एक्सप्लोरर

दिल्ली: भजनपुरा में निर्माणाधीन इमारत गिरी, कोचिंग पढ़ने गए तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत

अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग को शाम करीब साढ़े चार बजे सूचना मिली. इसके बाद दमकल की सात गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है.

नई दिल्लीः दिल्ली के भजनपुरा में शनिवार को एक इमारत गिर गई. इस घटना में तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो चुकी है. इसके बाद 13 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं तीन छात्र अब भी लापता हैं. दिल्ली दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इमारत में एक कोचिंग सेंटर चल रहा था. हादसे में कोचिंग सेंटर के मालिक की भी मौत हो गयी है.

मलबे में कुछ छात्रों के फंसे होने का अंदेशा है. अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग को शाम करीब साढ़े चार बजे सूचना मिली. इसके बाद दमकल की सात गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है. मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है. दिल्ली अग्निशमन सेवा के प्रमुख ने बताया कि कम से कम 8 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों की हालत गंभीर बतायी जा रही है.

मरने वालों के नाम-

फरहान (6 साल), दीशु (14 साल), कृष्णा भारती (9 साल), कीर्ति (10 साल) और उमेश (30 साल)

घायलों के नाम-

सुजाता (23 साल), सौरभ (9 साल), नितिन (12 साल), अंगेश्वर (45 साल), उमा भारती (7 साल,), आरती (9 साल), शिदरा प्रवीण (9 साल) और मुसरा प्रवीण (8 साल)

घटना स्थल पर पहुंचे अरविंद केजरीवाल, तिवारी ने जताया दुख

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घटना पर दुख जताया है. केजरीवाल घटनास्थल पर पहुंचे और वहां के हालातों का जायजा लिया. मुख्यमंत्री ने मुआवजे के लिए एलजी को भी लिखा है. बता दें कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आचार संहिता प्रभावी है इसलिए सीएम किसी भी तरह का एलान नहीं कर सकते हैं.

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने ट्विटर पर लिखा, ''भजनपुरा में बिल्ड़िंग गिरने से हुई 4 दर्दनाक मौतों से बेहद दुःखी हूँ. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शान्ति दें. मैं जल्द भजनपुरा पहुंच रहा हूँ. इस दुःख की घड़ी में मैं पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा हूँ.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget