एक्सप्लोरर

Delhi Assembly ByPoll: राजेंद्र नगर विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन, 23 जून को होगा चुनाव

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि यहां अरविंद केजरीवाल के नाम और काम पर वोट पड़ेगा. हमने यहां पानी की समस्या पिछले 7 सालों में 90% तक सॉल्व कर दी है आगे भी हमारी पार्टी इस ओर काम करेगी.

Delhi Assembly Delhi Bypoll: राजेंद्र नगर सीट से आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के विधायक रहे राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने राज्यसभा का रुख कर लिया है. वो अब आम आदमी पार्टी से राज्यसभा के सांसद बन गए हैं लिहाजा उनकी खाली पड़ी सीट पर चुनाव आयोग उपचुनाव (Delhi Assembly By Polls) करा रहा है. यहां सोमवार को सभी पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों के नामांकन किए. नामांकन करने दिल्ली के पूसा पहुंचे तीनों मुख्य पार्टियों के प्रत्याशियों से एबीपी न्यूज ने खास बातचीत की.

जीत को लेकर आश्वस्त आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी दुर्गेश पाठक को समर्थन देने पहुंचे राजेंद्र नगर के पूर्व विधायक राघव चड्ढा वादा करते हुए कहते हैं कि जितने मतों से मैं इस सीट पर जीता था उससे ज्यादा मतों से दुर्गेश पाठक यहां से जीतेंगे. चड्ढा ने कहा कि यहां अरविंद केजरीवाल के नाम और काम पर वोट पड़ेगा. हमने यहां पानी की समस्या पिछले 7 सालों में 90% तक सॉल्व कर दी है आगे भी हमारी पार्टी इस ओर काम करेगी.

चड्ढा के अनुसार लोग ये बात जान चुके हैं कि काम करवाना है तो वोट केजरीवाल को डालना है. बीजेपी के पास इस सीट के लिए कैंडिडेट नहीं है. इस सीट के लिए उन्होंने सिरसा को कहा तो उन्होंने मना कर दिया. आदेश गुप्ता को कहा तो वो भी भाग गए, तजिंदर बग्गा भी नही माने. ये मेरी जन्म और कर्मभूमि है. 

क्या बोले बीजेपी के प्रत्याशी ?
वहीं बीजेपी के प्रत्याशी के नामांकन से पहले एबीपी न्यूज ने उनसे बातचीत की. यहां से राजेश भाटिया बीजेपी के उम्मीदवार हैं. वो बीजेपी के पूर्व प्रदेश महामंत्री रहे हैं. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे मनोज तिवारी ने उनको अपने कार्यकाल के दौरान प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी दी थी. भाटिया कहते हैं कि दुर्गेश पाठक को लोग अच्छाई के लिए नहीं जानते. उनकी कोई पहचान ही नहीं है. वो सिर्फ केजरीवाल के नाम पर वोट मांग रहे हैं? क्या आप 18 साल के बच्चे हो ? आम आदमी पार्टी को राजेंद्र नगर में कोई कैंडिडेट नही मिला ? मैं यहां से निगम पार्षद रहा हूं. मैं अपने नाम पर लड़ा था.

मैंने यहां मिनी स्टेडियम बनाया था, हर जगह गली बनवाई, सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया. मेरे काम की लंबी लिस्ट है जिसके आधार पर मैं वोट मांग रहा हूं. भाटिया ने कहा कि हम यहां पॉल्यूशन के लिए लोगों को जागरूक करेंगे. मैं जहां झुग्गी वहीं मकान का वादा कर रहा हूं. आयुष्मान योजना के लिए लडूंगा, ओपन जिम खुलवाऊंगा और साफ पानी के लिए लडूंगा.

क्या बोले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ?
अपनी पार्टी के उम्मीदवार को मजबूती देने के लिए रोड शो और नॉमिनेशन सेंटर पहुंचे दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता कहते हैं कि हमने इस सीट पर यहां के स्थानीय और विनम्र प्रत्याशी को उतारा है. आम आदमी पार्टी को करावल नगर से प्रत्याशी लाना पड़ा क्योंकि उनके पास यहां से कोई उम्मीदवार ही नहीं बचा है. केजरीवाल ने झुग्गी झोपड़ी वालों को मकान नहीं दिया, यहां पानी की समस्या सबसे बड़ी है.

कांग्रेस ने प्रेम लता को बनाया है अपना प्रत्याशी
यहां से विधायक राघव चड्ढा थे. 57 हजार करोड़ रुपए जल बोर्ड को दिल्ली सरकार से दिया गया वो कहां गया ? उन्होंने कोई विकास कार्य नहीं किया. भाटिया निगम पार्षद थे, सड़क बनाने का काम, पार्क बनाने का काम जैसे तरह तरह के काम उन्होंने किए हैं. कांग्रेस ने राजेंद्र नगर उप चुनाव के लिए प्रेमलता को मैदान में उतारा है. प्रेमलता पहले पूर्व पार्षद रह चुकी हैं.

राजेंद्र नगर (Rajendra Nagar) सीट पर पंजाबी मतदाताओं (Punjabi Voters) की अच्छी संख्या है इसे ध्यान में रखकर भी उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा गया है. राजेंद्र नगर विधानसभा सीट (Rajendra Nagar Assembly Seat) पर 23 जून को चुनाव होंगे जिसके नतीजे 26 जून को सामने आ जायेंगे.

Agni 4 Successfully Tested: इंटरमीडिएट रेंज बैलेस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण, 4000 किलोमीटर है रेंज

Language Row: DMK सांसद के विवादित बोल, 'हिंदी तमिलों को शुद्र बना देगी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नशे में थी मां, 9 महीने की बच्ची को झील में फेंक आई, रोंगटे खड़े करने वाला मामला
नशे में थी मां, 9 महीने की बच्ची को झील में फेंक आई, रोंगटे खड़े करने वाला मामला
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
नशे में थी मां, 9 महीने की बच्ची को झील में फेंक आई, रोंगटे खड़े करने वाला मामला
नशे में थी मां, 9 महीने की बच्ची को झील में फेंक आई, रोंगटे खड़े करने वाला मामला
Datia Bypoll Result 2026 Live : दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
Live: दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है? 1 मिनट में ऐसे करें चेक
लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है? 1 मिनट में ऐसे करें चेक
Embed widget