एक्सप्लोरर

केजरीवाल सरकार का फैसला, डीटीसी बसों में मेट्रो कार्ड के इस्तेमाल पर किराए में मिलेगी 10% की छूट

राजधानी दिल्ली में अब डीटीसी क्लस्टर बसों में मैट्रो कार्ड के इस्तेमाल करने पर किराए में 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी. केजरीवाल सरकार ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के मद्देनजर यात्रियों के बीच सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल ने डीटीसी क्लस्टर बसों में कॉमन मोबिलिटी कार्ड (मेट्रो कार्ड) के इस्तेमाल पर 10 प्रतिशत छूट देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. 24 अगस्त से डीटीसी क्लस्टर बसों में मेट्रो कार्ड का उपयोग शुरू हुआ था.

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया, ‘‘बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुये यह आवश्यक हो गया है कि अधिक से अधिक लोगों को सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित किया जाए.’’ उन्होंने दिल्ली समेत उत्तर भारत में खराब वायु गुणवत्ता को देखते हुये केंद्र सरकार और हरियाणा एवं पंजाब सरकारों से इसके लिए उपाय करने की अपील की.

उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र सरकार को हस्तक्षेप करना चाहिए. किसानों को सब्सिडी नहीं दी गई और यह केंद्र सरकार और राज्य सरकारों की विफलता है. उन्होंने आगे कहा, ‘‘दिसंबर और जनवरी के आते ही दिल्ली समेत समूचा उत्तर भारत एक गैस चैम्बर में तब्दील हो जाता है.’’

सिसोदिया ने कहा कि सरकार ने पिछले साल दिल्ली की हवा की गुणवत्ता में सुधार के लिए कई प्रयास किये थे. दिल्ली के पर्यावरण मंत्री इमरान हुस्सैन ने बुधवार को कहा था कि उपग्रह द्वारा ली गई ताजा तस्वीरों में दिख रहा है कि पराली जलाने का मामला खतरनाक स्तर तक पहुंच चुका है और इस पर जोर दिया कि इसे तुरंत बंद किया जाना चाहिए नहीं तो पूरे उत्तर भारत को गंभीर स्वास्थ्य खतरों का सामना करना होगा.उल्लेखनीय है कि दिल्ली में हवा की गुणवत्ता लगातार दूसरे दिन गुरुवार को भी ‘‘बेहद खराब’’ श्रेणी में बनी हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget