एक्सप्लोरर

HC में कूड़े पर सुनवाई: MCD ने माना, 'ABP ने अपना काम किया और सच दिखाया'

नई दिल्ली: दिल्ली में चारों ओर फैले कूड़े को लेकर एबीपी न्यूज़ की रिपोर्ट पर  दिल्ली हाईकोर्ट में आज फिर सुनवाई हुई. हाईकोर्ट ने कूड़े को लेकर एमसीडी को फिर फिटकार लगाई. जब आज दोपहर 12 बजे इस मामले में दोबारा सुनवाई हुई तो कोर्ट रूम में एबीपी न्यूज़ की रिपोर्ट दिखाई गई. जब रिपोर्ट में हाथ से नाले से कूड़ा निकालने के मंजर को जजों ने देखा तो कहा कि ये हाल है.

सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने दक्षिण दिल्ली एमसीडी कमिश्नर से साफ सफाई को लेकर सवाल पूछा. एमसीडी कमिश्नर ने कहा कि साफ सफाई हो रही है.

कोर्ट वकील से: आप हलफनामे देते हैं शायद आपको भी नहीं पता कि सच्चाई क्या है. अगर हम ये ज़िम्मेदारी नहीं देते ( एबीपी न्यूज़ को) तो सच्चाई पता ही नहीं चलती

कोर्ट: ये देश की राजधानी का हाल है. जिसकी हम विदेशों से तुलना करते हैं यहां पर सफाई कर्मचारी को सफाई हाथ से करनी पड़ती है. कहा, आप क्या चाहते हैं हम विश्वास कर लें कि सब अच्छा चल रहा है... सिर्फ solid waste management की बात चल रही है... sewage cleaning की तो अभी बात भी नहीं की.. नाला साफ करने वाले हाथ से कीचड़ निकाल रहे हैं. आप उन्हें औजार नहीं दे सकते.

कोर्ट: एमसीडी दिल्ली सरकार से पैसा नहीं मिलता तो याचिका दायर कीजिये. केंद्र से नहीं मिलता तो उनके खिलाफ याचिका दायर कीजिये. हम देखते हैं कि क्या करना हैं.

MCD वकील ने माना की न्यूज़ चैनल (ABP News) ने अपना काम किया है और सच दिखाया है.

चैनल ने जो काम किया है वो देश हित का है अपनी ज़िम्मेदारी निभाई है.

कोर्ट: अगर 3 एमसीडी के विभाजन के बाद हालात खराब हुए तो फिर से एकीकरण कर दीजिए. कोर्ट: आपने काफी बैठक कर ली होंगी. चाय और समोसे पर चर्चा की गई होगी, पर हुआ क्या!! कोर्ट: क्या एमसीडी का काम ज़िम्मेदारी से और सच्चाई के साथ कर रहा है.

दोपहर 12 बजे की सुनवाई से पहले कोर्ट ने एमसीडी कमिश्नर से पूछा कि आप हमारे आदेश के बाद खुद कितनी जगह गए. इसके जवाब में साउथ दिल्ली एमसीडी कमिशनर ने कहा कि साफ सफाई पर ध्यान दिया गया.

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने एबीपी न्यूज़ के रिपोर्टर अंकित गुप्ता से पूछा कि सच्चाई क्या है? इसके जवाब में अंकित गुप्ता ने कोर्ट को बताया कि कुछ खास नहीं बदला है. तब चीफ जस्टिस ने कोर्ट में प्रोजेक्टर लगाने को कहा और 12 बजे के बाद फिर सुनवाई की.

कोर्ट ने कमिश्नर से पूछा कि जानकारी मिली है कि आपके अधिकारी और कर्मचारी काम पर आते ही नहीं हैं. क्या आपको पता है कि वो काम करते भी हैं कि नहीं? कोर्ट ने ये भी कहा कि सफाई कर्मचारी की सैलरी कैसे देते हैं? क्या समय पर मिलती है सैलरी?

इस पर कोर्ट ने एबीपी न्यूज़ के संवाददाता अंकित गुप्ता से पूछा कि सच्चाई क्या है? 

HC में कूड़े पर सुनवाई: MCD ने माना, 'ABP ने अपना काम किया और सच दिखाया

जब अंकित गुप्ता ने कहा कि कुछ खास नहीं बदला है तो कोर्ट ने कमिश्नर से कहा कि हम आपको दिखाते हैं कि क्या हुआ है.

HC में कूड़े पर सुनवाई: MCD ने माना, 'ABP ने अपना काम किया और सच दिखाया

आपको बता दें कि एबीपी न्यूज़ ने 30 मई को कार्यक्रम ‘घंटी बजाओ’ में कूड़े पर रिपोर्ट दिखाई थी. 31 मई को दिल्ली हाईकोर्ट ने इस रिपोर्ट को अदालत में दिखाते हुए दिल्ली सरकार और एमसीडी को खरी खोटी सुनाई थी और एबीपी न्यूज से कहा कि उसे सरकार और एमसीडी पर भरोसा नहीं है. चैनल दिल्ली के कूड़ा सफाई पर सरकार की जांच करे और रिपोर्ट हाईकोर्ट को दे.

इसके लिए कोर्ट ने बाकायदा अपने दस्तावेज पर एबीपी न्यूज संवाददाता अंकित गुप्ता को लोकल कोर्ट कमिश्नर बनाया था. एबीपी न्यूज की रिपोर्ट पीएमओ और दिल्ली के लेफ्टीनेंट गवर्नर को भी भेजी गई थी. उस दिन से लगातार एबीपी न्यूज़ ने दिल्ली के कोने-कोने की कूड़ा रिपोर्ट दिखाई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्ता का प्रभावी ढंग से..., PM मोदी की 45 सांसदों से मुलाकात, ब्रेकफास्ट पर दिया ये मंत्र
सत्ता का प्रभावी ढंग से..., PM मोदी की 45 सांसदों से मुलाकात, ब्रेकफास्ट पर दिया ये मंत्र
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Gen-Z को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Gen-Z को समझाया ‘सही मतलब’!
'जब अमित शाह बोलेंगे तो...', विपक्ष को किरेन रीजीजू ने दी सीधी चेतावनी
'जब अमित शाह बोलेंगे तो...', विपक्ष को किरेन रीजीजू ने दी सीधी चेतावनी
सरकारी नौकरी के नाम पर हाईटेक ठगी! ChatGPT-स्पाई कैमरे से कराते थे एग्जाम में नकल
सरकारी नौकरी के नाम पर हाईटेक ठगी! ChatGPT-स्पाई कैमरे से कराते थे एग्जाम में नकल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
यूपी चुनाव 2027 से पहले RLD को बड़ा झटका, जयंत चौधरी के करीबी ने छोड़ी पार्टी
यूपी चुनाव 2027 से पहले RLD को बड़ा झटका, जयंत चौधरी के करीबी ने छोड़ी पार्टी
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
Embed widget