एक्सप्लोरर

दिल्ली सरकार ने स्कूलों में वक्त से पहले ही कर दी गर्मी की छुट्टी, जानें नई तारीख

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में सोमवार रात दस बजे से 26 अप्रैल सुबह पांच बजे तक छह दिनों के लिए लॉकडाउन की घोषणा की. उन्होंने कहा था कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए ऐसा करना जरूरी है.

नई दिल्ली: अरविंद केजरीवाल की सरकार ने दिल्ली के सभी स्कूलों में वक्त से पहले ही गर्मी की छुट्टी का एलान कर दिया है. कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामलों के मद्देनजर ये फैसला लिया गया है. पहले 11 मई से 30 जून तक गर्मी की छुट्टियां निर्धारित थीं, लेकिन अब ये 20 अप्रैल से नौ जून तक रहेंगी.

शिक्षा निदेशालय ने एक आदेश में कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी की स्थिति के मद्देनजर गर्मी की छुट्टियों का समय बदल दिया गया है और अब यह 20 अप्रैल से नौ जून तक रहेगी.’’

इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में सोमवार रात दस बजे से 26 अप्रैल सुबह पांच बजे तक छह दिनों के लिए लॉकडाउन की घोषणा की थी. उन्होंने कहा था कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए ऐसा करना जरूरी है.

दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस के प्रतिदिन करीब 25000 मामले सामने आ रहे हैं. शिक्षा निदेशालय ने कहा, ‘‘सभी विद्यालय प्रमुखों को यह सूचना एसएमसी सदस्यों, सामूहक एसएमएस सुविधा, फोनकॉल और अन्य माध्यमों से शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मियों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों तक पहुंचाने का निर्देश दिया जाता है.’’

दिल्ली सरकार ने कोविड-19 के मामलों में तेज़ वृद्धि के चलते इसी महीने की शुरुआत में स्कूलों को बंद करने और सभी कक्षाओं की भौतिक परीक्षाएं निलंबित कर दी थीं. 

दिल्ली में आज आए 23 हज़ार से ज्यादा केस

दिल्ली में आज कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर 20 हज़ार से ज्यादा आए हैं. पिछले 24 घंटे में 23,686 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं. इतने ही समय में 240 मरीजों की मौत हुई है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अब तक 12,361 मरीजों की मौत हुई है. अब तक 7,87,898 मरीज रिकवर हुए हैं. इस समय 76,887 लोगों का इलाज चल रहा है.

रोज़ाना हो रही बढ़ोतरी

रविवार को 25462 लोग संक्रमित हुए थे और 161 मरीजों की मौत हुई .
शनिवार को 24375 लोग संक्रमित हुए थे और 167 मरीजों की मौत हुई.
शुक्रवार को 19486 लोग संक्रमित हुए थे और 141 मरीजों की मौत हुई.
गुरुवार को 16699 लोग संक्रमित हुए थे और 112 मरीजों की मौत हुई.
बुधवार को 17282 लोग संक्रमित हुए थे और 104 मरीजों की मौत हुई.
मंगलवार को 13468 लोग संक्रमित हुए थे और 81 मरीजों की मौत हुई.

Vaccination Phase 3: 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को लगेगी कोरोना की वैक्सीन 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC Bank Account: क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें
क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें
ED Action : ममता बनर्जी की TMC के 440 करोड़ फ्रीज... फिर डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा एक सवाल- 'ED मंदिर के कोष को कब...'
ममता बनर्जी की TMC के 440 करोड़ फ्रीज... फिर डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा एक सवाल- 'ED मंदिर के कोष को कब...'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
6 मौतों से पहले मिल गई थी तबाही की चेतावनी! वायनाड सुरंग हादसे की रिपोर्ट ने खोली चौंकाने वाली सच्चाई
6 मौतों से पहले मिल गई थी तबाही की चेतावनी! वायनाड सुरंग हादसे की रिपोर्ट ने खोली चौंकाने वाली सच्चाई

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget