एक्सप्लोरर

Delhi Water Crisis: दिल्ली में कांग्रेस बनाम केजरीवाल, पानी की किल्लत पर AAP के खिलाफ 'मटका फोड़' प्रदर्शन, BJP ने कही ये बात

Delhi Water Crisis: दिल्ली में एक और झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है तो दूसरी ओर लोगों को पानी की कमी से जूझना पड़ रहा है. लोगों तक टैंकरों के जरिए पानी पहुंचाया जा रहा है.

Matka Phod Protest: दिल्ली इस वक्त जल संकट से गुजर रही है. राजधानी के कई इलाकों में पानी की भीषण कमी हो गई है, जिसकी वजह से अब विपक्ष लगातार आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार को घेर रहा है. इंडिया गठबंधन में रहने वाली पार्टी कांग्रेस ने भी अब आप के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. दिल्ली कांग्रेस प्रमुख देवेंद्र यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर राजधानी के यूसुफ सराय इलाके में 'मटका फोड़' प्रदर्शन किया. बीजेपी ने अब इस प्रदर्शन पर तंज कसते हुए बयान दिया है. 

बीजेपी ने कहा है कि चुनाव से पहले ही पानी की समस्या थी, लेकिन तब आवाज इसलिए नहीं उठाई गई, क्योंकि दोनों ही पार्टियां इंडिया गठबंधन में थीं. उस समय सीटों के बंटवारे की बात हो रही थी, इसलिए कांग्रेस ने तब पानी की समस्या का मुद्दा नहीं उठाया. उधर कांग्रेस ने कहा है कि अगर हरियाणा और उत्तर प्रदेश दिल्ली को पानी नहीं दे रहे हैं तो केंद्र सरकार को इसमें हस्तक्षेप करना चाहिए और समस्या का समाधान ढूंढना चाहिए. गूंगी-बहरी सरकार को जगाने के लिए मटका फोड़ प्रदर्शन किया जा रहा है. 

राज्य-केंद्र सरकारें खेल रहीं आरोप-प्रत्यारोप का खेल: कांग्रेस

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने मटका फोड़ प्रदर्शन की अगुवाई की. उनके साथ कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली राज्य और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. उन्होंने कहा, "पिछले कुछ दिनों से, दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार आरोप-प्रत्यारोप का खेल खेल रही हैं. दिल्ली के जल संकट का कोई समाधान नहीं दिया गया है. अगर हरियाणा या यूपी पानी नहीं दे रहे हैं तो केंद्र सरकार को हस्तक्षेप करना चाहिए और समाधान पेश करना चाहिए." 

उन्होंने कहा, "जनता पानी की एक-एक बूंद के लिए संघर्ष कर रही है. कांग्रेस पार्टी गूंगी-बहरी सरकार को जगाने के लिए दिल्ली में मटका फोड़ प्रदर्शन कर रही है. टैंकर माफिया और पानी की उचित जांच होनी चाहिए. बोतलों में पानी की आपूर्ति की जा रही है."

आप ने सिर्फ किया भ्रष्टाचार: बीजेपी

कांग्रेस के मटका फोड़ प्रदर्शन पर बीजेपी ने तंज कसा है. बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, "ये जल संकट कल से शुरू नहीं हुआ. यह पूरे चुनाव के दौरान चलता रहा क्योंकि गर्मियां शुरू हो चुकी थीं. वे (कांग्रेस) दिल्ली में आप के साथ गठबंधन में थी और सीटें साझा की थीं, इसलिए उन्होंने तब यह मुद्दा नहीं उठाया."

उन्होंने आगे कहा, "दिल्ली आज पानी की कमी से जूझ रही है क्योंकि पिछले 10 वर्षों में आम आदमी पार्टी ने भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया है. दिल्ली को सप्लाई होने वाला 50% पानी बर्बाद हो जाता है. आप ने पानी टैंकर माफियाओं को संरक्षण दिया है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी पानी टैंकर माफियाओं के खिलाफ कोई जांच नहीं की जाती है. यह आप के जल माफियाओं के साथ संबंध और कांग्रेस एवं आप के बीच संबंध के बारे में बहुत कुछ बताता है."

यह भी पढ़ें: दिल्ली में पानी संकट पर AAP-BJP के बीच चरम पर घमासान, आतिशी बोलीं- CM केजरीवाल ने जताई ये चिंता 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने स्वाद अच्छा लगता है'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद खत्म हो जाएगा आंदोलन? अभिजीत दीपके ने दिया जवाब, बोले- 'मुझे खुशी है कि...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद खत्म हो जाएगा आंदोलन? अभिजीत दीपके ने दिया जवाब, बोले- 'मुझे खुशी है कि...'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
ओटीटी पर होगी विराट कर्णा-नभा नटेश की 'नागबंधम' की एंट्री, जानें- कब और कहां देखें ये फैंटेसी कहानी
ओटीटी पर होगी विराट कर्णा-नभा नटेश की 'नागबंधम' की एंट्री, जानें- कब और कहां देखें ये फैंटेसी कहानी
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
UP Weather: यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
Embed widget