एक्सप्लोरर

Traffic Jam: कंस्ट्रक्शन की वजह से सड़क पर रेंगती नजर आई गाड़ियां, देखें 8 किलो मीटर लंबे जाम का ये वीडियो

Traffic Jam Video: गुरुग्राम में एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह से ही महाजाम की स्थिति बनी हुई है. हीरो होंडा चौक से लेकर औद्योगिक हब मानेसर तक हाईवे की एक लाइन पर 8 किलोमीटर लंबा जाम लगा है.

Gurugram Traffic: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेस वे (Delhi Jaipur Express Way) पर कंस्ट्रक्शन का काम होने के कारण बुधवार को मानेसर से गुरूग्राम (Gurugram) की ओर जाने वाले लोगों को भारी ट्रैफिक जाम (Heavy Traffic Jam) का सामना करना पड़ा. यहां सुबह से ही महाजाम की स्थिति बनी हुई है. हीरो होंडा चौक (Hero Honda Chowk) से लेकर औद्योगिक हब मानेसर (Manesar) तक हाईवे की एक लाइन पर 8 किलोमीटर लंबा जाम लगा है. वाहनों के पहिए थमने से ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई है.

इस एक्सप्रेस वे के मुख्य हिस्से को बुधवार को अगले 6 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है. इस एक्सप्रेसवे के जयपुर-दिल्ली लेन पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा किये जा रहे भारवहन क्षमता परीक्षण के चलते यह कदम उठाया गया है. एक दिन पहले ही गुरुग्राम की ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट करते हुए डायवर्ट रूट की जानकारी दी गई थी, लेकिन इसकी जानकारी बहुत कम ही लोगों के पास पहुंच पाई.

ज्यादातर ऑफिस जाने वाले लोग फंसे जाम में

ट्रैफिक जाम में जो लोग फंसे, उनमें ज्यादातर ऑफिस जाने वाले लोग थे. कई ने कहा कि उन्हें हीरो होंडा चौक से मानेसर के आईएमटी चौक तक पहुंचने में करीब पांच घंटे लग गये. एक यात्री बिजेंद्र भटोटिया ने कहा, ‘‘ मैं पिछले एक घंटे से यहां जाम में फंसा हूं. मुझे सोशल मीडिया के जरिये सुबह यातायात पुलिस के परामर्श का पता चला, इसलिए मैं बहुत जल्दी घर से निकल गया था लेकिन अब तक टोल प्लाजा पार नहीं कर पाया हूं.’’

5 साल पहले लगा था ऐसा महाजाम

करीब 5 साल पहले इसी हीरो होंडा चौक (Hero Honda Chowk) पर इतना लंबा जाम लगा था कि देश ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में इस जाम की चर्चा हुई थी. उसके बाद यहां फ्लाई ओवर (Flyover) बनाया गया. साल 2018 में भी इस फ्लाई ओवर पर एक लाइन में गड्‌ढा बन गया था. अब हर साल इसी तरह फ्लाई ओवर की लाइन पर गड्‌ढे बन रहे हैं, जिसकी वजह से NHAI की तरफ से फ्लाई ओवर का लोड टेस्ट किया जा रहा है. इसी वजह से हाईवे पर लंबा जाम लगा हुआ है.

ये भी पढ़ें: Kanpur News: कानपुर के बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था की फिर खुली पोल, जाम में घंटों फंसी रही श्रीलंका क्रिकेट टीम

ये भी पढ़ें: Delhi Traffic Jam: दिल्ली में कई जगहों पर जाम से हुआ लोगों को बुरा हाल, जानिए क्या है इसकी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग के वायरल पोस्ट पर आया विदेश मंत्रालय का रिएक्शन, कहा - 'यह एकदम...'
CJP प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग के वायरल पोस्ट पर आया विदेश मंत्रालय का रिएक्शन, कहा - 'यह एकदम...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा अर्धशतक, दौड़कर बना डाले इतने रन
तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा अर्धशतक, दौड़कर बना डाले इतने रन
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget