एक्सप्लोरर

दिल्ली: 17 घंटे बाद काबू में आई मालवीय नगर रबर फैक्ट्री की आग, वायुसेना के हेलीकॉप्टर की लेनी पड़ी मदद

Malviya Nagar fire: जब आग ने अपना रुद्र रुप दिखाया तो दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने तुरंत हेलीकॉप्टर की मदद मांगी, जिसके बाद आनन फानन में वायुसेना के हेलीकॉप्टर को आग बुझाने पर लगया गया. पूरी रात दमकल विभाग के अधिकारी और प्रशासन आग बुझाने में जुटे रहे तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका.

नयी दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में मंगलवार शाम को एक रबर फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग पर काबू पाने के लिए वायुसेना के हेलीकॉप्टर की मदद लेनी पड़ी, तब जाकर 17 घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका. हालांकि, एक अधिकारी का कहना है कि आग की इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई ख़बर नहीं है.

आग ने कितना विकराल रुप ले लिया था इसका अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि इसे बुझाने के लिए वायुसेना के हेलिकॉप्टर एमआई- 17 की मदद लेनी पड़ी. हालांकि, दिल्ली दमकल सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि इस आग पर काबू पाने के लिए 35 दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गई, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया गया.

जब आग ने अपना रुद्र रुप दिखाया तो दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) ने तुरंत हेलीकॉप्टर की मदद मांगी, जिसके बाद आनन फानन में वायुसेना के हेलीकॉप्टर को आग बुझाने पर लगया गया. पूरी रात दमकल विभाग के अधिकारी और प्रशासन आग बुझाने में जुटे रहे तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका.

आग बुझाने में क्यों आई दिक्कत अधिकारियों का कहना है कि जिस जगह आग लगी थी वहां सड़कें संकरी थी जिससे दमकल की गाड़ि‍यों को पंहुचने में काफी दिक्कत हो रही थी और वक्त भी ज्यादा लग रहा था. याद रहे कि ये इलाका दिल्ली के सबसे बड़े मॉल सेलेक्ट सिटी मॉल के नज़दीक स्थित है.

लोगों में दहशत भीषण आग की वजह से पूरे इलाके में दहशत का माहौल रहा. आसपास रहने वाले लोगों ने जागकर और घरों से बाहर खुले आसमान में अपनी रात गुजारी. लोगों में भारी खौफ था और वो अपने कीमती सामानों तक को भी समेटने लगे थे. आग की वजह से आसपास का पूरा इलाका काले धुंए की गुब्बार की चादर में लिपटा था, जिसे काफी दूर से ही देखा जा सकता था.

कैसे लगी आग पुलिस का कहना है कि मालवीय नगर में संत निरंकारी स्कूल के पास खड़े एक ट्रक में पहले आग लगी, जिसमें एक गोदाम से रबर सीट भरा गया था जिसके बाद आग फैल गई.

हेलीकॉप्टर से आग बुझाए जाने का वीडियो

बड़ी ख़बरें कर्नाटक चुनाव के बाद पहली बार मिली थोड़ी राहत, 17वें दिन पेट्रोल 60 पैसे तो डीजल 56 पैसे सस्ता आज से दो दिन के लिए बंद रहेंगे बैंक, वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कर्मचारी हड़ताल पर मौसम: कर्नाटक के तटीय इलाकों में भारी बारिश से हाल बेहाल, उत्तर भारत में गर्मी का कहर जारी EXCLUSIVE: रेलवे में भ्रष्टाचार का बड़ा खेल, अफसर डकार रहे मुआवजे की रकम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान के इशारे पर नाच रहा बांग्लादेश! भारतीय राजदूत के सामने कश्मीर को PAK में दिखाया, इंडिया ने कहा- 'ये तो...'
पाकिस्तान के इशारे पर नाच रहा बांग्लादेश! भारतीय राजदूत के सामने कश्मीर को PAK में दिखाया, इंडिया ने कहा- 'ये तो...'
तेलंगाना: पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका, जिंदा बचने पर नसों में दिया हार्पिक का इंजेक्शन
तेलंगाना में पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका
बॉडी को दांत से काटा, सिर कुचला… बंगाल में रेप के बाद 11 साल की बच्ची को जिंदा तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा
बॉडी को दांत से काटा, सिर कुचला… 11 साल की बच्ची को जिंदा तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम से खुलासा
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
UP Weather: यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट
खामनेई के ताबूत पर क्यों रखी गई काली पगड़ी? जानें क्या है खून के बदले खून की की इस्लामी परंपरा
खामनेई के ताबूत पर क्यों रखी गई काली पगड़ी? जानें क्या है खून के बदले खून की की इस्लामी परंपरा
Spider Webs In House: सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
Video: अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
Embed widget