एक्सप्लोरर

दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा का दावा- टिकट के लिए 15 AAP विधायक हमारे संपर्क में

दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने दावा किया कि 15 आप विधायकों ने टिकट के लिए उनसे संपर्क किया है. बता दें कि कल आम आदमी पार्टी ने 70 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान किया. इसमें 15 मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए गए हैं.

नई दिल्ली: दिल्ली कांग्रेस के प्रमुख सुभाष चोपड़ा ने बुधवार को दावा किया कि आम आदमी पार्टी (आप) के 15 विधायकों ने उनसे टिकट के लिए संपर्क किया है. इन विधायकों को फिर से नामांकन का मौका नहीं दिया गया है. उन्होंने कहा कि एक तरफ आप अपने अच्छे कामों का बखान कर रही है और दूसरी तरफ जिन्होंने यह अच्छा काम किया, उन्हें फिर से टिकट से इनकार कर दिया गया है.

सुभाष चोपड़ा ने कहा, "अगर आप को अपने काम पर भरोसा है तो वह अपने सभी विधायकों को फिर से अवसर क्यों नहीं दे रही है. वह अपने विधायकों के अच्छे कार्यो का यह पुरस्कार दे रही है." आप ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा के लिए सभी 70 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी और 15 मौजूदा विधायकों को टिकट देने से इनकार कर दिया. अभी कांग्रेस और बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की एक भी लिस्ट जारी नहीं की है.

दिल्ली चुनावः बीजेपी का प्लान- दिल्ली में बनेगा 16 लेन का यमुना रीवर फ़्रंट, बांध और स्मार्ट सिटी

15 विधायक जिन्हें नहीं मिला टिकट

पंकज पुष्कर (तिमारपुर), राम चंदर (बवाना), सुखबीर दलाल (मुंडका), हजारीलाल चौहान (पटेल नगर), विजेंद्र गर्ग (राजेंद्र नगर), अवतार सिंह (कालकाजी), एन डी शर्मा (बदरपुर), राजू धिंगान (त्रिलोकपुरी), मनोज कुमार (कुंडली), चौधरी फतेह सिंह (गोकुलपुर), असीम अहमद खान (मटिया महल), जगदीप सिंह (हरिनगर), सुरेंद्र ‘कमांडो’ (दिल्ली छावनी), हाजी इशराक खान (सीलमपुर), आदर्श शास्त्री (द्वारका).

बता दें कि दिल्ली में आठ फरवरी को मतदान होगा और नतीजे 11 फरवरी को घोषित होंगे. पिछले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 67 सीटों पर जीत दर्ज की थी. बाकी बची तीन सीटें बीजेपी के खाते में गई थी. कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की खामोशी से सेवा कर रहे कई असली नायक
असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की खामोशी से सेवा कर रहे कई असली नायक
तसलीमा नसरीन ने मोदी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, बोलीं - 'भारत की...'
तसलीमा नसरीन ने मोदी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, बोलीं - 'भारत की...'
बंगाल में अंडे पर पॉलिटिक्स! शुभेंदु सरकार के फैसले पर क्यों भड़की TMC
बंगाल में अंडे पर पॉलिटिक्स! शुभेंदु सरकार के फैसले पर क्यों भड़की TMC
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी CJP? सामने आया बड़ा अपडेट
कॉकरोच जनता पार्टी में बढ़ी हलचल, 5 अगस्त को तय होगा नया एजेंडा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget