एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव : जेडीयू के स्टार प्रचारकों की लिस्ट से गायब प्रशांत किशोर , बीजेपी के साथ है पार्टी का गठबंधन

प्रशांत किशोर नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर मोदी सरकार की लगातार आलोचना करते आ रहे हैं. हाल ही में उन्होंने नीतीश कुमार को एक खुला पत्र लिखकर इसे बिहार में लागू नहीं करने की अपील की थी.

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए जेडीयू ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है. लिस्ट में ऐसे तो पार्टी अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत पार्टी के सभी प्रमुख नेताओं को शामिल किया गया है लेकिन इस लिस्ट की चर्चा शामिल किए गए नामों के चलते नहीं बल्कि नहीं शामिल किए गए नेताओं के चलते चर्चा में है.

प्रशांत किशोर का नाम शामिल नहीं

लिस्ट में पार्टी के 20 नेताओं का नाम शामिल किया गया है लेकिन पार्टी के उपाध्यक्ष और नीतीश कुमार के करीबी माने जानेवाले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर का नाम लिस्ट से गायब है. चौंकाने वाली बात ये है कि पिछले महीने ही सम्पन्न हुए झारखण्ड विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट में प्रशांत किशोर का नाम शामिल था. कयास लग रहे हैं कि क्या नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर अपने रुख़ के चलते प्रशांत किशोर का नाम कट गया है ? प्रशांत किशोर नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर मोदी सरकार की लगातार आलोचना करते आ रहे हैं. हाल ही में उन्होंने नीतीश कुमार को एक खुला पत्र लिखकर इसे बिहार में लागू नहीं करने की अपील की थी.

पवन वर्मा भी लिस्ट से गायब अब इसे संयोग कहा आए या कुछ और .. लेकिन प्रशांत किशोर की तरह ही नागरिकता कानून और एनआरसी का विरोध करने वाले पार्टी के एक अन्य वरिष्ठ नेता पवन वर्मा का नाम भी लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है. पवन वर्मा ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के उस बयान की खुलेआम आलोचना की थी जिसमें मई से सितम्बर के दौरान बिहार में एनपीआर लागू करने का ऐलान किया गया था.

बीजेपी के साथ जेडीयू का है गठबंधन

पहली बार दिल्ली विधानसभा के चुनाव में बीजेपी ने जेडीयू के साथ गठबंधन कर दो सीटें दी हैं. ज़ाहिर है पार्टी गठबंधन की मर्यादा के तहत प्रशांत किशोर को दिल्ली में किसी भी तरह के चुनावी ड्यूटी से दूर रखना चाहती है. बीजेपी दिल्ली में नागरिकता कानून को दिल्ली चुनाव में एक मुद्दा बनाएगी और ऐसे में प्रशांत किशोर का नाम उसकी मुश्किल बढ़ा सकती है. दूसरे , प्रशांत किशोर की संस्था दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी के साथ काम भी कर रही है जिससे बीजेपी का सीधा मुकाबला है.

खतरनाक खेल है NPR, राज्यों को सावधानी बरतनी चाहिए- ममता बनर्जी

असदुद्दीन ओवैसी का कांग्रेस नेता पर निशाना, पूछा- बताओ कहां है मेरी दूसरी पत्नी?
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'
US Tariff Row: बंधुआ मजदूरी शुल्क पर भारत ने अमेरिका की दोहरी नीति पर उठाए सवाल , 1600 सामानों को मिली छूट
बंधुआ मजदूरी शुल्क पर भारत ने अमेरिका की दोहरी नीति पर उठाए सवाल , 1600 सामानों को मिली छूट

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget