एक्सप्लोरर

Babul Supriyo Corona Positive: टीएमसी नेता बाबुल सुप्रियो कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य मंत्री और अमित शाह से की ये मांग

West Bengal Corona Cases: पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी टीएमसी के नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.

West Bengal Corona: ओमिक्रोन के खतरे के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और मुंबई के साथ देश के अन्य राज्यों में भी तेजी के साथ कोरोना संक्रमण का प्रसार हो रहा है. पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी टीएमसी के नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. उन्होंने ट्विटर के जरिए ट्वीट करते हुए खुद इस बात की जानकारी दी.

उन्होंने कहा- मैं, मेरी पत्नी और कई स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. लेकिन मेरी चिंता इस बात को लेकर है कि गंभीर रूप से बीमार कोविड-19 मरीजों को दिए जाने वाले कॉकटेल वैक्सीन की कीमत 61 हजार रुपये हैं. मेरे पिता की आयु 84 वर्ष है और इस कॉकटेल की उन्हें फौरन जरूरत है. मुझे इसे मौके पर ही खरीदना पड़ेगा. कैसे आर्थिक रूप से कमजोर लोग इसे खरीद पाएंगे.

बाबुल सुप्रियो ने अगले ट्वीट में कहा- वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके लोग भी कोरोना के नए संक्रमण से अछूते नहीं है. ऐसे में सरकार को चाहिए कि वे फौरन कदम उठाए और मौजूदा चल रहे वैक्सीनेशन अभियान के साथ ही इस कॉकटेल को उपलब्ध कराए. वैक्सीनेशन आवश्यक है लेकिन कॉकटेल वक्त की जरूरत है.

पश्चिम बंगाल में तेजी से फैल रहा कोरोना

पश्चिम बंगाल में सोमवार को कोविड-19 के 6,078 नए मामले आए जो एक दिन पहले आए मामलों की तुलना में 75 कम हैं और इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 16,55,228 पर पहुंच गयी है. स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में कहा कि पिछले 24 घंटे में इस महामारी से 13 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 19,794 पर पहुंच गयी है. राज्य में रविवार से लेकर अब तक विभिन्न अस्पतालों से 2,917 लोगों को छुट्टी दी गयी है. उपचाराधीन मरीजों की संख्या 20,186 है.

बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों में पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के लिए 31,030 नमनूों की जांच की गयी है जिससे कुल जांच किए गए नमूनों की संख्या 2,14,99,077 हो गयी है.

ये भी पढ़ें: Coronavirus Omicron Live Update: ओमिक्रोन का कहर, 24 घंटे में आए 192 नए केस, कोरोना से 124 की गई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
मिडिल पावर के टैग पर जयशंकर की दोटूक, बोले- 'भारत पावर इन द मिडिल'
मिडिल पावर के टैग पर जयशंकर की दोटूक, बोले- 'भारत पावर इन द मिडिल'
Explained: क्या पेपर लीक से निपटने का फॉर्मूला मिल गया? नंदन नीलेकणी के सजेशन में कितना दम
क्या पेपर लीक से निपटने का फॉर्मूला मिल गया? नंदन नीलेकणी के सजेशन में कितना दम
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
Embed widget