एक्सप्लोरर

Delhi: गरीबी से तंग आकर शख्स ने पत्नी और दो बच्चियों की मारी गोली, अंत में कर ली आत्महत्या

Delhi Suicide: दिल्ली के जाफराबाद इलाके में गरीबी से तंग आकर एक शख्स ने अपने परिवार समेत आत्महत्या कर ली. पुलिस ने घर के अंदर से एक शख्स समेत उसकी पत्नी और दो बच्चियों के शव बरामद किए हैं.

Delhi Crime News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है.  यहां एक शख्स ने गरीबी (Poverty) से तंग आकर परिवार समेत खुद को मौत के हवाले कर दिया. मामले में बताया जा रहा है कि शख्स ने खराब आर्थिक स्थिति से तंग आकर अपनी पत्नी और दो बेटियों को गोली मारने के बाद आत्महत्या (Suicide) कर ली है.

दरअसल दिल्ली के जाफराबाद के एक घर में दिल्ली पुलिस को चार शव बरामद हुए हैं. इसमें एक ही परिवार के चार सदस्यों में पति, पत्नी और उनकी दो नाबालिग बेटियों के शव पुलिस ने बरामद किए हैं. मामले में पुलिस ने जानकारी दी है कि शख्स ने पहले अपनी पत्नी और बेटियों को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मार ली.

पुलिस ने बरामद किए 4 शव

दिल्ली पुलिस के डीसीपी नॉर्थ-ईस्ट संजय कुमार सेन का कहना है कि शुक्रवार दोपहर करीब 2.45 बजे इस हादसे की सूचना मिली थी. जाफराबाद थाने में जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घर की तलाशी ली, इस दौरान एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव बरामद किए गए. 

गोली लगने से हुई मौत

संजय कुमार सेन के अनुसार जब पुलिस घर पर पहुंची तो उन्हें पता चला की सभी की गोली लगने से मौत हो गई है. 40 वर्षीय व्यक्ति, उसकी पत्नी और 2 बेटियां शामिल हैं. सेन का कहना है कि पहली नजर में मामले को देखते हुए कहा जा सकता है कि शख्स ने अपनी पत्नी और 2 बेटियों की हत्या कर खुद को गोली मारकर जान दे दी.

पुलिस कर रही जांच

संजय कुमार सेन का कहना है कि दिल्ली पुलिस (Delhi Police) को वारदात स्थान से एक सुसाइड नोट (Suicide Note) भी मिला है. इसमें उस व्यक्ति ने अपने इस तरह के कदम उठाए जाने का कारण अपनी आर्थिक तंगी और गरीबी (Poverty) को बताया है. फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ेंः
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता पद पर उद्धव ठाकरे गुट ने किया दावा, कांग्रेस-NCP भी लड़ाई में

Protest Ban: कांग्रेस ने लगाया संसद में विरोध प्रदर्शनों पर रोक का आरोप, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला बोले- ये रुटीन प्रोसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोहन भागवत का बड़ा बयान, 'सिस्टम करेक्शन के लिए Gen Z का आंदोलन होना चाहिए'
मोहन भागवत का बड़ा बयान, 'सिस्टम करेक्शन के लिए Gen Z का आंदोलन होना चाहिए'
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
Xप्लेन: जॉर्ज-बंगारू के इस्तीफे से लेकर मैच फिक्सिंग खुलासा! रेप केस में जेल जाने वाले तरुण तेजपाल की कहानी
जॉर्ज के इस्तीफे से लेकर मैच फिक्सिंग खुलासा! रेप केस में जेल जाने वाले तेजपाल की कहानी

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget