एक्सप्लोरर

दिल्ली की एयर क्वालिटी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बरकरार, जानिए अपने इलाके का हाल

हवा की धीमी गति जैसी प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों के कारण बृहस्पतिवार को दिल्ली की एयर क्वालिटी ‘बेहद खराब’ की श्रेणी में बनी रही जबकि सात क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गई.

नई दिल्ली: हवा की धीमी गति जैसी प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों के कारण बृहस्पतिवार को दिल्ली की एयर क्वालिटी ‘बेहद खराब’ की श्रेणी में बनी रही जबकि सात क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गई. केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 355 दर्ज किया.

आपको बता दें कि एक्यूआई सूचकांक 201 से 300 के बीच में ‘खराब’, 301 से 400 तक ‘बहुत खराब’ और 500 से ऊपर ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है. सीपीसीबी के अनुसार सात इलाकों - आनंद विहार, अशोक विहार, मुंडका, नेहरू नगर, रोहिणी, विवेक विहार और वजीरपुर में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गई. वायु गुणवत्ता 21 क्षेत्रों में ‘बहुत खराब’ और तीन इलाकों में ‘खराब’ रही.

बोर्ड ने कहा कि पीएम 2।5 का स्तर 213 और पीएम 10 का स्तर 397 रहा. सीपीसीबी डेटा के अनुसार, एनसीआर में, गाजियाबाद में सबसे खराब वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गई जहां एक्यूआई 409 रहा. वहीं फरीदाबाद और नोएडा में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रही.

केन्द्र द्वारा संचालित ‘वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान प्रणाली’ (सफर) ने कहा कि दिल्ली में समग्र वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी हुई है. साथ ही संस्थान ने कहा कि अगले तीन दिनों तक भी थोड़े बहुत उतार-चढ़ाव के साथ हवा की गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ की श्रेणी में रहेगी. उसने कहा कि मौसमी परिस्थितियां सुधर रही हैं लेकिन पूरी तरह अनुकूल नहीं है.

इंडियन इंस्टीट्यूट आफ ट्रॉपिकल मेटियोरोलॉजी (आईआईटीएम) के मुताबिक अधिकतम वेंटिलेशन सूचकांक बृहस्पतिवार को प्रति सेकेंड करीब 7,500 वर्ग मीटर रहा. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एक कार्यबल ने दिल्ली एनसीआर में ज्यादा प्रदूषण वाले 21 स्थलों की पहचान की है और संबंधित निकाय संस्थाओं को ‘‘केन्द्रित कार्रवाई’’ करने का निर्देश दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget