एक्सप्लोरर

BJP On Kejriwal: 'अगर केजरीवाल के पास 100 सिसोदिया हैं तो इसका मतलब...', दिल्ली के सीएम पर बीजेपी का पलटवार

BJP Vs AAP: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ AAP की महा रैली में कहा कि उनके पास एक नहीं, 100 मनीष सिसोदिया है, जिस पर बीजेपी ने पलटवार किया है.

Virendra Sachdeva On Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार (11 जून) को सत्येद्र जैन और मनीष सिसोदिया लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा तो बीजेपी की ओर से पलटवार किया गया. 

सीएम केजरीवाल ने दिल्ली में सेवाओं पर नियंत्रण से जुड़े अध्यादेश को लेकर केंद्र को घेरने के लिए रामलीला मैदान में 'आप' की महा रैली बुलाई और कहा, ''हमारे पास एक नहीं, 100 मनीष सिसोदिया हैं, एक सत्येंद्र जैन नहीं, हमारे पास 100 सत्येंद्र जैन हैं. एक को जेल में डालोगे तो दूसरा काम करने आ जाएगा लेकिन विकास के कार्य नहीं रुकेंगे.''

दिल्ली बीजेपी प्रमुख का CM केजरीवाल के बयान पर पलटवार

केजरीवाल के इस बयान पर रविवार को ही बीजेपी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पलटवार करते हुए कहा, ''उन्होंने (अरविंद केजरीवाल) कहा- मेरे पास 100 मनीष सिसोदिया और 100 सत्येंद्र जैन हैं. इसका मलतब भ्रष्टाचार की गंगा पूरी पार्टी में बह रही है. एक सत्येंद्र जैन जिसने पूरी दिल्ली को लूटा, एक मनीष सिसोदिया जिसने पूरे शराब के नशे के साथ-साथ, पूरी एक युवा पीढ़ी को नशे में धकेलने के साथ-साथ करोड़ों रुपये का घोटाला किया, दोनों जेल में हैं.''

वीरेंद्र सचदेवा आगे ये बोले

सचदेवा ने आगे कहा, ''अगर ये दो (सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया) कम पड़ रहे हों तो अरविंद केजरीवाल के पास ऐसे सौ सत्येंद्र जैन और सौ मनीष सिसोदिया हैं. इन भ्रष्टाचारियों की पार्टी से आप उम्मीद भी क्या कर सकते हैं. ये पार्टी ही धूर्त और मक्कारों की पार्टी है क्योंकि इनको ट्रेनिंग केजरीवाल ने ऐसी दी है कि कैसे आपको पैसा लूटना है.''

बता दें कि बीजेपी मुख्यालय में आम आदमी पार्टी की महा रैली पर पलटवार करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई थी. इसमें वीरेंद्र सचदेवा के अलावा बीजेपी सांसद मनोज तिवारी और सांसद रमेश बिधूड़ी शामिल थे. 

'इस बार यह भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए था'

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, मनोज तिवारी ने कहा कि 'इंडिया अगेंस्ट करप्शन' आंदोलन के तहत केजरीवाल ने रामलीला मैदान में अन्ना हजारे के साथ मंच साझा करते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ होने का दावा किया था लेकिन फिर उन्हें यहां चिल्लाते हुए सुना गया. उन्होंने कहा कि इस बार यह (AAP की महा रैली) भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए था.

बीजेपी की ओर से सीएम केजरीवाल के आधिकारिक आवास के नवीनीकरण के मुद्दे पर भी पोस्टर और होर्डिंग के जरिये वार किया गया. ये पोस्टर और होर्डिंग रामलीला मैदान के बाहर कई अहम बिंदुओं पर लगवाए गए.

यह भी पढ़ें- 'हमारे पास एक मनीष सिसोदिया नहीं, 100 हैं', रामलीला मैदान पर बरसे केजरीवाल, कहा- एक को जेल में डालोगे तो दूसरा...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का महत्वपूर्ण हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का महत्वपूर्ण हिस्सा'
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक, क्या है एजेंडा?
खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक, क्या है एजेंडा?
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget