एक्सप्लोरर

अब दिल्ली में दायर करें ऑनलाइन आरटीआई, केजरीवाल ने लॉन्च किया पोर्टल

नई दिल्ली: दिल्ली सचिवालय में आज ई-आरटीआई पोर्टल को लांच किया गया. आम नागरिक को ऑनलाइन सूचना देने के मकसद से सीएम अरविंद केजरीवाल ने वेब पोर्टल लॉन्च किया. वेब पोर्टल के ज़रिए ज़रूरी कागज़ात भी अटेच किए जा सकते हैं. नेट बैंकिंग के ज़रिए पेमेंट किया जा सकता है साथ ही आने वाले दिनों में डेबिट या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल पेमेंट के लिए किया जा सकेगा.

इसके लिए खास तौर से सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है. वेब पोर्टल से ये जानकारी भी मिल सकेगी कि आरटीआई किस विभाग में अटकी हुई है. एसएमएस और ईमेल के ज़रिए भी आरटीआई से जुड़ी हर एक जानकारी आवेदनकर्ता को मिलेगी. ई-आरटीआई वेब पोर्टल के लिए दिल्ली सरकार ने अपने सभी 172 विभागों को ट्रेनिंग दी है और हर विभाग से एक नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया गया है.

पोर्टल लांच के दौरान अरविंद केजरीवाल ने बतौर आरटीआई कार्यकर्ता काम करते हुए अपने दिनों को याद किया और कहा कि आज अन्ना हजारे और अरुणा राय की याद आ रही है. इस देश का आदमी टैक्स देता है, उस टैक्स के पैसे से सरकार चलती है. गरीब से गरीब आदमी टैक्स देता है., पैदा होने से लेकर मरने पर कफ़न तक मे टैक्स देना पड़ता है. सरकार में बैठे लोगों का गाड़ी बंगला उस गरीब आदमी के टैक्स चलता है. जनता को जानने का हक़ है कि उसका टैक्स कहाँ जा रहा है. 2005 में आरटीआई एक्ट लागू होने के दौरन हम मौजूद थे. उस वक़्त बहुत दिक्कतें आती थीं, बाबू गड़बड़ी बताकर आवेदन खारिज कर देता था लेकिन अब दफ़्तर आने की जरूरत नही है.

 

इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मेरा मानना है कि आरटीआई आवेदन और उसके जवाब को भी पब्लिक कर देना चाहिए, इससे एक जैसे आवेदन करने वालों को ऑनलाइन जानकारी मिल सकेगी. भ्रष्टाचार को रोकने के लिए आरटीआई एक बड़ी दवाई है. राशन कार्ड के रजिस्टर को ऑनलाइन कर देना चाहिए, राशन वाला गलत काम बंद कर देगा. सिर्फ मंत्री ही नहीं मुख्यमंत्री भी इसके दायरे में आएंगे. हमारी कोशिश रहेगी कि सरकार से जुड़ी ज्यादा से ज्यादा जानकरी जनता तक पहुंचे ताकि उन्हें आरटीआई लगाने की ज़रूरत न पड़े.

दिल्ली सरकार महाराष्ट्र के बाद देश में दूसरी राज्य सरकार हो गयी है जिसने ऑनलाइन आरटीआई आवेदन की सुविधा शुरू की है. इसके लिये आवेदक को rtionline.delhi.gov.in इन पर लॉगइन कर आवदेन करना होगा. इस पोर्टल के प्रभावी कार्यसंचालन के लिये सरकार ने 172 नोडल अधिकारी तैनात किये हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वियतनाम से 15 भारतीय नागरिकों के शव लेकर मुंबई पहुंचा विमान, नाव डूबने से गई थी जान
वियतनाम से 15 भारतीय नागरिकों के शव लेकर मुंबई पहुंचा विमान, नाव डूबने से गई थी जान
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने अमेरिकी नागरिक को पकड़ा, बिना वैध कागजात नेपाल में घुसने की कर रहा था कोशिश
भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने अमेरिकी नागरिक को पकड़ा, बिना वैध कागजात नेपाल में घुसने की कर रहा था कोशिश

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? प्रेस कांफ्रेंस में बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
हॉर्मुज में तबाही! ईरान ने UAE के दो ऑयल टैंकरों पर किया घातक हमला, एक भारतीय शख्स की मौत
हॉर्मुज में तबाही! ईरान ने UAE के दो ऑयल टैंकरों पर किया घातक हमला, एक भारतीय शख्स की मौत
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Embed widget