: दिल्ली में घटी दिल को झकझोर देने वाली घटना, पति ने गुस्से में आकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

Delhi News: दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक शख्स ने बेटी के सामने ही अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. आरोपी पेशे से शिक्षक है.

Delhi Crime News: दिल्ली के मोहन गार्डन के नवादा हाउसिंग कंपलेक्स (Nawada Housing Complex) के एक फ्लैट में एक शख्स ने झगड़े के दौरान पत्नी को चाकू गोदकर मार डाला. हैरान करने वाली बात ये है कि इस पूरी वारदात को इस शख्स ने अपनी 9 साल की बेटी के सामने ही अंजाम दिया. आरोपी संजय पंडिता एक सरकारी स्कूल में टीचर है. ये घटना शुक्रवार 30 सितंबर की शाम की है. इस हत्या के बाद से ही इलाके के लोग सहमे हुए हैं. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. 

क्या है मामला

द्वारका के डीसीपी एम हर्षवर्धन ने बताया कि ये घटना शुक्रवार शाम लगभग 6:30 बजे की है. पुलिस को सूचना मिली थी कि पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ है और पत्नी गंभीर रूप से घायल है. उन्होंने बताया कि पुलिस जब नवादा हाउसिंग कॉम्प्लेक्स पहुंची तो महिला की मौत हो चुकी थी. 

पुलिस को वहां जाने पर घर में इस दंपत्ति की 9 साल की बेटी अकेली मिली. बच्ची ने पुलिस को बताया कि मम्मी-पापा का झगड़ा हुआ था और इसी झगड़े में पापा ने चाकू से मम्मी को मार दिया. आरोपी शिक्षक संजय पंडिता पत्नी नीरा पंडिता की हत्या के बाद फरार हो गया था. पुलिस ने नीरा के शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखदिया था.  बच्ची को उसके रिश्तेदार अपने साथ ले गए हैं. 

द्वारका मोड़ पर पकड़ा गया

पुलिस फरार होने के बाद से ही आरोपी संजय पंडिता की तलाश कर रही थी, हालांकि बाद में वो पुलिस के हत्थे चढ़ गया.  डीएसपी एम हर्षवर्धन ने बताया कि आरोपी संजय पंडिता को द्वारका मोड़ इलाके से पकड़ा लिया गया है. हत्या की वजह जानने के लिए आरोपी से पूछताछ की जा रही है. पुलिस ये जानने की कोशिश कर रही है कि शुक्रवार 30 सितंबर शाम को दोनों के बीच झगड़ा इतना कैसे बढ़ गया कि संजय ने पत्नी नीरा की चाकू गोदकर हत्या कर दी. अभी तक की जांच में पता चला है कि पति-पत्नी के बीच रिश्ते अच्छे  नहीं थे.

बात करने से डर रहे लोग

हत्या की ये वारदात नवादा हाउसिंग काम्प्लेक्स के प्लॉट नंबर डी-157 में सेकंड फ्लोर पर बने फ्लैट में हुई. पुलिस का कहना है कि संजय पंडिता अपने परिवार के साथ पिछले 5 साल से इस फ्लैट में रह रहा था. आस-पड़ोस के लोग फिलहाल इस विषय पर कोई बात नहीं करना चाह रहे हैं.  पुलिस का कहना है कि फ्लैट को लॉक कर दिया गया है. पुलिस के मुताबित बच्ची इस हालत में नहीं थी, उससे तफ्सील से पूछताछ की जाए.  इस बिल्डिंग में रहने वाले लोग बात करने से कतरा रहे हैं. अधिकतर लोग ने डोर बेल बजाने पर भी दरवाजा खोलने नहीं आ रहे हैं.

ये भी पढ़ेंः

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DK पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DK पर भड़के विजय
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा
कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget