एक्सप्लोरर

सुब्रत राय के अंतिम संस्कार में क्यों दोनों बेटों में से कोई एक भी मुखाग्नि देने नहीं पहुँचे, सहाराश्री की पत्नी ने बतायी वजह

Subrata Roy Last Rites: 'सहाराश्री' के नाम से मशहूर सुब्रत रॉय गुरुवार (16 नवंबर) को पंचतत्व में विलीन हो गए. उनके पोते ने मुखाग्नि दी. सुब्रत रॉय के दोनों बेटे अंतिम संस्कार में नहीं आ सके.

Businessman Subrata Roy Last Rites: सहारा समूह के संस्थापक सुब्रत रॉय का गुरुवार (16 नवंबर) को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में अंतिम संस्कार किया गया. पोते हिमांक रॉय ने उन्हें मुखाग्नि दी. सुब्रत रॉय के दोनों बेटे सुशांतो और सीमांतो रॉय अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके. इसकी वजह सामने आई है.

न्यूज 24 की रिपोर्ट के मुताबिक, लोगों ने जब सुब्रत रॉय की पत्नी स्वप्ना रॉय से उनके बेटों के न आ पाने की कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि वे विदेश में हैं और किन्हीं कारणों से यात्रा नहीं कर सके, इसीलिए लंदन से पोते हिमांक को बुलाया गया, जिसने सुब्रत रॉय को मुखाग्नि दी. हिमांक सुब्रत रॉय के छोटे बेटे सीमांतो के बड़े बेटे हैं और लंदन में पढ़ते हैं.

सुब्रत रॉय को अंतिम विदाई देने के लिए कई जानी-मानी हस्तियां पहुंची थीं. उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव भी सुब्रत रॉय को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे.

कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट के कारण हुआ था सुब्रत रॉय का निधन

बता दें कि सुब्रत रॉय का मंगलवार (14 नवंबर) की रात निधन हो गया था. वह 75 वर्ष के थे. वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे. कंपनी ने एक बयान जारी कर बताया था कि रॉय को तबीयत बिगड़ने पर 12 नवंबर को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 

बयान के मुताबिक, मेटास्टेटिक, हाइपरटेंशन और डायबिटीज जनित जटिलताओं से लड़ते हुए रॉय का कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट के कारण 14 नवंबर को रात साढ़े 10 बजे निधन हो गया था.

अब कौन-कौन है सुब्रत रॉय के परिवार में?

सुब्रत रॉय अपने पीछे परिवार में पत्नी स्वप्ना रॉय और दो बेटे सुशांतो रॉय और सीमांतो रॉय को छोड़ गए हैं. उनके बेटे सहारा समूह से भी जुड़े हुए हैं. रॉय ने जीवित रहते हुए अपना उत्तराधिकारी घोषित नहीं किया था. माना जा रहा है कि उनके बेटे ही पिता का कारोबार संभालेंगे.

यह भी पढ़ें- दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र को दवाओं की ऑनलाइन बिक्री पर पॉलिसी बनाने का दिया आदेश, कहा- 'नीति लाने का आखिरी मौका...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
CJP प्रोटेस्ट और इस्तीफे की मांग के बीच NEET के सेकंड टॉपर से मिले धर्मेंद्र प्रधान, बोले - 'मुझे भरोसा है...'
प्रोटेस्ट और इस्तीफे की मांग के बीच NEET टॉपर से मिले धर्मेंद्र प्रधान, बोले - 'मुझे भरोसा है...'
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget