एक्सप्लोरर

Delhi Night Curfew: आज से 30 अप्रैल तक दिल्ली में नाइट कर्फ्यू का फैसला, रात 10 से सुबह 5 बजे तक रहेगा लागू

Delhi Coronavirus Night Curfew: दिल्ली देश के उन पांच राज्यों में शामिल है, जहां कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. अब दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने कोरोना की रोकथाम के लिए बड़ा फैसला लिया है. दिल्ली में आज से 30 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा. नाइट कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा.

Delhi Coronavirus Night Curfew: देश में जानलेवा कोरोना वायरस ने अबतक के सभी रिकार्ड तोड़ दिए हैं. राजधानी दिल्ली में भी कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. दिल्ली देश के उन पांच राज्यों में शामिल है, जहां कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. अब दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने कोरोना की रोकथाम के लिए बड़ा फैसला लिया है. दिल्ली में आज से 30 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा. नाइट कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा. कोरोना मामलों में बढ़ोतरी वाले दूसरे राज्यों जैसे मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में पहले ही रात का कर्फ्यू लगाया जा चुका है.

दिल्ली में कोरोना के नए मामलों में लगातार बढ़ोतरी जारी

गौरतलब है कि दिल्ली में पिछले तीन हफ्तों से कोरोना के नए मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. दो मार्च को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी में नए मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है, हालांकि पहले की तुलना में इस बार संक्रमण दर कम है,लिहाजा किसी भी तरह लॉकडाउन करने की जरूरत नहीं है.

हर दिन आ रहे 3500 से ज्यादा मामले

राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटों में 3,548 नए मामले दर्ज होने के बाद कुल मामले 6,79,962 हो गए हैं. वहीं पॉजिटिविटी रेट 5.54 प्रतिशत है. यह लगातार चौथा दिन है कि जब दिल्ली में 3,500 से ज्यादा मामले दर्ज हुए हैं. इससे पहले यहां 4,033 नए मामले दर्ज किए गए थे जो कि साल 2021 का सबसे बड़ा दैनिक आंकड़ा था. वहीं 3 अप्रैल को 3,567 और 2 अप्रैल को 3,594 मामले सामने आए थे.

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 96,982 नए मामले सामने आए

बता दें कि भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 96,982 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या एक करोड़ 26 लाख 86 हजार 49 हो गई है. वहीं, 446 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या एक लाख 65 हजार 547 हो गई है. देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 7 लाख 88 हजार 223 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या एक करोड़ 17 लाख 32 हजार 279 है. देश में कुल 8 करोड़ 31 लाख 10 हजार 926 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है.

यह भी पढ़ें-

दिल्ली में अब 24 घंटे लगवा सकेंगे कोरोना वैक्सीन, नहीं होगी टीके की कमी, CM केजरीवाल ने की घोषणा

कोरोना काल: मुंबई में 10.51% हुआ पॉजिटिविटी रेट, रोजोना हो रहे करीब 45 हजार टेस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget