एक्सप्लोरर

दीप सिद्धू बोला- 'सभी लोग लाल किले पर जा रहे थे तो मैं भी चला गया, कोई बुरा इरादा नहीं था'

अभिनेता दीप सिद्धू से दिल्ली पुलिस 26 जनवरी को हुई लाल किले की घटना को लेकर पूछताछ कर रही है. पूछताछ में सिद्धू ने कहा है कि दूसरे लोगों को देखकर वह भी लाल किले पर गया था और उसका कोई गलत इरादा नहीं था. सिद्धू ने कहा कि झंडा फहराने के लिए उसने भीड़ को नहीं उकसाया था.

नई दिल्लीः गणतंत्र दिवस पर लाल किले में हुई हिंसा को लेकर गिरफ्तार किए गए अभिनेता-एक्टिविस्ट दीप सिद्धू ने पुलिस को बताया है कि उसका कोई ‘‘बुरा इरादा’’ नहीं था और जैसे सभी वहां जा रहे थे तो वह भी चला गया था. अधिकारियों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने बुधवार को सिद्धू से उसके ठिकानों और 26 जनवरी को लालकिले की घटना के बारे में पूछताछ की.

दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को सिद्धू को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था. उससे एक दिन पहले उसे लालकिला हिंसा के सिलसिले में करनाल बाइपास से गिरफ्तार किया गया था.गिरफ्तारी के बाद उसे अपराध शाखा के हवाले कर दिया गया था जो ऐतिहासिक लालकिले में हुई हिंसा और अराजकता से जुड़े मामले की जांच कर रही है.

पहले सिंघू बॉर्डर पर मौजूदगी से किया इनकार, सबूत दिखाने पर माना एक अधिकारी के अनुसार पुलिस हिरासत के पहले दिन पूछताछ इस पर केंद्रित रही कि वह कैसे लालकिला पहुंचा और वहां उस दिन उसने क्या किया. सिद्धू ने शुरू में 25 जनवरी को सिंघू बॉर्डर पर अपनी मौजदूगी से इनकार किया लेकिन जब उसे पुलिस ने सबूत दिखाया तो उसने माना कि वह किसानों के प्रदर्शन स्थल पर था लेकिन वह वहां से थोड़ी दूरी पर सोया था.

लोगों के मैसेज करने के बाद लालकिल पर जाने का किया दावा अभिनेता ने दावा किया कि जब वह 26 जनवरी को जगा तो उसके मोबाइल फोन पर लोगों के लालकिले की ओर बढ़ने के बारे में तीन मिस्ड कॉल और मैसेज थे ,तो वह भी अपने तीन दोस्तों के साथ वहां पहुंच गया. उसने कहा कि वह सुबह 11 बजे अपने दोस्तों के साथ गाड़ी से सिंघू बार्डर से चला और एक बजे लाल किला पहुंचा. उसने कहा कि हिंसा फैलने के बाद वह उसी गाड़ी से लौट आया.

पुलिस अधिकारी के अनुसार जब उससे लालकिले पर झंडा फहराने के बारे में पूछा गया तो उसने अपनी संलिप्तता से इनकार किया और दावा किया कि उसने भीड़ को नहीं उकसाया.

यह भी पढ़ें उत्तराखंड त्रासदी: तपोवन टनल में 39 मजदूरों को बचाने में जुटी सेना, ऑपरेशन में किया ये बड़ा बदलाव

पश्चिम बंगाल: अमित शाह आज कूच बिहार में चौथे चरण की परिवर्तन यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी, जनसभा भी करेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget