एक्सप्लोरर

दिल्ली नगर निगम ने कूड़े को हटाकर बनाई लाइब्रेरी, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए पूरी सुविधा

Delhi MCD: दिल्ली के अमन विहार इलाके में कूड़े के घर को हटाकर अत्याधुनिक पुस्तकालय बनाया गया. मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने नए सामुदायिक केंद्र के लिए भी मंजूरी दी है.

Delhi MCD News: दिल्ली नगर निगम स्वास्थ्य और सफाई को लेकर काफी सक्रिय दिखाई दे रही है. आम आदमी पार्टी की निगम में बनी मेयर शैली ओबेरॉय आजकल अलग-अलग वार्ड का दौरा कर रही हैं और साथ ही साफ सफाई को लेकर बड़ा अभियान चला रही हैं. इसी दिशा में काम करते हुए अमन विहार इलाके में कूड़े घर को हटाकर एक लाइब्रेरी बनाई गई है. नगर निगम से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली को दुनिया का सबसे साफ शहर बनाने की कवायद है. इसके साथ ही बच्चों को विश्वस्तरीय शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जा रहा है. 

कूड़े को हटाकर बनाई गई लाइब्रेरी

दिल्ली के कई इलाकों में कूड़े की बड़ी समस्या रही हैं. यहां अलग-अलग पार्टियां हमेशा से साफ सफाई का मुद्दा उठाती रही है. किराड़ी स्थित अमन विहार में अत्याधुनिक पुस्तकालय बनाया गया, इसका निर्माण कूड़े के घर को हटाकर किया गया है. यहां पर कूड़ा पड़ा रहने से इलाके को लोगों को दिक्कत होती थी, जिसकी शिकायत भी कई बार की गई थी. अब कूड़े को हटाकर 100 गज से अधिक क्षेत्रफल में लाइब्रेरी बनाई गई है. अब इसे जल्द ही बहुमंजिला भी किया जाएगा. 

दिल्ली की मेयर क्या बोलीं?

दिल्ली की मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने कहा, 'सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में साफ सफाई, शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए ढलाव को हटाकर लाइब्रेरी बनाई गई है. यह अपने आप में एक ऐतिहासिक पहल है. पहले यहां से निकलने वाले लोगों को गंदगी और बदबू का सामना करना पड़ता था. वह कूड़ा घर यहां की पहचान बन चुका था, लेकिन अब यह लाइब्रेरी इस क्षेत्र के लोगों की पहचान बनेगी. इसके‌ अलावा आसपास के बच्चों के जीवन में शिक्षा का प्रकाश फैलेगा. हम किराड़ी सहित पूरी दिल्ली को स्वच्छ बनाएंगे और बच्चों को अत्याधुनिक शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराएंगे.'  

लाइब्रेरी में है ये सुविधाएं

नया पुस्तकालय पूरी तरह वातानुकूलित है. इसमें वाई-फाई कनेक्टिविटी, कंप्यूटर और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए व्यापक संग्रह सहित आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं. यहां पर एक साथ 36 छात्र बैठकर पढ़ सकते हैं. अब जल्द ही लाइब्रेरी को बहुमंजिला किया जाएगा.  

सामुदायिक केंद्र के लिए एमसीडी ने दी मंजूरी

मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने घोषणा की है कि एक नए सामुदायिक केंद्र के लिए एमसीडी द्वारा मंजूरी दे दी गई है. क्षेत्र के लोगों के लिए जल्द ही सामुदायिक केंद्र बनकर तैयार हो जाएगा.

ये भी पढ़ें:  DUSU Election 2023: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव को लेकर ABVP ने जारी किया मैनिफेस्टो, ये हैं 20 चुनावी मुद्दे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
आरोपियों की हिरासत से पूजा स्थलों की जांच तक, कोलकाता हादसे में अब-तक क्या क्या हुआ?
आरोपियों की हिरासत से पूजा स्थलों की जांच तक, कोलकाता हादसे में अब-तक क्या क्या हुआ?
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget