एक्सप्लोरर

अरविंद केजरीवाल के भूख हड़ताल पर शीला दीक्षित ने कहा- खोखली बातें कर रहे हैं दिल्ली के सीएम

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को चुनाव के समय दिल्ली के पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग याद आई है. उन्होंने कहा कि चुनाव के कारण केजरीवाल इस मुद्दे को उठा रहे हैं.

नई दिल्ली: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के मुद्दे पर ‘खोखली बातें’ कर रहे हैं. मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दिल्ली के लिए पूर्ण राज्य की मांग को लेकर एक मार्च से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करने की घोषणा की है.

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने कहा, ‘‘केजरीवाल दिल्ली के लिए पूर्ण राज्य के दर्जे के बारे में खोखली बातचीत कर रहे हैं और उनके इस बयानबाजी से कुछ भी सामने आने वाला नहीं है. अगर वह दिल्ली के लिए पूर्ण राज्य के दर्जे के बारे में गंभीर थे तो उन्हें चार साल पहले यह मुद्दा उठाना चाहिए था. वह आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुये पूर्ण राज्य का मुद्दा उठा रहे हैं.’’

कांग्रेस नेता शीला दीक्षित ने यह भी दोहराया कि दिल्ली कांग्रेस का रुख है कि वह लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन नहीं करेगी. दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा, ‘‘केजरीवाल आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ आप के गठबंधन की बात कर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं. लेकिन कांग्रेस अपने दम पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी और दिल्ली में सभी सात सीटों पर जीत दर्ज करेगी.’’

महरौली और बदरपुर इलाकों में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कांग्रेस नेता कहा कि दिल्ली के लोग मुख्यमंत्री केजरीवाल और प्रधानमंत्री मोदी के ‘खोखले वादों’ से तंग आ गये हैं और केन्द्र और दिल्ली में कांग्रेस की सरकार चाहते हैं.

यह भी पढ़ें-

जन्मदिन राशिफल, 25 फरवरी: आज है जन्मदिन तो मिल सकती है सफलता परवेज मुशर्रफ को भारत का खौफ, बोले- हमने एक भी परमाणु बम का इस्तेमाल किया तो भारत हमें खत्म कर देगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget