एक्सप्लोरर

CM अरविंद केजरीवाल बोले- CAA को लेकर क्रोनोलॉजी समझने की जरूरत है

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने CAA को NRC से जोड़ते हुए कहा कि सभी को कहा जाएगा कि नागरिकता साबित करें. आप कहेंगे कि आधार-पैन है तो आपसे कहा जाएगा यह मान्य नहीं है. आपको अपने और माता-पिता का जन्म प्रमाण पत्र लाना होगा.

नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) के मुद्दे पर देशभर में कई जगहों पर प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है. वहीं सत्तारूढ़ दल बीजेपी सीएए को लेकर जनसंपर्क अभियान चला रही है. इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल CAA और NRC दोनों ही मुद्दों को गैरजरूरी बताते हुए कहा कि यह लोगों को सिर्फ परेशान करने के लिए है. सरकार को रोजगार-अर्थव्यवस्था पर ध्यान देने की जरूरत है. उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह पर तंज कसते हुए कहा कि आपको CAA को लेकर क्रोनोलॉजी समझने की जरूरत है.

AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने टाउन हॉल कार्यक्रम में ABP न्यूज़ से खास बातचीत में कहा, ''CAA+NRC एक अजीब कानून है. ये कानून कहता है कि तीन देशों से जो आएंगे उन्हें नागरिकता दी जाएगी. फिर एनआरसी कहता है कि सब लोगों को नागरिकता साबित करना होगा. आप क्रोनोलॉजी समझने की कोशिश कीजिए. सभी को कहा जाएगा कि नागरिकता साबित करें. आप कहेंगे कि आधार-पैन है तो वह कहेंगे यह काफी नहीं है, इसको नहीं मानते हैं.''

उन्होंने आगे कहा, ''आपको कहा जाएगा कि सरकार द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र दिखाएं. आपको कहा जाएगा कि आप अपना और अपने माता-पिता का दिखाएं. अगर आपने दिखा दिया तो आपको नागरिकता मिल जाएगी, चाहे आप हिंदू हों या मुसलमान हों. अगर आप अपना और माता पिता का नहीं दिखा पाए तो अगर आप मुसलमान हैं तो आपको भारत छोड़ना होगा और अगर हिंदूं हैं तो आपसे पूछा जाएगा कि आप पाकिस्तान से आएं हैं तो आप अगर हां कहते हैं तो आपको नागरिकता मिल जाएगी. अगर आप कहेंगे कि हम पाकिस्तान से नहीं आए हैं तो आपको भी नागरिकता नहीं मिलेगी. आपको देश छोड़ने के लिए कहा जाएगा. यह गलतफहमी है कि सिर्फ मुसलमानों को देश छोड़ने के लिए कहा जाएगा. इसमें जिन हिंदूओं के पास कागज नहीं हैं उन्हें भी देश छोड़ने के लिए कहा जाएगा.''

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सीएए को एनआरसी के लिए ही लाया गया है. देश को इस तरह के कानून की जरूरत नहीं है. महंगाई बढ़ी हुई है. अर्थव्यवस्था की स्थिति खराब है. बेरोजगारी काफी बढ़ी हुई है. प्रधानमंत्री से थोड़ा रह गया, वह कह देते कि एनआरसी नहीं आएगा.

उन्होंने कहा, ''CAA और NRC की ज़रूरत नहीं क्योंकि पहले से ही हमारे देश में करोड़ों बेरोजगार है. विदेश से करीब 2 करोड़ लोग आ सकते हैं. उन्हें कहां से सरकार नौकरी देगी. कहां से उन्हें सुविधाएं दी जाएगी. पाकिस्तान से अगर हिंदू बताकर जासूस भेज दिया गया तो आप क्या करेंगे?''

बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार का कहना है कि नागरिकता संशोधन कानून (CAA) का एनआरसी से कोई संबंध नहीं है. विपक्षी पार्टियां लोगों को गुमराह कर रही हैं. खुद गृहमंत्री अमित शाह कई मंचों से विपक्ष के दावों को खारिज कर चुके हैं.

CAA गैरजरूरी है, इससे हिन्दू मुसलमान दोनों पर असर पड़ेगा- अरविंद केजरीवाल

मुख्यमंत्री ने टाउन हॉल कार्यक्रम में कई उपलब्धियां गिनाई और चुनावी वायदे किए. उन्होंने कहा कि हम अगले पांच साल में यमुना को साफ करेंगे और हम लोगों के साथ यमुना में डुबकी लगाएंगे. उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर भी काफी काम हुआ है. अभी काफी काम किया जाना बाकी है.

उन्होंने कहा कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलना चाहिए और इसके लिए लड़ाई जारी रखेंगे. दिल्ली के मुख्यमंत्री ने शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सुरक्षा, परिवहन के क्षेत्र में किए गए काम को गिनाया.

बिहार: बढ़ते क्राइम रेट पर चिराग पासवान ने जतायी चिंता, सीट बंटवारे पर बीजेपी के सुर में सुर मिलाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में 'ऑपरेशन यूनिटी', सियासी घमासान के बीच मिशन भूपेश बघेल कितना असरदार?
पंजाब कांग्रेस में 'ऑपरेशन यूनिटी', सियासी घमासान के बीच मिशन भूपेश बघेल कितना असरदार?
ऑस्ट्रेलिया ने 2010 में यूरेनियम देने से किया था इनकार, अब भारत के साथ किया करार, क्या कुछ बदला गया?
ऑस्ट्रेलिया ने 2010 में यूरेनियम देने से किया था इनकार, अब भारत के साथ करार, क्या कुछ बदला गया?
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्वे के लिए बनेगी IIT दिल्ली के एक्सपर्ट्स की टीम, अधिकारियों को दी चेतावनी
अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्वे के लिए बनेगी IIT दिल्ली के एक्सपर्ट्स की टीम, अधिकारियों को दी चेतावनी

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget