एक्सप्लोरर

दिल्ली दंगा मामलाः दिल्ली हाईकोर्ट ने मामलों की जल्द सुनवाई के लिए चार विशेष अदालतों का गठन किया

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा इस मामले मे आज तक 26 आरोपपत्र दाखिल कर चुकी है और इन आरोपो की संख्या सैकडों तक जाने की उम्मीद है.

नई दिल्लीः उत्तरपूर्वी दिल्ली मे हुए दंगो को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने चार विशेष अदालतों का गठन किया है. ये चारों विशेष अदालत कड़कड़डूमा कोर्ट मे होंगी. इन विशेष अदालतो के गठन का मकसद दिल्ली दंगो के मामलो की त्वरित सुनवाई करना है.

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा इस मामले मे आज तक 26 आरोपपत्र दाखिल कर चुकी है और इन आरोपो की संख्या सैकडों तक जाने की उम्मीद है.

दिल्ली में इस साल फरवरी महीने में दंगे हुए थे. इन दंगो की जांच कर रही दिल्ली पुलिस का कहना है कि ये दंगे एक आपराधिक साजिश के तहत कराए गए थे और इसका मकसद विदेशों में देश की छवि खराब करना था.

दंगे की जांच के दौरान पुलिस का दावा है कि ऐसे सबूत भी मिले हैं जिनसे पता चलता है कि दंगों की साजिश जनवरी महीने मे रची गई और जनवरी मे ही दंगो मे इस्तेमाल की जाने वाली गोलियां भी खरीदी गईं. अब तक की जांच के बाद दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा इन दंगों के मामले में 26 आरोपपत्र दाखिल कर चुकी है जबकि स्थानीय पुलिस ने भी इस मामले में आरोप-पत्र दाखिल किए हैं. इन आरोप-पत्रों मे 450 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी दिखाई गई है.

कोर्ट मे दायर आरोप-पत्रों पर त्वरित सुनवाई हो सके इसके लिए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़कड़डूमा कोर्ट मे चार विशेष अदालतें बनाई हैं. दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक इनमें दो एडिशनल सेशन जज और दो मैट्रोपॉलिटिन मजिस्ट्रेट शामिल हैं. आदेश में कहा गया है कि अतिरिक्त सेशन जज 3 उत्तरपूर्वी और अतिरिक्त सेशन जज 3 शाहदरा के पद पर तैनात जज इन मामलों के सेशन ट्रायल करेंगे और इन अदालतों से टाडा, पोटा और मकोका के साथ केवल ऐसे मामले जो सुनवाई में अंतिम दौर में हैं उन्हें छोड़ कर बाकी मामलों को अन्य अदालतों में स्थानांतरित करने को कहा गया है.

दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक इन जगहों पर नए जजों की तैनाती भी कर दी गई है. इनमें अतिरिक्त सेशन जज 3 उत्तरपूर्वी दिल्ली के पद पर विनोद यादव को भेजा गया है जो अब तक रोहिणी कोर्ट मे उत्तरी जिले अतिरिक्त सेशन जज के पद पर तैनात थे.

इसी तरह अतिरिक्त सेशन जज 3 शाहदरा के पद पर अमिताभ रावत को लाया गया है जो अब तक साकेत कोर्ट में दक्षिण पश्चिम जिले के अतिरिक्त सेशन जज के पद पर तैनात थे. इसी तरह पुरूषोत्तम पाठक को उत्तरपूर्वी जिले के मुख्य मैट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के पद पर लाया गया है जो अब तक इसी पद पर पटियाला हाऊस कोर्ट मे तैनात थे. इसी प्रकार फहादउद्दीन को शाहदरा में मैट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट 4 के पद पर लाया गया है जो अभी तक तीसहजारी कोर्ट में मध्य जिले का काम देख रहे थे. इन दोनों के पास से भी रूटीन थानों का प्रभार दंगा केस को छोड़ कर हटाने को कहा गया है जिससे दंगों के मामले की त्वरित सुनवाई हो सके.

ध्यान रहे कि इसके पहले दंगों के मामले मे दिल्ली पुलिस ने विशेष पब्लिक प्रॉसिक्यूटर तैनात करने को कहा था जिसे लेकर दिल्ली सरकार औऱ उपराज्यपाल के बीच तनातनी की खबरें भी सामने आई थीं लेकिन बाद मे इस को मंजूरी दे दी गई थी. फिलहाल इन विशेष अदालतों के गठन के बाद दंगा मामलों मे पीडितों को जल्द न्याय मिलने की उम्मीद है.

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से बॉलीवुड पर उठे कई सवाल, जवाब ढूंढने में मुंबई पुलिस जुटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाल किले पर पहली बार क्यों गूंजेगा वंदे मातरम,विवाद क्या? राष्ट्रगीत से जुड़ी हर अहम जानकारी
लाल किले पर पहली बार क्यों गूंजेगा वंदे मातरम,विवाद क्या? राष्ट्रगीत से जुड़ी हर अहम जानकारी
'दूर ले जाता है सोशल मीडिया, शॉर्ट कट से बाहर निकलें', पीएम मोदी का Gen Z को संदेश
'दूर ले जाता है सोशल मीडिया, शॉर्ट कट से बाहर निकलें', पीएम मोदी का Gen Z को संदेश
Parliament Monsoon Session Highlights: NDA-विपक्ष के बीच रार, कांग्रेस-TMC की FCRA बिल वापस लेने की मांग
NDA-विपक्ष के बीच रार, कांग्रेस-TMC की FCRA बिल वापस लेने की मांग
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget