एक्सप्लोरर

न्यूयार्क के सेंट्रल पार्क की तर्ज पर बनाया जाएगा दिल्ली का सेंट्रल रिज, गठित की गई 6 मेंबर कमेटी

इस प्रोजेक्ट में आसपास के पार्क भी शामिल किए जाएंगे. न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क के तौर पर सेंट्रल रिज प्रोजेक्ट को विकसित किया जाएगा.दिल्ली सरकार का दावा है कि इस प्रोजेक्ट से दिल्ली को काफी हद तक प्रदूषण से भी राहत मिलेगी.

नई दिल्ली: दिल्ली के सेंट्रल रिज का सौंदर्यीकरण करने के लिए दिल्ली सरकार ने सेंट्रल रिज प्रोजेक्ट की निगरानी के लिए कमेटी का गठन कर दिया है. दिल्ली सरकार का दावा है कि इस प्रोजेक्ट के तहत सेंट्रल रिज को न्यूयार्क के सेंट्रल पार्क की तरह तैयार किया जायेगा. इस इकोलॉजिकल रीस्टोरेशन प्रोजेक्ट को अंतर्राष्ट्रीय मानकों के आधार पर विकसित किया जाएगा.

कमेटी के बारे में जानिए

इसके लिए दिल्ली सरकार ने सेंट्रल रिज प्रोजेक्ट को लेकर 6 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है. वन और वन्यजीव विभाग के प्रमुख सचिव पर्यावरण विभाग की अध्यक्षता में इस सलाहकार समिति का गठन किया गया है. यह कमेटी सेंट्रल रिज प्रोजेक्ट को समय पर पूरा कराने का काम करेगी. 16 मार्च को दिए गए आदेश पर कमेटी का गठन किया गया है. इस 6 सदस्यीय सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रमुख सचिव होंगे. वन विभाग के प्रधान मुख्य वन संरक्षक सदस्य सचिव होंगे.

इसके अलावा विशेषज्ञ सीआर बाबू, पेड़ विशेषज्ञ प्रदीप, सलाहकार रीना गुप्ता और आर्किटेक्ट सुदित्या सिन्हा को कमेटी में शामिल किया गया है. प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में सलाहकार समिति की हर दो हफ्ते में कमेटी की बैठक होगी. कमेटी परियोजना की निगरानी, समय सीमा के भीतर काम और अंतर्राष्ट्रीय मानकों के आधार पर निर्माण सुनिश्चित करेगी.

एडवाइजरी कमेटी के क्या काम होंगे?

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने जानकारी देते हुए बताया कि परियोजना में कैनोपी लिफ्टिंग पद्धति से विलायती कीकर को हटाकर स्थानीय प्रजातियों के पौधे लगाने का काम शामिल है. पांच साल में 423 हेक्टेयर क्षेत्र से कीकर को हटाकर स्थानीय प्रजाती के पौधे लगाने का लक्ष्य हासिल किया जाएगा. एडवाइजरी कमेटी के काम होंगे-

  • परियोजना के कार्यान्वयन के संबंध में प्रोजेक्ट प्रगति की निगरानी करना.
  • परियोजना के डिजाइन और वैज्ञानिक दृष्टि से उच्चतम अंतरराष्ट्रीय मानकों को सुनिश्चित करना.
  • प्रोजेक्ट के हर एक पहलू पर परियोजना की प्रक्रिया की निगरानी करना.

न्यूयार्क के सेंट्रल पार्क की तर्ज पर सेंट्रल रिज को तैयार करने का प्लान

दिल्ली में सेंट्रल रिज को विलायती कीकर से मुक्त किया जाएगा. इसका क्षेत्रफल 800 हेक्टेयर के करीब है. इसमें बुद्धा जयंती पार्क से लेकर तालकटोरा स्टेडियम और दिल्ली कैंटोनमेंट का क्षेत्र आता है. इसमें से सेंट्रल रिज प्रोजेक्ट के तहत 423 हेक्टेयर क्षेत्र को पुर्नबहाल किया जाएगा. सबसे पहले इसे विलायती कीकर से मुक्त किया जाएगा. इसके बाद स्थानीय प्रजाति के पौधे लगाए जाएंगे. इसके अलावा जिन स्थानों पर विलायती कीकर नहीं हैं वहां पर स्थानीय प्रजाति के पौधे लगाने का काम शुरू किया जाएगा.

पक्षियों और तितलियों के लिए बनेगी सफारी

सेंट्रल रिज प्रोजेक्ट के तहत घास का मैदान भी विकसित किया जाएगा. इसे पक्षियों और तितलियों के लिए सफारी के तौर पर विकसित किया जाएगा. इस प्रोजेक्ट में आसपास के पार्क भी शामिल किए जाएंगे. न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क के तौर पर सेंट्रल रिज प्रोजेक्ट को विकसित किया जाएगा. दिल्ली सरकार का दावा है कि इस प्रोजेक्ट से दिल्ली को काफी हद तक प्रदूषण से भी राहत मिलेगी.

