एक्सप्लोरर

Arvind Kejriwal Speech: 'मेरे पास WhatsApp मैसेज आया था...', पीएम मोदी पर सीएम अरविंद केजरीवाल का तंज

Kejriwal On Modi: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "मेरे पास  एक WhatsApp आया था, सारे देश में मोदी जी ने चुन-चुनकर भ्रष्टाचारियों को इकट्ठा कर लिया और आज वे चोरों के सरदार हैं.''

Delhi CM Arvind Kejriwal Speech: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार (23 मार्च) को कहा, ''AAP सरकार से ईमानदारी सीखिए. हमने अपने मंत्रियों और विधायकों को भ्रष्टाचार के मामलों के बाद निकाला है और कार्रवाई की है. इसलिए पढ़ा लिखा होना जरूरी है. अधिकारी फाइलों पर यूं ही साइन करा लेते हैं. आप अगर पढ़े लिखे न हों तो कुछ भी साइन करा लेंगे अधिकारी.''

शहीद दिवस (23 मार्च) के मौके पर आम आदमी पार्टी के 'मोदी हटाओ-देश बचाओ' कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जंतर-मंतर पहुंचे थे. इस दौरान सीएम केजरीवाल ने भ्रष्टाचार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज भी कसा.  

'मेरे पास  एक WhatsApp आया...'
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "मेरे पास एक WhatsApp आया था, सारे देश में मोदी जी ने चुन-चुनकर भ्रष्टाचारियों को इकट्ठा कर लिया और आज वे चोरों के सरदार हैं. ऐसा सुनना अच्छा नहीं लगता." उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ''आज तीन महान हस्तियों का शहीदी दिवस है- भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव. आप सोचकर देखिए कि फांसी पर चढ़ना कितनी बड़ी बात है. उसके लिए अलग जज्बा चाहिए. उनका सपना था कि भारत जब आजाद होगा तो लोगों को बराबरी का अधिकार मिलेगा. खुशहाली होगी.''

'100 साल पहले भी पोस्टर पर FIR नहीं हुई'

सीएम केजरीवाल ने आगे कहा, "अंग्रेजों के टाइम में खूब पोस्टर चिपकाए गए, 100 साल पहले भी पोस्टर पर एफआईआर नहीं हुई. भगत सिंह ने भी नहीं सोचा था कि पोस्टर चिपकाने के जुर्म में 24 घंटों के अंदर 138 एफआईआर और 6 लोग गिरफ्तार कर लिए जाएंगे, किसी महिला की एफआईआर नहीं होती.''

पीएम मोदी की नींद पर किया कमेंट
उन्होंने पीएम मोदी की 'नींद' को लेकर कटाक्ष किया. केजरीवाल ने सवाल किया, ''हमारे इतने महान देश के प्रधानमंत्री की तबीयत ठीक है? पोस्टर के लिए प्रिंटर वाले से भिड़े पड़े हैं. अरे लग गया तो लग गया क्या हो गया?'' उन्होंने कहा, "किसी ने कहा प्रधानमंत्री तीन घंटे ही सोते हैं, उन्हें दैवीय शक्ति मिली हैं, मैंने कहा यह दैवीय शक्ति नहीं, नींद की बीमारी है, उन्हें किसी डॉक्टर से दिखाना चाहिए. नींद नहीं आने पर पूरे दिन चिड़चिड़े रहते हैं और यही सोचते हैं जेल में डालो… प्रधानमंत्री स्वस्थ रहें तभी देश सुरक्षित रहेगा."

मेरे खिलाफ भी आज पोस्टर लगे हैं- केजरीवाल
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''मेरे खिलाफ भी आज पोस्टर लगे हैं, मैंने कहा किसी को गिरफ्तार नहीं करना. मैं अच्छे काम करूंगा तो जनता साथ देगी. मोदी जी से अपील है उन छह को छोड़ दें.'' उन्होंने कहा,  ''मोदी जी ने लाल किले से कहा था कि मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ लडूंगा. अगले ही दिन कांग्रेस के नेता के यहां ईडी का छापा पड़ा. मंगलवार को वो मोदी जी के चरणों में पड़ गया, बुधवार को बीजेपी ज्वाइन की और गुरुवार को मुकदमे खत्म हो गए... ऐसे क‌ई मामले हैं.''

लोग कहने लगे कि मोदी जी झूठ बोलते हैं- केजरीवाल
उन्होंने कहा, ''लोग कहने लगे कि मोदी जी तो झूठ बोलते हैं, मोदी जी कहते हैं कि भ्रष्टाचार मत करो, करना है तो मेरी पार्टी में रहकर करो. कर्नाटक में बीजेपी विधायक के यहां रेड हुई, 8 करोड़ मिला, अगले दिन जमानत हो गई, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के यहां एक रुपये नहीं मिले लेकिन आज तक जमानत नहीं मिली.''

गुजरात में 10 से 15 हजार करोड़ का शराब घोटाला
सीएम केजरीवाल ने कहा, ''पूरी दुनिया में अगर कहीं शराब घोटाला है तो वो गुजरात में हैं. 10 से 15 हजार करोड़ का शराब घोटाला है. सुप्रीम कोर्ट ने अडानी पर जांच कमेटी बैठाई है तो कुछ तो होगा ही, लेकिन मोदी जी ने ED नहीं भेजी. मोदी जी कहते हैं कि भ्रष्टाचार करना है तो मेरी पार्टी में रहकर करो. वो अपनों पर कुछ नहीं करते.''

उन्होंने कहा, ''एक तरफ हम हैं, दिल्ली में अपने खाद्यमंत्री का मामला किसी को पता नहीं था लेकिन सीबीआई को सौंप दिया, पंजाब में मंत्री और विधायक पर कार्रवाई की. मोदी जी ईमानदारी सीखनी है तो आम आदमी पार्टी से सीखिए.''

यह भी पढ़ें: Mamata Meets Patnaik: नवीन पटनायक से मिलीं ममता बनर्जी, मुलाकात के बाद क्या कुछ बोलीं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
भारतीय एजेंट ने पाकिस्तान में घुसकर मारे 30 आतंकी, लश्कर ऑपरेटिव का चौंकाने वाला दावा!
भारतीय एजेंट ने पाकिस्तान में घुसकर मारे 30 आतंकी, लश्कर ऑपरेटिव का चौंकाने वाला दावा!
बांकीपुर जीत के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, बोले- 'Gen-Z का...'
बांकीपुर जीत के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, बोले- 'Gen-Z का...'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
टी. दिलीप की विदाई पर इमोशनल हुए रोहित शर्मा, कहा- आप एक लेजेंड हैं
टी. दिलीप की विदाई पर इमोशनल हुए रोहित शर्मा, कहा- आप एक लेजेंड हैं
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब हर महीने हो रही ढाई लाख की कमाई
11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब हर महीने हो रही ढाई लाख की कमाई
Victoris ने क्यों जीता Car of the Year अवॉर्ड?
Victoris ने क्यों जीता Car of the Year अवॉर्ड?
Wall Plaster Damage: क्या कील ठोकते ही खराब हो जाती है दीवार? अपनाएं ये आसान उपाय
क्या कील ठोकते ही खराब हो जाती है दीवार? अपनाएं ये आसान उपाय
Embed widget