एक्सप्लोरर

बंगाल की खाड़ी में फिर आएगा चक्रवात, इन क्षेत्रों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट

IMD ने बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की संभावना जताई है. इसके चलते ओडिशा में बारिश हो सकती है. साथ ही यहां 40 किमी प्रति घंटे से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.

Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव के चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहा दबाव शुक्रवार तक चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा.

मौसम विभाग ने कहा कि इसका ओडिशा पर कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ेगा और यह बांग्लादेश तट की ओर बढ़ जाएगा. आईएमडी ने गुरुवार (16 नवंबर) को कहा कि गहरा दबाव 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तरपूर्व की ओर बढ़ रहा है.

यह आंध्र प्रदेश में विशाखापत्तनम से 420 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व, पश्चिम बंगाल में दीघा से 410 किमी, बांग्लादेश में खेपपुरा से 540 किमी और ओडिशा में पारादीप से 270 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व में केंद्रित है.

'अगले 24 घंटों में चक्रवाती तूफान की संभावना'
आईएमडी ने कहा, "इस के उत्तर-उत्तरपूर्व की ओर बढ़ते रहने और अगले 24 घंटों में चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है. इसके शनिवार (18 नवंबर) तड़के मोंगला और खेपुपारा के बीच बांग्लादेश तट को पार करने की संभावना है."

ओडिशा में नहीं होगा ज्यादा प्रभाव
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक वरिष्ठ वैज्ञानिक उमा शंकर दास ने कहा कि इस दबाव के शुक्रवार (17 नवंबर) तक चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है. हालांकि, इसका ओडिशा के तटीय क्षेत्र में कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ेगा, लेकिन इस दौरान कुछ बारिश हो सकती है.

दास ने कहा, "इसने फिर से वक्र बनाना शुरू कर दिया था. ऐसे में गुरुवार को ओडिशा के दो जिलों, केंद्रपाड़ा और जगतसिंहपुर में तीव्र भारी वर्षा होने की पूरी संभावना है. इसलिए यहां येलो अलर्ट जारी किया गया. इसके अलावा पड़ोसी जिलों में भी बारिश होने की संभावना है."

'तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा'
उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल ओडिशा में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. आईएमडी अधिकारी ने कहा कि इसके प्रभाव से ओडिशा के कई हिस्सों, विशेष रूप से तटीय क्षेत्र में 40 किमी प्रति घंटे से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.

यह भी पढ़ें- सुब्रत राय के अंतिम संस्कार में क्यों दोनों बेटों में से कोई एक भी मुखाग्नि देने नहीं पहुंचे, सहाराश्री की पत्नी ने बतायी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: प्रियंका गांधी के बयान पर संसद में हंगामा, रिजिजू बोले- माफी मांगें
LIVE: प्रियंका गांधी के बयान पर संसद में हंगामा, रिजिजू बोले- माफी मांगें
मेकेदातु विवाद पर CM विजय ने लिखा PM को लेटर, की ये बड़ी मांग
मेकेदातु विवाद पर CM विजय ने लिखा PM को लेटर, की ये बड़ी मांग
Xप्लेन: भारत में शादी के लिए लड़कियों की कितनी कमी, जो जान दे रहे मर्द?
भारत में शादी के लिए लड़कियों की कितनी कमी, जो जान दे रहे मर्द?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बच्चों के भविष्य से...', पेपर लीक बिल पर जितेंद्र सिंह ने विपक्ष को घेरा
'बच्चों के भविष्य से...', पेपर लीक बिल पर जितेंद्र सिंह ने विपक्ष को घेरा
'फिल्म इंडस्ट्री से...', कंगना के गटर छाप वाले बयान पर भड़कीं डिंपल यादव
'फिल्म इंडस्ट्री से...', कंगना के गटर छाप वाले बयान पर भड़कीं डिंपल यादव
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: भारत में शादी के लिए लड़कियों की कितनी कमी, जो जान दे रहे मर्द?
भारत में शादी के लिए लड़कियों की कितनी कमी, जो जान दे रहे मर्द?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget