एक्सप्लोरर

दिल्ली का मूडः क्या पिछले पांच सालों में दिल्ली में बिजली-पानी के हालात सुधरे हैं?

Delhi Election 2020: दिल्ली में पिछले पांच सालाों में बिजली और पानी की व्यवस्था में सुधार आया है या नहीं, इसको लेकर आप भी अपनी राय दे सकते हैं.

Delhi Election 2020: दिल्ली में नई सरकार के गठन के लिए विधानसभा चुनाव होने में 5 दिनों से भी कम का वक्त बचा है. मुख्य मुकाबले वाली पार्टियों आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस के बीच जमकर वादे और आरोप, प्रत्यारोप का दौर चल रहा है. सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी का दावा है कि दिल्ली में बिजली-पानी की स्थिति में बेहद सुधार हुआ है और लोगों के बिजली-पानी के बिल काफी कम हो गए हैं. वहीं कांग्रेस और बीजेपी का कहना है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बिजली और पानी को लेकर जो वादे किए थे वो पूरे नहीं किए हैं.

राजनीतिक दलों के वादों के बीच आप भी बताएं कि क्या पिछले पांच सालों में दिल्ली में बिजली-पानी के हालात सुधरे हैं-वोट करें दिल्ली चुनाव से पहले अब आप, कांग्रेस और बीजेपी तीनों ने अपने मेनिफेस्टो जारी कर दिए हैं. बीजेपी ने इसे संकल्प पत्र नाम दिया है तो आप ने इसे गारंटी कार्ड का नाम दिया है. इसके अलावा कांग्रेस ने इसे घोषणपत्र का नाम दिया है. मुख्य बात ये है कि तीनों ही पार्टियों ने मुफ्त बिजली-पानी को लेकर कमोबेश एक जैसे वादे किए हैं.

आम आदमी पार्टी ने अपने गारंटी कार्ड में कहा है कि लोगों के लिए 200 युनिट फ्री बिजली की व्यवस्था जारी रहेगी. गली-गली में स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी. हर घर में नल से पानी, फ्री 20 हज़ार लीटर पानी दिया जाएगा. वहीं बीजेपी के संकल्प पत्र में कहा गया है कि 200 यूनिट तक फ्री बिजली दी जाएगी और 20 हज़ार लीटर पानी फ्री दिया जाएगा. हर घर में नल से साफ पानी पहुंचाया जाएगा. वहीं कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में 300 यूनिट तक बिजली फ्री करने और 20 हजार लीटर मुफ्त पानी, कम खर्च करने पर कैशबैक जैसे वादे किए हैं.

ऐसे में ये सवाल उठता है कि अगर दिल्लीवासियों के बिजली-पानी की समस्या का समाधान हो गया है तो पार्टियां फ्री बिजली और पानी को क्यों अपने चुनावी मेनिफेस्टो में जगह दे रही हैं? इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अभी भी दिल्लीवासियों के लिए बिजली और पानी का मुद्दा कई दूसरे मुद्दों से बढ़कर है और इसके जरिए पार्टियां दिल्ली का दंगल जीतने की कोशिश कर रही हैं.

बता दें कि दिल्ली में आठ फरवरी को वोट डाले जाएंगे और 6 फरवरी यानी परसों दिल्ली में चुनाव प्रचार थम जाएगा. वोटों की गिनती 11 फरवरी को होगी और उस दिन साफ हो जाएगा कि दिल्ली की जनता ने एक बार फिर आम आदमी पार्टी को दिल्ली की सत्ता सौंपी है या विपक्षी बीजेपी या कांग्रेस पार्टी में से किसी को मौका दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: 'सरकार छात्र आंदोलन पर चर्चा के लिए तैयार', लोकसभा में बोले रिजिजू
LIVE: 'सरकार छात्र आंदोलन पर चर्चा के लिए तैयार', लोकसभा में बोले रिजिजू
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
'इलाज का हर किसी को अधिकार', सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को दी बड़ी राहत
'इलाज का हर किसी को अधिकार', सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को दी बड़ी राहत
संसद में खत्म होगा गतिरोध? रिजिजू बोले- 'अमित शाह जवाब देंगे, लेकिन...'
संसद में खत्म होगा गतिरोध? रिजिजू बोले- 'अमित शाह जवाब देंगे, लेकिन विपक्ष सुने'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
जहीर खान की सेलेक्टर्स को 2 टूक, कहा- मोहम्मद शमी जरूर खेले वर्ल्ड कप
जहीर खान की सेलेक्टर्स को 2 टूक, कहा- मोहम्मद शमी जरूर खेले वर्ल्ड कप
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Relationship Possessiveness: रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
How to Control Brinjal Pests: बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
Embed widget