एक्सप्लोरर

Budget 2022: Arvind Kejriwal बोले- बजट ने किया मायूस, आम जनता के लिए कुछ नहीं

Budget 2022: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बजट पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि बजट ने लोगों को मायूस किया. 

Arvind Kejriwal on Budget 2022: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को संसद में आम बजट पेश किया. सरकार जहां इस बजट की तारीफ कर रही है तो वहीं विपक्ष इसे अमीरों का बजट बता रहा है. दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बजट पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि बजट ने लोगों को मायूस किया. 

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'कोरोना काल में लोगों को बजट से बहुत उम्मीद थी. बजट ने लोगों को मायूस किया. आम जनता के लिए बजट में कुछ नहीं है. महंगाई कम करने के लिए कुछ नहीं है.' वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी मोदी सरकार के बजट पर निशाना साधा है. उन्होंने बजट को जीरो बजट करार दिया. राहुल गांधी ने कहा कि आम बजट में वेतनभोगी वर्ग, मध्य वर्ग, गरीबों, किसानों, युवाओं और छोटे कारोबारियों के लिए कुछ नहीं है.

मल्लिकार्जुन खड़गे ने क्या कहा 

वहीं, कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि बजट सिर्फ अमीरों के लिए है, गरीबों के लिए कुछ नहीं है. यह अर्जुन और द्रोणाचार्य का बजट है, एकलव्य का नहीं है. उन्होंने क्रिप्टोक्यूरेंसी का भी उल्लेख किया, जिसका कोई कानून नहीं है, और न ही इस पर पहले चर्चा की गई है. बजट से उनके दोस्तों को फायदा होगा. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट किया कि 7 साल बाद बाद भी अगले 25 वर्ष के झूठे सपने दिखाए जा रहे हैं.

बीजेपी नेताओं ने क्या कहा 

उत्तर प्रदेश के सीएम और बीजेपी के दिग्गज नेता योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस बजट से किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी. बजट में 60 लाख नौकरियों का प्रावधान भी रखा गया है जिससे युवाओं के लिए बेहतर रोजगार के मौके पैदा होंगे. उन्होंने कहा कि बजट किसानों की आय दोगुनी करने से लेकर आत्मनिर्भर भारत की सोच को पूरा करने वाला साबित होगा.

वहीं, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, 'ये बजट एक विजन पेश करता है कि इस साल और आने वाले सालों में देश की अर्थव्यवस्था की रफ्तार कैसी रहेगी. ये बजट विजन वाला बजट है और स्पष्ट तौर पर तरक्की को नई दिशा देने पर काम करने में मददगार साबित होगा.'

ये भी पढ़ें- Budget 2022: मोदी सरकार के 10वें बजट पर क्या बोले शेयर मार्केट के 'बिग बुल' Rakesh Jhunjhunwala

Budget Sasta Mehnga: बजट पेश होने के बाद कपड़े-जूते समेत सस्ते हो गए ये सभी सामान, जानें किन चीजों के बढ़े रेट्स

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget