एक्सप्लोरर

दिल्ली: 5 जनवरी को कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र देंगे अमित शाह

अगले महीने होने वाले इस बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है. इस बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए कार्यकर्ताओं को अगले 3 दिनों में रजिस्ट्रेशन कराना होगा.

नई दिल्ली: जल्दी ही दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में बीजेपी ने अपनी तैयारी पूरी जोरों शोरों से शुरू कर दी है. इसी सिलसिले में 5 जनवरी को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह पार्टी के बूथ कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे और उन्हें जीत का मंत्र देंगे.

अगले महीने होने वाले इस बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है. इस बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में सिर्फ बूथ कार्यकर्ता ही शामिल होंगे जिनकी संख्या तकरीबन 22 हजार के करीब है. इसमें गट प्रमुख, बूथ प्रमुख, बूथ केंद्र प्रमुख, मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारी शामिल है. इस बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में बूथ पर किस तरह काम किया जाए किस तरह से प्रचार किया जाए और पार्टी की नीतियों को कैसे लोगों तक पहुंचाया जाए इसके बारे में अमित शाह कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे.

इसके अलावा दिल्ली विधानसभा चुनाव में किस तरह से पार्टी के रुख को लोगों के सामने रखा जाए, कैसे लोगों तक पहुंचा जाए इसके बारे में भी बताएंगे. दिल्ली बीजेपी के सह प्रभारी तरुण चुग के मुताबिक "एक सीधा संवाद होगा बूथ प्रमुख और राष्ट्रीय अध्यक्ष के बीच. बीजेपी प्रमुख इन सभी कार्यकर्ताओं को बताएंगे कि कैसे दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी का काम और आने वाले दिनों में दिल्ली के लिए किए जाने वाले कामों को लोगों तक ले जाएं."

इस कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए बीजेपी ने तैयारी शुरू कर दी है. बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में होगा. इस बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए कार्यकर्ताओं को अगले 3 दिनों में रजिस्ट्रेशन कराना होगा. इसके लिए खास नारा भी तैयार किया गया है "बूथ जीता चुनाव जीता".

यह भी पढ़ें-

दिल्ली: बीजेपी के बूथ मैनेजमेंट में हुआ बदलाव, अब पन्ना प्रमुख नहीं गट प्रमुख होंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Goa CM Pramod Sawant: वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: 'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget