एक्सप्लोरर

Swati Maliwal Assault Case: स्वाति मालीवाल मामले पर पहली बार बोले दिल्ली के LG विनय कुमार सक्सेना, जानें क्या कहा?

Swati Maliwal Assault Case: AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ हुई घटना को लेकर सियासत जारी है. इस बीच दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने घटना पर पहली बार बयान दिया है.

Swati Maliwal Assault Case: आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास पर हुई घटना को लेकर दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने प्रतिक्रिया दी है. उपराज्यपाल ने स्वाति मालीवाल के ऊपर हुए कथित हमले पर दुख जताया.

स्वाति मालीवाल मामले पर दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने बयान जारी कर कहा कि इस मामले में सबसे चिंतित करने वाली बात ये है कि ये घटना मुख्यमंत्री के ड्राइंग रुम में हुई है. उपराज्यपाल ने बताया कि स्वाति मालीवाल ने उन्हें फोन पर घटना की जानकारी दी.

क्या बोले दिल्ली के उपराज्यपाल

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने कहा, ''मैं पिछले कुछ दिनों से आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मुख्यमंत्री के आवास पर हुई कथित हमले की घटना से बहुत दुखी हूं. कल फोन पर स्वाति मालीवाल ने मुझे अपना दर्दनाक अनुभव और उनके सहकर्मियों द्वारा दी जाने वाली धमकियों के बारे में बताया. उन्होंने सबूतों से कथित छेड़छाड़ और धमकियों को लेकर भी चिंता व्यक्त की.''

स्वाति के साथ हुई घटना मंजूर नहीं- उपराज्यपाल

एलजी ने आगे कहा, वैसे तो स्वाति मालीवाल ने कई मुद्दों को लेकर मेरी आलोचना की है, लेकिन फिर भी उन पर की गई कोई भी शारीरिक हिंसा और उत्पीड़न अस्वीकार्य है. यह सबसे अधिक परेशान करने वाली बात है कि कथित अपराध स्थल मुख्यमंत्री का ड्राइंग रूम था, जबकि वह घर में मौजूद थे. मुख्यमंत्री के सबसे करीबी सहयोगी ने एक महिला के साथ ऐसा किया, जो वहां अकेली थी. राज्यसभा के उनके साथी सदस्य ने मीडिया के सामने इस घटना की पुष्टि की और उन्हें आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री दोषी के खिलाफ कार्रवाई करेंगे.

केजरीवाल की चुप्पी पर उपराज्यपाल ने उठाए सवाल

उपराज्यपाल ने मुख्यमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा, ''पहले उनके साथी राज्यसभा सदस्य ने मीडिया के सामने घटना की पुष्टि की और कार्रवाई की बात कहने के बाद यू टर्न ले लिय. पूरे मामले पर मुख्यमंत्री की चुप्पी महिलाओं की सुरक्षा पर उनके रुख के बारे में बहुत कुछ बताती है. दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है और मैं आश्वासन देता हूं कि मामले को निष्कर्ष तक पहुंचाया जाएगा.''

यह भी पढ़ें- BJP on Swati Maliwal: आठ दिन बीत गए, अब भी क्यों चुप हैं केजरीवाल? स्वाति मालीवाल मामले में BJP ने AAP पर दागे सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget