एक्सप्लोरर

Delhi Corona Update: दिल्ली में कोरोना के नए केस में मामूली कमी, आज गई 4 लोगों की जान, संक्रमण दर 0.08

Delhi Corona Update: मामले घटने के साथ आज दिल्ली में कोरोना संक्रमण की दर गिरकर 0.08 फीसदी हो गई. फिलहाल शहर में अब 621 कोरोना के एक्टिव केस हैं.

Delhi Corona Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामलों में मामूली कमी आई है. शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में 59 लोग कोरोना से संक्रमित हुए और चार लोगों की वायरस के चलते मौत हुई. इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली में कोरोना के 66 मामले सामने आए थे और एक शख्स की जान गई थी.

मामले घटने के साथ आज दिल्ली में कोरोना संक्रमण की दर गिरकर 0.08 फीसदी हो गई. फिलहाल शहर में अब 621 कोरोना के एक्टिव केस हैं, यानी इतने मरीज़ों का इलाज किया जा रहा है. पिछले 24 घंटों के दौरान 91 और मरीज़ ठीक हुए हैं, जिससे अब कोरोना संक्रमण को मात देने वालों का आंकड़ा 14,09,830 तक जा पहुंचा है.

नए मामलों के साथ अब दिल्ली में कोरोना के कुल मामले 14,35,478 हो गए हैं. जबकि चार मौत होने से मौत का आंकड़ा बढ़कर अब 25,027 हो गया है.

कितने टेस्ट किए गए

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली में पिछले 24 घंटों के दौरान 76,421 कोरोना सैंपलों की जांच हुई है, जिसमें 52,490 आरटी पीसीआर टेस्ट कराए गए हैं, जबकि 23,931 रैपिड एंटिजेन टेस्ट कराए गए हैं. दिल्ली में अब तक 2,27,25,157 कोरोना सैंपल्स की जांच की जा चुकी है.

कब-कब कितने मामले आए ?

बुधवार को दिल्ली में संक्रमण के 77 मामले सामने आए थे और एक मरीज की मौत हुई थी जबकि मंगलवार को 76 नए मामलों के अलावा दो मरीजों की इस महामारी से मौत हुई थी. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में 16 फरवरी को संक्रमण के 94 नये मामले सामने आये थे जबकि 27 जनवरी को यह संख्या 96 थी.

गौरतलब है कि दिल्ली में एक समय अप्रैल के महीने में संक्रमण की दर 36 फीसदी तक पहुंच गयी थी, जोकि अब नीचे गिरकर 0.10 फीसदी से भी कम हो गयी है. दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने पिछले शुक्रवार को कोविड-19 की तीसरी संभावित लहर से निपटने के लिए रंग आधारित प्रतिक्रिया कार्य योजना को पारित किया था. प्राधिकरण ने रंग आधारित चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना (जीआरएपी) पारित की जिसके तहत कोविड-19 हालात की गंभीरता के आधार पर पाबंदियां लगायी जाएंगी.

दिल्ली में कल भारी बारिश का अनुमान, देश के कई इलाकों में अलगे छह-सात दिनों में झूमकर बरसेगा बादल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget