एक्सप्लोरर

आठ अक्टूबर को पहला भारतीय राफेल लड़ाकू विमान लेने फ्रांस जाएंगे राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षासचिव अजय कुमार और कुछ अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ फ्रांस जाएंगे. राफेल विमान को भारत को सौंपने के लिए आयोजित कार्यक्रम में फ्रांस के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और डसॉल्ट एविएशन के अधिकारी भी शामिल होंगे.

नई दिल्ली: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आठ अक्टूबर को पहला भारतीय राफेल लड़ाकू विमान लेने फ्रांस जाएंगे. राफेल विमानों को फ्रांसीसी फर्म डसॉल्ट एविएशन ने बनाया है. पहले खबरें थीं कि 20 सितंबर तक राफेल की डिलीवरी हो जाएगी. सूत्रों की मानें तो आठ अक्टूबर की तारीख का फैसला बेहद सोच समझ कर किया गया है. आठ अक्टूबर को दशहरा और वायुसेना दिवस दोनों हैं. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षासचिव अजय कुमार और कुछ अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ फ्रांस जाएंगे.

पहले की योजना के मुताबिक वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ 19-20 सितंबर को फ्रांस जाना था. बता दें कि धनोआ इसी महीने के आखिर में रिटायर हो रहे हैं, इसलिए अब भारत को राफेल उनके रियारमेंट के बाद ही मिलेंगे.

राफेल विमान को भारत को सौंपने के लिए आयोजित कार्यक्रम में फ्रांस के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और डसॉल्ट एविएशन के अधिकारी भी शामिल होंगे. इस यात्रा के दौरान राजनाथ सिंह का फ्रांस के रक्षामंत्री से मिलकर दोनों देशों के बीच रक्षा और सुरक्षा क्षेत्र में सहयोग और मबजूत करने पर विस्तृत चर्चा करने का कार्यक्रम है. सूत्रों ने बताया कि भारतीय वायुसेना की उच्चस्तरीय टीम पहले ही पेरिस में मौजूद है और राफेल विमान के हस्तांतरण कार्यक्रम के लिए फ्रांसीसी अधिकारियों के साथ समन्वय कर रही है.

आठ अक्टूबर को पहला भारतीय राफेल लड़ाकू विमान लेने फ्रांस जाएंगे राजनाथ सिंह

उल्लेखनीय है कि भारत ने फ्रांस के साथ 2016 में 36 राफेल लड़ाकू विमानों के लिए अंतर सरकारी समझौता किया था. इन विमानों की लागत 58,000 करोड़ रुपये के करीब है. भारतीय वायुसेना पहले ही राफेल विमानों को शामिल करने के लिए आधारभूत ढांचा और पायलटों का प्रशिक्षण पूरा कर चुकी है. सूत्रों के मुताबिक इन विमानों का एक स्क्वाड्रन अंबाला में और दूसरे को पश्चिम बंगाल के हासिमारा में तैनात किया जाएगा.

ये है राफेल की खासियत

भारत को फ्रांस से जो राफेल लड़ाकू विमान मिलने वाला है वो 4.5 जेनरेशन मीडियम मल्टीरोल एयरक्राफ्ट है. मल्टीरोल होने के कारण दो इंजन वाला (टूइन) रफाल फाइटर जेट हवा में अपनी बादशाहत कायम करने के साथ-साथ दुश्मन देशों की सीमा में घुसकर हमला करने में भी सक्षम है.

यह भी पढ़ें-

 Apple Event: iPhone 11, 11 Pro, 11 Pro Max लॉन्च, जानिए इस फोन की कीमत और खासियतें

FIFA 2022 Qualifier: भारतीय फुटबॉल टीम ने एशियाई चैम्पियन कतर को ड्रॉ पर रोका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
खतरे में देश की परमाणु सुरक्षा! भारत के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट कुडनकुलम के डेटा में सेंध
खतरे में देश की परमाणु सुरक्षा! भारत के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट कुडनकुलम के डेटा में सेंध
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
लद्दाख में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 7 जिलों को मिली हिल काउंसिल; स्थानीय संगठनों ने खोला मोर्चा
लद्दाख में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 7 जिलों को मिली हिल काउंसिल; स्थानीय संगठनों ने खोला मोर्चा

वीडियोज

Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE
Bollywood News: विदेशी दामाद निक जोनास को पता हैं बी-टाउन के सारे सीक्रेट्स, प्रियंका भी हैं हैरान! (15-07-2026)
Udne Ki Aasha: 🙌 Sailee ने बप्पा से लिया आशीर्वाद, 7 साल बाद बदला पूरा जीवन #sbs
MG Hector Hawk PHEV vs Toyota Innova Hycross hybrid | #mghector #toyotainnova #autolive
Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
UP Election 2027: चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी होगी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Watch: फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
Explained: ब्रिटेन की व्हिस्की से पाउडर-क्रीम तक! क्या सस्ता हुआ और किसकी बढ़ेगी डिमांड, भारत-UK FTA से आपको क्या फायदा?
ब्रिटेन की व्हिस्की से लेकर पाउडर-क्रीम तक! भारत-UK FTA से क्या सस्ता हुआ और आपको क्या फायदा?
Embed widget