एक्सप्लोरर

Delhi Lockdown: मेट्रो सर्विस बंद, घर या कोर्ट में होंगी शादियां, जानिए कितना सख्त है इस बार का लॉकडाउन

Delhi Lockdown: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए लॉकडाउन को एक हफ्ते के लिए और बढ़ा दिया गया है. इस बार के लॉकडाउन में और ज्यादा पाबंदियां लगाई गई हैं. बता दें कि इस बार मेट्रो सेवा को भी बंद कर दिया गया है. आइए जानते हैं और क्या-क्या पाबंदी लगाई गई हैं.

कोरोना संक्रमण की बेकाबू हो चुकी रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए दिल्ली सरकार ने एक बार फिर लॉकडाउन की मियाद को एक हफ्ते के लिए और बढ़ा दिया है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया था कि, ''दिल्ली में लॉकडाउन को एक हफ़्ते के लिए बढ़ाया जा रहा है, लॉकडाउन 17 मई सोमवार की सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा. इस बार लॉकडाउन में राजधानी में मेट्रो सेवा भी रोक दी गई है.'' बता दें कि इस बार के लॉकडाउन में पहले से ज्यादा सख्ती बरती जाएगी. आइए जानते हैं दिल्ली में इस बार लॉकडाउन के दौरान क्या-क्या पाबंदिया रहेंगी

1-मेट्रो सेवा पर लगा ब्रेक

राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण की भयानक रफ्तार को देखते हुए 19 अप्रैल को एक हफ्ते का लॉकडाउन लगाया गया था. उसके बाद से लगातार दिल्ली सरकार लॉकडाउन बढ़ा रही है. लेकिन इस दौरान मेट्रो सेवा जारी थी. लेकिन इस बार के लॉकडाउन में मेट्रो सेवा को भी बंद करने का फैसला लिया गया है. यानी आज से अगले सोमवार तक दिल्ली में मेट्रो सेवा बंद रहेगी. हालांकि दूसरे पब्लिक ट्रांसपोर्ट जैसे बस, ऑटो, टैक्सी पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है.

2-शादियों में सिर्फ 20 मेहमानों को बुलाने की इजाजत

दिल्ली सरकार ने शादियों पर तो कोई रोक नहीं लगाई है लेकिन मेहमानों की संख्या घटा दी गई है. अभी तक शादियों में 50 मेहमानों को आमंत्रित किया जा सकता था लेकिन इस बार के लॉकडाउन में शादी में सिर्फ 20 मेहमानों को बुलाने की इजाजत दी गई है.

3- शादियां सिर्फ घर या कोर्ट में हो सकेंगी

इसके अलावा शादियां सिर्फ कोर्ट या घर पर ही आयोजित की जाएंगी. किसी मैरिज हॉल, बैंक्वेट हॉल या होटल में शादी की अनुमति नहीं दी गई है.  इसके साथ ही शादियों में टेंट, डीजे, कैटरिंग की परमिशन नहीं है. वहीं जिन लोगों ने डीजे, टेंट या कैटरिंग के लिए बुकिंग की हुई है उनके रुपये ऑपरेटरों को लौटाने होंगे या फिर किसी और तारीख पर वे प्रोग्राम आयोजित कर सकेंगे.

4- आवश्यक सेवाएं रहेंगी जारी

लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाएं और मेडिकल सेवाएं जारी रहेंगी वहीं दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा है कि बस अड्डो, रेलवे स्टेशनों, मंदिरों और दुकानों में कोविड उपयुक्त व्यवहार को सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी जिलाधिकारी, एसपी और संबंधित अथॉरिटी के कंधों पर होगी.

लॉकडाउन लगाने से कोरोना की रफ्तार में आई थोड़ी कमी

गौरतलब है कि रविवार को एक और हफ्ते के लॉकडाउन की घोषणा करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि राजधानी में लॉकडाउन लगाने से कोरोना संक्रमण की रफ्तार थोड़ी कम हुई है. उन्होंने कहा था कि, ''दिल्ली में 26 अप्रैल के बाद से कोरोना के केस कम होने शुरू हुए और पिछले एक-दो दिन में पॉजिटिविटी रेट 35% से घटकर 23% हो गया है.'' केजरीवाल ने कहा कि अब भी कड़ाई रखना बेहद जरूरी है इसीलिए इस बार के लॉकडाउन में सख्ती और बढ़ाई गई है.

ये भी पढ़ें

ICMR ने जारी की एडवाइजरी, कोविड मरीजों में घातक हो सकता है black fungus इंफेक्शन

हेमंत बिस्वा सरमा बनेंगे असम के मुख्यमंत्री , दोपहर 12 बजे मंत्रिमंडल के साथ करेंगे शपथ ग्रहण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dharmendra Pradhan Resigns Live: धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री पद से दिया इस्तीफा, 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा जंतर-मंतर, अभिजीत दिपके क्या बोले?
LIVE: धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री पद से दिया इस्तीफा, 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा जंतर-मंतर, अभिजीत दिपके क्या बोले?
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
धर्मेन्द्र प्रधान के शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफे के बाद क्या बाकी रह गया? CJP ने जारी की नई लिस्ट
धर्मेन्द्र प्रधान के शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफे के बाद क्या बाकी रह गया? CJP ने जारी की नई लिस्ट
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नितिन नबीन की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले - 'शिक्षा मंत्री के तौर पर उन्होंने...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नितिन नबीन की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले - 'शिक्षा मंत्री के तौर पर उन्होंने...'

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान
'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान
बेन स्टोक्स ने वनडे में टी20 स्टाइल में जड़ा तूफानी अर्धशतक, IPL में मिल सकती है करोड़ों की डील
बेन स्टोक्स ने वनडे में टी20 स्टाइल में जड़ा तूफानी अर्धशतक, IPL में मिल सकती है करोड़ों की डील
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'दमनकारी सरकार के…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'दमनकारी सरकार के…'
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
Embed widget