एक्सप्लोरर

15 जून से तीन महीने के लिए बंद होगा दिल्ली एयरपोर्ट का ये रनवे, रोजाना लगभग 114 फ्लाइट पर पड़ेगा असर

DIAL CEO Videh Jaipuriar: दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के सीईओ विदेह जयपुरियार ने कहा कि दिल्ली एयरपोर्ट आने वाले सालों में मौसम में संभावित बदलावों को लेकर भी तैयारी कर रहा है.

Delhi Airport Runway Upgradation: दिल्ली एयरपोर्ट का एक अहम रनवे 10/28 को तीन महीने (15 जून से 15 सितंबर 2025) तक अपग्रेड करने के लिए अस्थायी रूप से बंद किया जा रहा है. इस फैसले का असर जहां कुछ फ्लाइट्स पर पड़ेगा, वहीं आने वाले समय, खासकर फॉग वाले मौसम में इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने वाली है. इस पूरे प्रोजेक्ट को लेकर दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) के सीईओ विदेह जयपुरियार ने एबीपी न्यूज से खास बातचीत में कई अहम जानकारियां साझा कीं.

रनवे को क्यों किया जा रहा है अपग्रेड?

DIAL के सीईओ विदेह के अनुसार, रनवे 10/28 पर दो बड़े तकनीकी बदलाव किए जा रहे हैं. पहला, इस रनवे पर लगा पुराना इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (ILS) अब अपडेट किया जा रहा है, जिससे विमानों की लैंडिंग और टेक-ऑफ की प्रक्रिया ज्यादा सटीक और सुरक्षित होगी.

दूसरा, कैटिगरी 3-B (CAT 3B) सिस्टम, जो फॉग में कम विजिबिलिटी के बावजूद विमानों को लैंड कराने में मदद करता है, अब रनवे के “10” वाले हिस्से पर भी लगाया जा रहा है. अभी तक इस साइड पर यह सुविधा नहीं थी, जिससे कोहरे के समय परेशानी होती थी.

रनवे बंद होने का यात्रियों पर क्या असर होगा?

CEO विदेह ने कहा, “रनवे के बंद रहने से दिल्ली एयरपोर्ट की कुल उड़ानों में लगभग 7% का असर पड़ेगा. ऐसे में कुल 43 आगमन (Arrivals) और 43 प्रस्थान (Departures) फ्लाइट्स के टाइमिंग बदले गए हैं, जिसे एयरलाइंस ने एडजस्ट कर लिया है. इसके अलावा 57 आगमन  और 57 प्रस्थान उड़ानों को कैंसिल करना पड़ा.”

हालांकि, DIAL के सीईओ का कहना है कि यह असर यानी फ्लाइट कैंसिल बहुत न्यूनतम है क्योंकि ये सामान्य दिनों में भी 3-5% तक देखा जाता है. इस बार खास ध्यान रखा गया है कि यात्रियों को एडवांस में ही सभी बदलावों की जानकारी दे दी जाए, ताकि वे अपना ट्रैवल प्लान उसी हिसाब से बना सकें.

केवल तीन महीनों के लिए यात्रियों को असुविधा होगी, कोहरे के मौसम में मिलेगा फायदा- CEO

विदेह जयपुरियार ने कहा कि दिल्ली एयरपोर्ट आने वाले सालों में मौसम में संभावित बदलावों को लेकर भी तैयारी कर रहा है. उन्होंने एबीपी न्यूज से बात करते हुए कहा कि हमने बाहरी एजेंसियों से मौसम मॉडलिंग करवाई है ताकि यह समझा जा सके कि अगले 10 से 20 वर्षों में किस तरह के बदलाव आ सकते हैं.

यानी अगर बात करें तो, भले ही अगले तीन महीनों के लिए दिल्ली एयरपोर्ट का रनवे 10/28 बंद रहेगा और यात्रियों को कुछ असुविधा होगी, लेकिन आने वाले कोहरे के मौसम में इस रनवे के अपग्रेड होने  से फ्लाइट्स की लेट लतीफी और रद्द होने जैसी परेशानियां काफी हद तक कम हो जाने की संभावना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM हिमंत बिस्वा सरमा ने 16 मंत्रियों को दी बड़ी जिम्मेदारी, असम के 35 जिलों का बनाया ‘गार्जियन’
CM हिमंत बिस्वा सरमा ने 16 मंत्रियों को दी बड़ी जिम्मेदारी, असम के 35 जिलों का बनाया ‘गार्जियन’
हत्या को अंजाम देने 1400 KM का सफर, DU प्रोफेसर देबस्मिता पॉल के मर्डर केस में बड़ा खुलासा, पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी
हत्या को अंजाम देने 1400 KM का सफर, DU प्रोफेसर के मर्डर केस में बड़ा खुलासा, पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी
मोदी सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष! इंडिया गठबंधन की बैठक कल, 23 दल होंगे शामिल, ममता पर होंगी निगाहें
मोदी सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष! इंडिया गठबंधन की बैठक कल, 23 दल होंगे शामिल
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश

वीडियोज

Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल
Spoiler Alert:😱Vaishnavi-Parth के रिश्ते में Reyansh का जहर, गलतफहमियां बढ़ाने की रची साजिश #sbs
Bengal Latest News: पुलिस से बचने के लिए TMC कार्यकर्ता का अनोखा जुगाड़ फेल! | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
JDU नेता संजय झा का बड़ा दावा, 'ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल के कारण टूटा इंडिया गठबंधन'
JDU नेता संजय झा का बड़ा दावा, 'ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल के कारण टूटा इंडिया गठबंधन'
अफगानिस्तान को हराया तो भी WTC में नहीं मिलेगा टीम इंडिया को फायदा? वजह हैरान करने वाली
अफगानिस्तान को हराया तो भी WTC में नहीं मिलेगा टीम इंडिया को फायदा? वजह हैरान करने वाली
शाहरुख-रजनीकांत नहीं, इंडिया का सबसे महंगा एक्टर बना ये हीरो, एक फिल्म के लिए वसूले 300 करोड़!
शाहरुख-रजनीकांत नहीं, इंडिया का सबसे महंगा एक्टर बना ये हीरो, एक फिल्म के लिए वसूले 300 करोड़!
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
'हम भारत को खुले...', लिपुलेख विवाद पर नेपाल के विदेश मंत्री का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
'हम भारत को खुले...', लिपुलेख विवाद पर नेपाल के विदेश मंत्री का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
Embed widget