यह भी पढ़ें-

Antilia Case: वाजे की डायरी से खुलेगा 100 करोड़ की कमाई का राज, पैसों के हर लेन देन का कोड होगा डिकोड

ABP News West Bengal Opinion Poll 2021: बंगाल में खेला होबे या परिवर्तन होबे, एबीपी न्यूज पर शाम छह बजे से देखिए ओपिनियन पोल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR का थर्ड फेज शुरू, इन केंद्र शासित समेत 19 राज्यों में चल रही प्रक्रिया, जानें कैसे भरे जा रहे फॉर्म
SIR का थर्ड फेज शुरू, इन केंद्र शासित समेत 19 राज्यों में चल रही प्रक्रिया, जानें कैसे भरे जा रहे फॉर्म
दुश्मनों की खैर नहीं! DRDO ने किया विध्वंसक 'हाई कैलिबर बम' का सफल टेस्ट
दुश्मनों की खैर नहीं! DRDO ने किया विध्वंसक 'हाई कैलिबर बम' का सफल टेस्ट
West Bengal Govt: पश्चिम बंगाल में बड़ा सियासी धमाका! 35 मंत्री एक साथ लेंगे शपथ, नए चेहरों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल में बड़ा सियासी धमाका! 35 मंत्री एक साथ लेंगे शपथ, नए चेहरों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
‘लोगों को पत्थर फेंककर नहीं, बल्कि…’, सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी पर अटैक को लेकर बोले कांग्रेस सांसद शशि थरूर
‘लोगों को पत्थर फेंककर नहीं, बल्कि…’, सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी पर अटैक को लेकर बोले शशि थरूर

वीडियोज

Bollywood news: Karisma Kapoor's 'Brown' trailer released, will wreak havoc in her 'mardaani' avatar
Vasudha: 😍Dev के तीखे सवालों के आगे बेबस हुई Vasudha, रोते ही पिघला Dev का गुस्सा #sbs
IMD ने 10 राज्यों में जारी किया येलो अलर्ट | Weather Alert | Breaking | Monsoon 2026
France news: पेरिस में हंगामा, कई इलाकों में तनावपूर्ण माहौल | France protest
Toyota Innova, The people’s favorite, from celebrities to families | #toyota #toyotainnova #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शांति वार्ता के बीच ईरान की अमेरिका को दो टूक, कहा- 'जब तक अधिकार सुरक्षित नहीं, तब तक...'
शांति वार्ता के बीच ईरान की अमेरिका को दो टूक, कहा- 'जब तक अधिकार सुरक्षित नहीं, तब तक...'
दिल्ली: महरौली बिल्डिंग हादसे का Live वीडियो आया सामने, पलभर में भरभराकर गिर गई 5 मंजिला इमारत
दिल्ली: महरौली बिल्डिंग हादसे का Live वीडियो आया सामने, पलभर में भरभराकर गिर गई 5 मंजिला इमारत
Watch: फाइनल में शुभमन गिल के विकेट पर विराट कोहली का एग्रेसिव रिएक्शन, सेलिब्रेशन से लूटी महफिल
फाइनल में शुभमन गिल के विकेट पर विराट कोहली का एग्रेसिव रिएक्शन, सेलिब्रेशन से लूटी महफिल
'मेरी दुनिया खत्म...', जब बॉबी देओल को लग गई थी नशे की लत, मुश्किल दौर में वाइफ ने भी छोड़ दिया था साथ?
'मेरी दुनिया खत्म...', जब बॉबी देओल को लग गई थी नशे की लत, मुश्किल दौर में वाइफ ने भी छोड़ दिया था साथ?
Exclusive: प्रेम के लिए लांघी सरहद, PoK से LoC पार कर बारामूला पहुंचा जीशान, प्रेमिका संग सेना ने हिरासत में लिया
प्रेम के लिए लांघी सरहद, PoK से LoC पार कर बारामूला पहुंचा जीशान, प्रेमिका संग सेना ने हिरासत में लिया
SIR का थर्ड फेज शुरू, इन केंद्र शासित समेत 19 राज्यों में चल रही प्रक्रिया, जानें कैसे भरे जा रहे फॉर्म
SIR का थर्ड फेज शुरू, इन केंद्र शासित समेत 19 राज्यों में चल रही प्रक्रिया, जानें कैसे भरे जा रहे फॉर्म
हर साल क्यों महंगे होते जा रहे हैं स्मार्टफोन? सामने आ गई बड़ी वजह, जानिए पूरी जानकारी
हर साल क्यों महंगे होते जा रहे हैं स्मार्टफोन? सामने आ गई बड़ी वजह, जानिए पूरी जानकारी
IPL 2026: GT vs RCB फाइनल से पहले फैंस के बीच बवाल, इंटरनेट पर जमकर गदर काट रहे मीम
IPL 2026: GT vs RCB फाइनल से पहले फैंस के बीच बवाल, इंटरनेट पर जमकर गदर काट रहे मीम
Embed widget