एक्सप्लोरर

75 वैक्सीनेशन साइट पर सीरम इंस्टीट्यूट की 'कोविशील्ड' लगाई जाएगी, दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला

देश में लोगों तक कोरोना वैक्सीन पहुंचाने का काम लगभग पूरा हो चुका है. अब दिल्ली सरकार ने ऐसे में कोरोना वैक्सीन को लेकर बड़ा फैसला लिया है.

नई दिल्ली: 16 जनवरी से देश भर में विश्व का सबसे बड़ा इम्यूनाइजेशन प्रोग्राम शुरू होगा. राजधानी दिल्ली में इसके लिये 81 साइट्स को चिन्हित कर लिया गया है. इस बीच वैक्सीनेशन ड्राइव को लेकर दिल्ली सरकार ने एक अहम फैसला किया है.

जिन 81 वैक्सीनेशन साइट पर कोरोना की वैक्सीन दी जानी हैं उनमें से 75 वैक्सीनेशन साइट पर सीरम इंस्टीट्यूट की वैक्सीन कोविशील्ड लगाई जाएगी, जबकि 6 वैक्सीनेशन साइट पर भारत बायोटेक की को-वैक्सीन लगाई जाएगी. गौरतलब है कि जिन 75 साइट्स पर कोविशील्ड लगाई जायेगी यह सभी दिल्ली सरकार के अंतर्गत आने वाले अस्पताल हैं या प्राइवेट अस्पताल हैं.

दिल्ली सरकार के अस्पताल कोविशील्ड लगाएंगे

जबकि जिन 6 साइट्स पर हेल्थकेयर वर्कर्स को को-वैक्सीन का टीका लगाया जायेगा यर यह सभी केंद्र सरकार के अस्पताल हैं. यानी दिल्ली सरकार के अस्पताल और प्राइवेट अस्पताल सिर्फ कोविशील्ड लगाएंगे, जबकि केंद्र सरकार के अस्पताल सिर्फ़ को-वैक्सीन लगाएंगे.

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के मुताबिक ऐसा स्पष्ट वर्गीकरण इसलिए किया गया है ताकि दोनों वैक्सीन आपस मे मिक्स-अप ना हो. लाभार्थी को पहली डोज़ जिस वैक्सीन की लगी है दूसरी डोज भी उसी वैक्सीन की लगे. जिस टीकाकरण केंद्र पर कोविशील्ड लगेगी उस पर सिर्फ कोविशील्ड लगेगी और जिस पर को-वैक्सीन लगेगी उस पर सिर्फ़ को-वैक्सीन ही लगेगी.

एक साइट पर एक दिन में 100 लोगों को लगाई जाएगी वैक्सीन

दिल्ली में वैक्सीनेशन प्रोग्राम की तैयारियों पर बात करते हुए सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में वैक्सीनेशन प्रोग्राम के लिए 81 साइट चिन्हित किये गए हैं जोकि ज्यादातर अस्पताल ही हैं. एक साइट पर एक दिन में 100 लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी, और हफ़्ते में 4 दिन सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार कोरोना का टीका लगाया जायेगा.

कोविशील्ड और को-वैक्सीन के आधार पर असप्तालों में विभाजन के सवाल पर सत्येंद्र जैन ने कहा कि दरअसल एक सेंटर में एक तरह की वैक्सीन ही लगाई जाएगी, डिवीजन से फर्क नही पड़ता है. वैक्सीन को मिक्स-अप नही कर सकते हैं क्योंकि किसी एक लाभार्थी जो वैक्सीन लगाई जाएगी, वही वैक्सीन एक महीने बाद भी लगेगी, तो उन्हें मिक्स-अप नही किया जा सकता है. इसलिये एक सेंटर को एक ही तरह की वैक्सीन के लिए ही चिन्हित किया है.

क्वांटिटी को ध्यान में रखकर डिवाइड किया गया है- सत्येंद्र जैन

सत्येंद्र जैन ने कहा कि दरअसल, कोविशील्ड और को-वैक्सीन में एक वैक्सीन की मात्रा कम है और दूसरी की ज्यादा है. इसलिए वैक्सीन की क्वांटिटी को ध्यान में रखकर डिवाइड किया गया है. एक सेंटर में 2 वैक्सीन मिक्स नही हो सकती हैं, वरना ध्यान कैसे रखेंगे कि किस लाभार्थी को कौनसी वैक्सीन लगाई गयी. इसलिए जिस सेंटर में कोविशील्ड या को-वैक्सीन लगाई गयी है वहां दोबारा वही वैक्सीन लगेगी.

यह भी पढ़ें.

CoWIN: शुरुआत में स्वास्थ्यकर्मियों तक ही सीमित रहेगा कोविन का इस्तेमाल, जानें इस APP से जुड़ी बड़ी बातें

Republic Day 2021: गणतंत्र दिवस परेड में इस बार नहीं होगा कोई विदेशी चीफ गेस्ट, 1966 के बाद ऐसा पहली बार होगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Green Mission : दिल्ली की तस्वीर बदलने का ऐलान! रिज को मिला कानूनी कवच, अमित शाह ने खोला 1 करोड़ पेड़ों का मेगा प्लान
दिल्ली की तस्वीर बदलने का ऐलान! रिज को मिला कानूनी कवच, अमित शाह ने खोला 1 करोड़ पेड़ों का मेगा प्लान
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
NSUI Elections: पेपर लीक विवाद के बाद NSUI का मास्टर प्लान! देशभर में संगठनात्मक चुनाव की तैयारी, समझें पूरा प्लान
पेपर लीक विवाद के बाद NSUI का मास्टर प्लान! देशभर में संगठनात्मक चुनाव की तैयारी, समझें पूरा प्लान
Explained: वायनाड क्यों बन गया 'कब्रिस्तान'? दो साल में 400 से ज्यादा मौतें, सुरंग की मिट्टी में कई दबे! कैसे नाकाम हो रही सरकार?
वायनाड क्यों बन गया 'कब्रिस्तान'? दो साल में 400 से ज्यादा मौतें, कैसे नाकाम रही सरकार?

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! सामने आया बड़ा अपडेट
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज!
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget