एक्सप्लोरर

Goa में Arvind Kejriwal बोले- 5 साल हमें भी देकर देख लो, अगर काम ना करें तो हमें उखाड़ कर फेंक देना

Arvind Kejriwal Goa Rally: अरविंद केजरीवाल ने गोवा के पणजी में रैली को संबोधित किया और इस दौरान जनता से उनकी पार्टी को भी एक मौका देने की अपील की.

Goa Election 2022: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को गोवा के पणजी में एक जनसभा को संबोधित किया. इस मौके पर उन्होंने गोवा की जनता से उन्हें एक मौका देने की अपील की. केजरीवाल ने कहा कि 15 साल आपने महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (MGP) को मौका दिया, 27 साल कांग्रेस को और 15 साल बीजेपी को दिया. 5 साल हमें भी देकर देख लो. 

अरविंद केजरीवाल ने कहा, "अगर हम 5 साल में काम ना करें तो हमें उखाड़ कर फेंक देना. मैं दोबारा वोट मांगने के लिए आपके पास फिर नहीं आऊंगा." दिल्ली के सीएम ने कहा, "गोवा के लोग बहुत अच्छे हैं पर यहां के राजनेता बहुत ख़राब हैं. यहां 27 साल कांग्रेस, 15 साल BJP, 15 साल MGP ने राज किया. दिल्ली में हमने 5 साल में चमत्कार कर दिया. इन लोगों ने 60 साल तक पैसा लूटने के अलावा कुछ नहीं किया."

अरविंद केजरीवाल ने कहा, "कई लोग मुझसे पूछते हैं कि क्या गारंटी है कि आप के एमएलए बिकेंगे नहीं. हमारा हर उम्मीदवार चुनाव के पहले एफिडेविट साइन करेगा और आपको हम उस एफिडेविट की कॉपी बाटेंगे." उन्होंने कहा कि एफिडेविट में लिखा होगा कि मैं अपनी पार्टी नहीं बदलूंगा. अगर मैं पार्टी बदलूंगा तो आप मेरे ऊपर केस कर देना. उन्होंने कहा कि अगर पार्टी बदलेगा तो आप उसे कोर्ट में ले जाना. हम आपको चाबी दे रहे हैं, अपने पास नहीं रख रहे.

बीजेपी पर केजरीवाल का निशाना

रैली में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी के एक बड़े नेता ने गोवा में आकर कहा कि केजरीवाल हर चीज़ फ्री फ्री करता है. उन्होंने सवाल करते हुए कहा, "मैं नेता जी से पूछना चाहता हूं कि दिल्ली में जो आपका मकान है उसकी बिजली फ्री है कि नहीं. आपकी बिजली, मकान, गाड़ी, हेलिकॉप्टर सब फ्री है कि नहीं है?" उन्होंने कहा कि गोवा के लोगों को 300 यूनिट बिजली फ्री देता हूं तो इनको मिर्ची लगती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
अमित शाह ने सीमांत जिला एसपी सम्मेलन में दिया संबोधन, सीमा सुरक्षा, घुसपैठ से लेकर कई मुद्दे पर रखी अपनी बात
अमित शाह ने सीमांत जिला एसपी सम्मेलन में दिया संबोधन, सीमा सुरक्षा, घुसपैठ से लेकर कई मुद्दे पर रखी अपनी बात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget