एक्सप्लोरर

Delhi Yoga Free classes: दिल्ली में आज से फिर शुरू हुई फ्री योगा क्लासेस, लोगों ने जमकर की सरकार की तारीफ

दिल्ली सरकार ने योगा क्लासेस फिर से शुरू कर दी है. लोग एक बार फिर क्लास लेने पंहुच रहे हैं. घर के पास ही योगा टीचर आकर मुफ्त में योगा सिखा रहे हैं.

Free yoga classes: दिल्ली सरकार ने आज (3 नवंबर) से एक बार फिर फ्री योगा क्लासेस शुरू कर दी है. दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में आज सुबह लोग योगा करते नजर आये. पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेस 2 इलाके के एक पार्क में सुबह के वक्त  लोग योगा की क्लास ले रहे थे.

इस दौरान बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं योगा सीखते नजर आये. लोगों ने बताया, "योग करने से उन्हें बहुत फायदा मिला है, कई बीमारियां ठीक हो रही है. ऐसे में जब अचानक क्लास बंद हो गयी तो सभी को बहुत बुरा भी लगा. इस तरह सेहत से जुड़ी चीजों पर राजनीति नहीं होनी चाहिये".

योग से होगा फायदा
योगा क्लास शुरू होने के बाद से तमाम लोग एक बार फिर क्लास लेने पहुंच रहे हैं. वो सरकार के फैसले से खुश भी बहुत है. योगा ट्रेनर कविता ने कहा, "जब ये क्लास बंद हुई थी तब लोगों के बहुत फोन आते थे और बहुत परेशान भी थे. लेकिन अब योगा दोबारा शुरू हुआ है तो सभी पुराने लोग जो पहले से योग सीख रहे थे वो वापस पहुंच गये और सीख रहे है. इस तरह से स्वास्थ्य को बेहतर करने वाली चीजों पर रोक नहीं लगनी चाहिए. योग से फायदा ही होगा नुकसान नहीं".

घर आकर मुफ्त में सीखा रहे योग
पड़पडगंज इलाके की एक सोसाइटी में भी लोग योग सीख रहे थे. सभी बुजुर्ग और महिलाएं मिलकर योग सीख रहे थे. लोगों के चेहरे पर मुस्कान बनी हुई थी. योग सिखा रहे मनवीर सिंह ने कहा, "वो 10 महीने से योग की क्लास ले रहे हैं. जब ये शुरू हुआ था तो लोग बहुत खुश थे कि पहली बार ऐसा हो रहा है कि लोगों को घर के पास ही योगा टीचर आकर मुफ्त में योग सिखा रहे हैं. लेकिन, जब बंद हुआ तो लोग बहुत हताश हो गये. लोगों ने योग करना भी बंद कर दिया. कल जब मुख्यमंत्री ने योगा क्लासेस का एलान किया तो सभी बेहद खुश हुए और सभी लोग एक बार फिर से पहले की तरह योगा भी कर रहे है". मनवीर रोजाना दो क्लास ले रहे हैं, जिसमें से हर क्लास में 25 से 30 लोग होते है.

‘दिल्ली की योगशाला’ पर रोक लगी थी
दिल्ली सरकार की ‘दिल्ली की योगशाला’ कार्यक्रम पर 1 नवंबर से पूरी तरह से रोक लग गयी थी. इसके लिए केजरीवाल सरकार ने उपराज्यपाल को जिम्मेदार ठहराया था. उनका आरोप था कि LG ने इससे जुड़ी फाइल को रोक के रखा हुआ है. इसकी वजह से क्लासेस बंद करनी पड़ी. अरविंद केजरीवाल ने कहा, "वो दिल्ली में फ्री योगा क्लासेस को बंद नहीं होने देंगे क्योंकि लोगों को इससे बहुत फायदा हो रहा है और लोग चाहते हैं कि योगा क्लासेस इसी तरह से चलती रहे. चाहे इसके लिये कुछ भी क्यों ना करना पड़े वो करेंगे".

इससे पहले मुख्यमंत्री ने योगा टीचर के साथ दिल्ली विधानसभा में मुलाकात की थी और उन्हें आश्वासन दिया था कि "उनकी फीस वो खुद से किसी भी तरह जुटाकर उन्हें देंगे लेकिन ये योगा क्लास बंद नहीं होनी चाहिए".

ये भी पढ़ें:One Delhi App: 'वन दिल्ली' एप का अपडेटेड वर्जन केजरीवाल सरकार ने किया लॉन्च, अब राजधानी में रियलटाइम बसों की मिलेगी जानकारी

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
Xप्लेन: क्या BRICS खत्म कर सकता है डॉलर का दबदबा? अंतरराष्ट्रीय कानून क्या, भारत की भूमिका समझिए
क्या BRICS खत्म कर सकता है डॉलर का दबदबा? अंतरराष्ट्रीय कानून क्या, भारत की भूमिका समझिए
Xप्लेन: पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
Spider Man BO Day 14: दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget