एक्सप्लोरर

दिल्ली हाईकोर्ट ने लेफ्टिनेंट कर्नल से कहा- फेसबुक से इतना प्यार है तो नौकरी छोड़ दीजिए, जानें क्या है मामला

लेफ्टिनेंट कर्नल ने सेना के आदेश के खिलाफ दलील दी थी कि जब फेसबुक अकाउंट बंद कर देंगे तो सभी रिश्तेदारों और दोस्तों से संपर्क टूट जाएगा.

नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक इस्तेमाल करने की अनुमति मांगने वाले एक लेफ्टिनेंट कर्नल को अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया. हाईकोर्ट ने बेहद कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा, जब बात देश की सुरक्षा की है तो वहां किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जा सकती. अगर आप फेसबुक नहीं छोड़ सकते तो नौकरी छोड़ दें.

सेना ने हाल ही में फेसबुक, टिकटॉक, ट्रूकॉलर और इंस्टाग्राम जैसे 89 ऐप्स पर जवानों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया था. लेफ्टिनेंट कर्नल पीके चौधरी ने हाल में फेसबुक जैसी सोशल नेटवर्किंग साइट का इस्तेमाल सेना के जवानों के लिए प्रतिबंधित किए जाने को चुनौती दी है. इस याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट की दो सदस्यीय खंडपीठ ने कहा, 'अगर आपको फेसबुक ज्यादा पसंद है तो इस्तीफा दे दीजिए. आपके पास विकल्प है. या तो आदेश का पालन कीजिए या इस्तीफा दे दीजिए.'

याचिका में क्या दलील दी गई लेफ्टिनेंट कर्नल ने सेना के आदेश के खिलाफ दलील दी थी कि जब फेसबुक अकाउंट बंद कर देंगे तो सभी रिश्तेदारों और दोस्तों से संपर्क टूट जाएगा. ये संपर्क टूटने के बाद दोबार बहाल करना मुश्किल होगा. इसपर हाईकोर्ट ने कहा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंधित का फैसला देश की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया गया है.

कोर्ट ने कहा, आप कृपया इसे बंद कर दीजिए. आप बाद में कभी भी नया अकाउंट बना सकते हैं. अभी आप एक संगठन का हिस्सा हैं. आपको संगठन के आदेशों को पालन करना होगा. कोर्ट ने अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया. कहा, "जब याचिका पर विचार करने का कोई कारण ही नहीं मिला, तो अंतरिम राहत देने का सवाल ही नहीं उठता. खासकर तब जब मामला देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है."

बता दें, सेना समय समय पर सोशल मीडिया से जुड़ी एडवाइजरी सैनिकों के लिए जारी करती रहती है. लेकिन इस बार सख्त लहजे में इन 89 मोबाइल एपलीकेशन्स को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए हैं. अगर 15 जुलाई के बाद ये एप किसी सैनिक के मोबइल फोन में पाए गए तो उसके खिलाफ कड़ी कारवाई भी हो सकती है.

ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PAK सेना से बदला लेने की साजिश? TTP समर्थक संदिग्ध गिरफ्तार
PAK सेना से बदला लेने की साजिश? TTP समर्थक संदिग्ध गिरफ्तार
Xप्लेन: भारतीय मार्केट के लिए Gen Z आबादी कितनी बड़ी संपत्ति है?
भारतीय मार्केट के लिए Gen Z कितनी बड़ी संपत्ति है?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget