एक्सप्लोरर

Corona Omicron: दिल्ली में ओमिक्रोन खतरे पर केजरीवाल ने दिए निर्देश, कहा- बूस्टर डोज की मंजूरी दे केंद्र सरकार

Omicron Threat: दिल्ली कैबिनेट ने निर्णय लिया है कि कोरोना काल में मिल रहे मुफ्त राशन को और 6 महीनों के लिए बढ़ा दिया गया है. अब राशन 31 मई तक दिया जाएगा.

Omicron Cases in Delhi: दिल्ली में कोरोना (Coronavirus) और ओमिक्रोन (Omicron) का खतरा बढ़ रहा है. सोमवार को ओमिक्रोन के दो नए मामले सामने आए, जिससे शहर में कोरोना के इस नए वेरिएंट से संक्रमित होने वालों की संख्या बढ़कर 24 हो गई. ओमिक्रोन के बढ़ते खतरे के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर एलान किया है कि दिल्ली में आ रहे सभी कोरोना पॉजिटिव केस जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे जाएंगे. साथ ही उन्होंने  केंद्र सरकार से लोगों को बूस्टर डोज दिए जाने की मंजूरी दिए जाने का निवेदन किया है.

केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा, 'कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं इसे देखते हुए सभी सक्रिय मामलों को जीनोम सिक्वेंसिंग (Genome Sequencing) के लिए भेजा जाएगा. होम आइसोलेशन की व्यवस्था और दुरूस्त की जाएगी. केंद्र सरकार से निवेदन है कि दिल्ली में 99 फीसदी लोगों को पहली डोज दे दी गई, 70 फीसदी लोगों को दोनों डोज लग चुकी है, जो लोग दो डोज ले चुके हैं उन्हें बूस्टर डोज दी जाए. ओमिक्रोन से लड़ाई के लिए दिल्ली सरकार तैयार है.'

केजरीवाल ने कहा, दिल्ली कैबिनेट ने निर्णय लिया है कि कोरोना काल में मिल रहे मुफ्त राशन को और 6 महीनों के लिए बढ़ा दिया गया है. अब राशन 31 मई तक दिया जाएगा.

दिल्ली में कोरोना की स्थिति
दिल्ली में रविवार को 107 नए कोविड मामले दर्ज किए गए जो पिछले छह महीनों में सबसे अधिक एकदिवसीय मामला है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, शहर में 25 जून को इससे पहले सबसे ज्यादा 115 मामले सामने आए थे. शहर में कोविड संक्रमण की दर भी 0.17 फीसदी तक पहुंच गई है. ओमिक्रोन के मामलों में लगातार वृद्धि के मद्देनजर, दिल्ली सरकार ने इसके इलाज के लिए चार नए निजी अस्पतालों को नामित किया है. इससे पहले, केवल दिल्ली सरकार द्वारा संचालित लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल को ओमिक्रॉन उपचार के लिए नामित किया गया था.

सरकार ने सर गंगा राम सिटी अस्पताल, मैक्स साकेत, फोर्टिस वसंत कुंज और बत्रा अस्पताल तुगलकाबाद को तत्काल प्रभाव से भुगतान के आधार पर ओमिक्रोन के इलाज के लिए अधिसूचित किया है. इन चार निजी अस्पतालों के साथ, अब दिल्ली के कुल पांच अस्पतालों में नए कोविड वैरिएंट ओमिक्रॉन का इलाज किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एक भी स्टूडेंट या पैरेंट्स से...', राहुल का PM मोदी के माफी वाले Video पर हमला
'एक भी स्टूडेंट या पैरेंट्स से...', राहुल का PM मोदी के माफी वाले Video पर हमला
आवारा पशुओं से होने वाले सड़क हादसों पर SC की सख्त टिप्पणी, क्या कहा?
आवारा पशुओं से होने वाले सड़क हादसों पर SC की सख्त टिप्पणी, क्या कहा?
बाढ़ के हीरो: असम के क्वारी गांव के लोगों ने बचाईं 2000 जिंदगियां
बाढ़ के हीरो: असम के क्वारी गांव के लोगों ने बचाईं 2000 जिंदगियां
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
Saturday Box Office: 6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
आवारा पशुओं से होने वाले सड़क हादसों पर SC की सख्त टिप्पणी, क्या कहा?
आवारा पशुओं से होने वाले सड़क हादसों पर SC की सख्त टिप्पणी, क्या कहा?
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो...
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो
Embed widget