एक्सप्लोरर

दिल्ली में आज कोरोना वायरस से 407 मरीज़ों की मौत, 20 हज़ार से ज्यादा लोग हुए संक्रमित

आज दिल्ली में 407 लोगों ने संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया. दिल्ली में शनिवार को 412 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 25,219 केस सामने आए थे.

नई दिल्ली: लॉकडाउन के तहत तमाम तरह की पाबंदियों के बीच दिल्ली में आज पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के 20,394 नए मामले सामने आए. इस दौरान 407 लोगों ने संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया. दिल्ली में शनिवार को 25,219 केस सामने आए थे. दिल्ली में आज पॉजिटिविटी रेट 28.33 फीसदी रही. 

आज लगातार दूसरा दिन है, जब दिल्ली में 400 से ज्यादा लोगों की जान गई है. शनिवार को रिकॉर्ड 412 लोगों की मौत कोरोना से हुई थी. इससे पहले शुक्रवार को 375, गुरुवार को 395, बुधवार को 368, मंगलवार को 381, सोमवार को 380, रविवार को 350 और शनिवार को 357 लोगों की मौत हुई थी.

दिल्ली में अब तक कोरोना संक्रमण के 11 लाख 94 हज़ार 946 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 10 लाख 85 हज़ार से ज्यादा मरीज़ ठीक हो चुके हैं. पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी में  कोरोना से संक्रमित 24,444 लोग रिकवर हुए  हैं.

 

पिछले 24 घंटों में कितने टेस्ट हुए

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान यहां 71,997 कोरोना टेस्ट किए गए हैं. इनमें से 17,510 रैपिड एंटिजेन तरीके से किए गए. फिलहाल दिल्ली में आज 92,290 एक्टिव केस हैं, यानी जिनका इलाज चल रहा है.

 

दिल्ली में अब 10 मई तक लॉकडाउन

दिल्ली में लॉकडाउन को एक हफ्ते के लिए और बढ़ा दिया गया है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को ट्विटर पर बताया कि दिल्ली में लॉकडाउन को एक हफ्ते के लिए और बढ़ा दिया गया है. अब दिल्ली में 10 मई सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन लागू रहेगा.

पिछले दो हफ्ते से दिल्ली में लॉकडाउन लागू है, जिसकी मियाद सोमवार सुबह पांच बजे खत्म हो रही थी. हालांकि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने आज ही लॉकडाउन बढ़ाने का एलान कर दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PAK सेना से बदला लेने की साजिश? TTP समर्थक संदिग्ध गिरफ्तार
PAK सेना से बदला लेने की साजिश? TTP समर्थक संदिग्ध गिरफ्तार
Xप्लेन: भारतीय मार्केट के लिए Gen Z आबादी कितनी बड़ी संपत्ति है?
भारतीय मार्केट के लिए Gen Z कितनी बड़ी संपत्ति है?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget