एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: 'बालासाहेब ठाकरे की गरिमा को खत्म किया...', उद्धव ठाकरे पर बरसे शिंदे के मंत्री दीपक केसरकर

Deepak Kesarkar On Uddhav: मराठी भाषा के कैबिनेट मंत्री दीपक वसंत केसरकर ने उद्धव ठाकरे पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने पूर्व सीएम ठाकरे पर पीएम मोदी का अपमान करने का आरोप लगाया है.

Deepak Kesarkar On Uddhav: कैबिनेट मंत्री दीपक वसंत केसरकर ने उद्धव ठाकरे और एनसीपी के प्रमुख शरद पवार की मुलाकात को लेकर हमला बोला है. केसरकर ने उद्धव ठाकरे पर बालासाहेब ठाकरे की गरिमा को खत्म करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि बालासाहेब ठाकरे कभी मातोश्री से बाहर नहीं गए और ये लोगों से मिलने के लिए खुद बाहर जा रहे हैं. दीपक केसरकर ने कहा कि उद्धव ठाकरे ने कहा कि बाबरी ढांचा गिराए जाने के दौरान बीजेपी के लोग चूहे की तरह बिल में घुस गए थे. अगर उद्धव के बारे में ही ऐसा कहा जाए तो कैसा लगेगा?  

केसरकर ने पूछा कि सत्ता जाने के बाद उद्धव ठाकरे का मास्क कैसे उतर गया? कैसे घर से बाहर निकल गए? उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे ने बाला साहेब ठाकरे का विचार और स्वाभिमान खत्म कर दिया. केसरकर ने आगे कहा कि बीजेपी नेता चंद्रकांत पाटिल के बयान पर बीजेपी ने साफ कर दिया कि यह उनकी निजी राय थी और चंद्रकांत पाटिल ने भी साफ किया कि उनका बालासाहेब के अपमान नहीं किया और अमित शाह से भी चंद्रकांत पाटिल को संदेश मिल गया है.

उद्धव पर पीएम मोदी का अपमान करने का आरोप
केसरकर ने उद्धव ठाकरे को निशाने पर लेते हुए आगे कहा कि आप जब तक बालासाहेब ठाकरे के विचार पर चले तब तक हमने आपको सम्मान दिया, लेकिन जब आपने उनके विचार छोड़े तो हमने अपना अलग रास्ता अपनाया. केसरकर यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी ने उद्धव ठाकरे को कितना प्यार और सम्मान दिया. जिसने बाला साहेब का सपना पूरा किया और कश्मीर से 370 हटाया. राम मंदिर भी बन रहा है, लेकिन वे ऐसे पीएम का अपमान करते हैं. शिवसेना में आई दरार को लेकर भी दीपक केसरकर उद्धव पर हमलावर नजर आए. उन्होंने कहा कि ढाई साल तक उद्धव ठाकरे शिवसैनिकों से मिलते नहीं थे, इसलिए लोग एकनाथ शिंदे के साथ गए.

आदित्य ठाकरे पर बोला हमला
केसरकर ने मुंबई में फैले प्रदूषण को लेकर आदित्य ठाकरे को भी आड़े हाथ ले लिया. उन्होंने कहा कि मुंबई के प्रदूषित होने की जिम्मेदारी उद्धव और आदित्य ठाकरे की है. पिछले ढाई साल में आदित्य ने क्या किया? सिर्फ इंटरनेशनल एजेंसियों के साथ सिर्फ मीटिंग की. पूरी जिम्मेदारी इनकी थी, लेकिन इन्होंने ठीक से काम नहीं किया.

ED की चार्जशीट पर सवाल
महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक घोटाले मामले को लेकर दीपक केसरकर ने कहा कि मामले में ED ने चार्जशीट दाखिल की, लेकिन अजीत पवार का नाम चार्जशीट में नहीं है. ED एजेंसी है और जांच करती है, जांच में नाम आने पर कार्यवाही करती है. मैं ED का प्रवक्ता नहीं. ED के प्रवक्ता ही बता पाएंगे कि चार्जशीट में नाम क्यों नहीं है. 

ये भी पढ़ें: Rapper Mungase Case: रैपर राजेश मुंगासे को मिली कोर्ट से अंतरिम राहत, अपने गाने में कसा था शिवसेना-बीजेपी सरकार पर तंज

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आर्मी के लिए इस खतरनाक वाहन का प्रोडक्शन शुरू, चीन-पाकिस्तान बॉर्डर पर होगी तैनाती
आर्मी के लिए इस खतरनाक वाहन का प्रोडक्शन शुरू, चीन-पाकिस्तान बॉर्डर पर होगी तैनाती
सरकारी स्कूलों में भर्ती होने वाले शिक्षकों के चुनाव लड़ने पर रोक, CM शुभेंदु का बड़ा फैसला
सरकारी स्कूलों में भर्ती होने वाले शिक्षकों के चुनाव लड़ने पर रोक, CM शुभेंदु का बड़ा फैसला
MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
अमित शाह ने MLC चुनाव रिजल्ट पर राहुल गांधी पर ली चुटकी, 'बैलेट बॉक्स इस्तीफा दो...'
अमित शाह ने MLC चुनाव रिजल्ट पर राहुल गांधी पर ली चुटकी, 'बैलेट बॉक्स इस्तीफा दो...'

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget