एक्सप्लोरर

Delhi Excise Policy: 'संविधान और कानून से चलता है देश', मनोज तिवारी ने पूछा मनीष सिसोदिया को आखिर किस बात का लग रहा डर

Manish Sisodia Arrested: मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी ने दिल्ली के माहौल को गर्म कर दिया है. एक तरफ आप केंद्र की आलोचना कर रही है तो दूसरी तरफ बीजेपी भी बयानों के तीर छोड़ने से पीछे नहीं हट रही है.

Delhi Liquor Scam Case: दिल्ली शराब नीति मामले में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को गिरफ्तार किए जाने के बीजेपी लगातार आप पर हमला बोल रही है. बीजेपी नेता मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) भी सिसोदिया पर जमकर बरसे. एबीपी न्यूज से बातचीत के दौरान उन्होंने पूछा कि आखिर मनीष डर किस बात से रहे हैं. वह सीबीआई के सवालों के जवाब क्यों नहीं देना चाहते हैं. रिमांड के दौरान उनके पास मौका था अपना पक्ष सीबीआई के सामने रखने का लेकिन उनके पास कुछ है नहीं और इसी वजह से वह घबरा रहे हैं. 

मनोज तिवारी ने कहा कि यह कार्रवाई शिक्षा मंत्री के खिलाफ नहीं बल्कि शराब मंत्री के खिलाफ हुई है. उन्होंने तंज करते हुए कहा कि जो पैसा सरकार ने शराब से कमाया था वह स्कूलों में क्यों नहीं लगाया. इनको कोर्ट में आकर अपना पक्ष रखना चाहिए था. आज वह सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसे तो कोई भी आरोपी कोर्ट की जगह सड़क पर अपने समर्थकों को जुटाकर बरी करवा सकता है. उन्होंने कहा कि देश संविधान और कानून से चलता है. जो लोग आम आदमी पार्टी का समर्थन कर रहे हैं वो छुटल्ले नेता हैं जो आरोपों से घिरे हुए हैं. यह कोई विपक्षी एकता नहीं हैं. 

'इंसान को धोखा दे सकते हैं, भगवान को नहीं'

इससे पहले भी बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के एक ट्वीट का जवाब देते हुए कहा था कि इंसान को धोखा दे सकते हैं, भगवान को नहीं. अपराध की जड़ें कितनी भी गहरी हों, अपराध करने में कितनी भी सतर्कता रखें. लेकिन भगवान देख रहा है तो पाप, तो किसी ना किसी तरह से उसके साक्ष्य मिल जाते हैं. दरअसल, केजरीवाल ने ट्वीट किया था कि कई सीबीआई अधिकारी भी सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ हैं. इस पर तिवारी ने पलटवार किया कि इसी तरह की फेक न्यूज आईबी को लेकर गुजरात में भी फैलाई गई थी. सब जानते हैं आप जो लिखते हैं वो सब मनगढ़ंत होता है. 

ये भी पढ़ें: Delhi Liquor Scam: 'सिसोदिया के बाद अब CBI करेगी KCR की बेटी कविता को गिरफ्तार', दिल्ली शराब घोटाला मामले में BJP का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget