एक्सप्लोरर

Delhi Kanjhawala Case: 'बीजेपी में मिला था पद, इसी खुशी में दी थी पार्टी और फिर...', कंझावला कांड में मनोज मित्तल को लेकर खुलासा

Kanjhawala Accident: दिल्ली में नए साल के दिन सड़क दुर्घटना में एक युवती की मौत के मामले में गिरफ्तार पांच आरोपियों को कोर्ट ने तीन दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेजा है.

Delhi Girl Dragged Case: दिल्ली के कंझावला कांड (Kanjhawala Case) के आरोपी बीजेपी नेता मनोज मित्तल (Manoj Mittal) को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. सुल्तानपुरी के पी-1 वार्ड में मनोज मित्तल की राशन की दुकान के ऊपर रहने वाले किरायेदार बबलू कुमार ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि दो दिन पहले ही मनोज मित्तल को बीजेपी (BJP) में पद मिला था. उसी की खुशी में मनोज मित्तल ने मुरथल में पार्टी दी थी.
 
उन्होंने कहा कि मुरथल से लौटते हुए ये कांड हुआ है. मैं मनोज मित्तल से मिलता रहता था. पी-1 ब्लॉक की RWA के पदाधिकारियों ने बबलू कुमार के बयान की पुष्टि की है. सुल्तानपुरी थाने की पुलिस ने इस मामले में दीपक खन्ना (26), अमित खन्ना (25), कृष्णन (27), मिथुन (26) और मनोज मित्तल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है. 

युवती को कार से घसीटा

पुलिस ने बताया कि बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में रविवार को एक कार ने स्कूटी सवार 20 वर्षीय युवती को टक्कर मार दी थी और उसे करीब 12 किलोमीटर तक घसीटा गया था जिससे उसकी मौत हो गई. आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या से लापरवाही से मौत और आपराधिक साजिश की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. 

आरोपियों को 3 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

पांच आरोपियों को सोमवार को अदालत ने तीन दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया. पुलिस ने आरोपियों की पांच दिन की हिरासत के लिए अर्जी दी थी, जिस पर सुनवाई के बाद महानगर दंडाधिकारी अजय सिंह परिहार ने पांचों आरोपियों को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया. सुनवाई के दौरान पुलिस ने अदालत से कहा कि जांच शुरुआती चरण में है और मामले को नतीजे तक पहुंचाने के लिए आरोपियों से हिरासत में लेकर पूछताछ करने की जरूरत है. 

कंझावला कांड को लेकर प्रदर्शन

इस मामले को लेकर सोमवार को दिन में, सुल्तानपुरी थाने के बाहर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हो गए और घटना के दोषियों को सजा देने की मांग को लेकर यातायात जाम कर दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस घटना को दुर्घटना का मामला मानकर चल रही है. आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना के आवास के बाहर प्रदर्शन किया. 

ये भी पढ़ें- 

घनी आबादी में कैसे किसी महिला के साथ हो सकता है बार-बार रेप? बॉम्बे हाईकोर्ट की टिप्पणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
वीर सावरकर के अपमान मामले में राहुल गांधी को SC से बड़ी राहत, निचली अदालत का समन निरस्त
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
CM विजय सरकार को राहत, SC ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
CM विजय सरकार को राहत, SC ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
'सत्र का समय बहुत कीमती, लेकिन विपक्ष...', विपक्ष पर भड़कीं सयोनी घोष
'सत्र का समय बहुत कीमती, लेकिन विपक्ष...', विपक्ष पर भड़कीं सयोनी घोष

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget