एक्सप्लोरर

24 घंटे बाद भी एलजी हाउस में केजरीवाल का धरना जारी, मनोज तिवारी ने कहा- ये लोकतंत्र का मजाक

दूसरी ओर एलजी हाउस के बाहर दिल्ली बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने केजरीवाल के धरने को लोकतंत्र का मजाक बताया.

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके तीन मंत्री साथियों का एलजी हाउस में धरना दूसरे दिन भी जारी है. केरजीवाल और उनके साथी मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और गोपाल राय ने कल की रात एलजी हाउस के वेटिंग रूम में ही बिताई. इस उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जानकारी दी कि सत्येंद्र जैन ने एलजी हाउस में ही भूख हड़ताल शुरू कर दी है. वहीं दूसरी ओर एलजी हाउस के बाहर दिल्ली बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने केजरीवाल के धरने को लोकतंत्र का मजाक बताया.

कल एलजी से मिलने गए थे केजरिवाल मुख्यमंत्री केजरीवाल समेत चारों नेता अपनी मांगों के साथ सोमवार शाम 5.30 बजे उपराज्यपाल के कार्यालय पहुंचे थे, जिसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को अपनी हड़ताल खत्म करने और चार महीनों से काम न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश देने की मांग शामिल है. मुख्यमंत्री गरीबों को उनके घरों तक राशन पहुंचाने के लिए सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी देने की भी मांग कर रहे हैं. एलजी ने जब इन मांगों को मानने से इनकार कर दिया तो केजरीवाल और उनके साथियों ने एलजी हाउस में धरना शुरू कर दिया.

वीडियो जारी कर कहा- विरोध दिल्ली वालों के लिए है मुख्यमंत्री ने मंगलवार सुबह ट्वीट किया कि उनका संघर्ष जारी है. केजरीवाल ने ट्वीट किया, "मेरे प्यारे दिल्लीवासियों सुप्रभात..संघर्ष जारी है." उन्होंने एक दूसरे ट्वीट में उपराज्यपाल पर 'आईएएस हड़ताल' का बचाव करने का आरोप लगाया कि अधिकारी काम कर रहे हैं और हड़ताल पर नहीं हैं. केजरीवाल ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें वह दिल्ली के लोगों से कह रहे हैं कि यह विरोध प्रदर्शन आपके लिए है. दिल्ली के लोगों के लिए है, ताकि आपको सड़क, स्कूल, अस्पताल, मोहल्ला क्लीनिक्स, पानी और बिजली मिल सके.

राजनिवास ने अपने बयान में क्या कहा? राज निवास की तरफ से सोमवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि केजरीवाल को सूचित कर दिया गया है कि घर-घर राशन पहुंचाने की योजना वाली फाइल नागरिक आपूर्ति मंत्री के कार्यालय में लगभग तीन महीने से पड़ी हुई है. बयान में कहा गया है, "इसलिए यह उचित होगा कि मामले को गति देने के लिए इस प्रस्ताव पर भारत सरकार से यथासंभव जल्द से जल्द बात की जाए, जैसा कि कानून विभाग ने कहा है, क्योंकि इस तरह की किसी योजना को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के तहत केंद्र सरकार की मंजूरी आवश्यक है."

AAP कार्यकर्ताओं का भी धरना, एलजी हाउस की सुरक्षा बढ़ाई गई आप के कई नेताओं ने केजरीवाल के प्रति समर्थन जताने के लिए उपराज्यपाल कार्यालय के बाहर सड़क पर धरना दिया. बैजल के कार्यालय के बाहर सोमवार शाम सुरक्षा बढ़ा दी गई. सीआरपीएफ और पुलिस के जवानों को उपराज्यपाल कार्यालय के दो किलोमीटर के दायरे में तैनात किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिनके नाम कटे, उनके बारे में हमें बताओ', CWC की मीटिंग में बोले कांग्रेस अध्यक्ष खरगे
'जिनके नाम कटे, उनके बारे में हमें बताओ', CWC की मीटिंग में बोले कांग्रेस अध्यक्ष खरगे
नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- रिहा करें
नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- रिहा करें
Explained: $18B का मेगा डील, Essar ग्रुप रचेगा अमेरिका में इतिहास, जानिए 5 बड़े मायने!
Explained: $18B का मेगा डील, Essar ग्रुप रचेगा अमेरिका में इतिहास, जानिए 5 बड़े मायने!
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
क्रिकेट में आया एक, जानें भारत को अब तक किस खेल में मिले सबसे ज्यादा गोल्ड?
क्रिकेट में आया एक, जानें भारत को अब तक किस खेल में मिले सबसे ज्यादा गोल्ड?
'गले में रुद्राक्ष, थाली में मटन…' शहजाद पूनावाला पर सिवेत तोमर ने किया तीखा वार
'गले में रुद्राक्ष पहन मटन खाते हैं शहजाद', सिवेत तोमर का खुलासा
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग पर किया मानहानी का केस, कहा- अब कोर्ट करेगा फैसला
निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग पर किया मानहानी का केस, कहा- अब कोर्ट करेगा फैसला
Embed widget